Samachar Bharat

Samachar Bharat AAP KI BAAT SAMACHAR BHARAT KE SATH

11/08/2026
लाखों अकीदतमंदों ने अपने पेशवा आला हज़रत की बारगाह में किया खिराज पेश। #बरेली: उर्स-ए-रज़वी के आखिरी दिन आज लाखों सुन्नी...
08/08/2026

लाखों अकीदतमंदों ने अपने पेशवा आला हज़रत की बारगाह में किया खिराज पेश।

#बरेली: उर्स-ए-रज़वी के आखिरी दिन आज लाखों सुन्नी-सूफ़ी अकीदतमंदों ने अपने पेशवा अपने मोहसिन;आला हज़रत की बारगाह में खिराज पेश किया। उर्स में देश विदेश के सज्जादगान व मशहूर नामवर उलेमा ने मज़हब इस्लाम,पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीमात,मसलक-ए-आला हज़रत के मिशन पर चर्चा की। सभी कार्यक्रम दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में हुए। सुबह 8 महफिल का आगाज़ तिलावत-ए- कुरान से किया गया। दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहा कारी रज़ा-ए- रसूल,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने पढ़ी। इसके बाद अपने वतन हिंदुस्तान समेत दुनिया में अमन-ओ-सुकून कौम-ओ- मिल्लत की खुसूसी दुआ सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व नबीरे आला हज़रत हज़रत मौलाना तौसीफ रज़ा ने की।
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 08 बजे से उलेमा की तकरीर का सिलसिला शुरू हुआ जो 2 बजकर 38 मिनट तक चलता रहा। *नबीरे आला हज़रत मुफ्ती अर्सलान रज़ा क़ादरी(अर्सलान मियां)* ने अपने खिताब में कहा कि बरेली से दीन और सुन्नियत का 1246 से आला हज़रत के दादा मुफ्ती रज़ा अली खान के वक्त से चल रहा है जिसे आज भी जारी है। मसलक ए आला हज़रत कोई नया मसलक नहीं बल्कि 1500 सौ साल पहले का दीन ही मसलक ए आला हज़रत है। मसलक ए आला हज़रत अंधभक्ति नहीं बल्कि ज़िंदा हकीकत का नाम मसलक ए आला हज़रत है। अहले सुन्नत का पैगाम मोहबत है उसे आम करो। साथ ही जंग जब अपनो से हो हार जाना ही बेहतर है। दुनिया भर के बरेलवी उलेमा सुन्नियत की खेती को हरा भरा करने का काम करे। *नबीरे आला हज़रत मुफ्ती फैज़ मियां* ने भी अपने खिताब में कहा कि आला हज़रत का खानदान पिछली दो सदी से मज़हब ओ मसलक की खिदमत को अंजाम दे रहा है। आला हज़रत के दादा मुफ्ती रज़ा अली खान ने अंग्रेजों के खिलाफ फ़तवा दिया। आला हज़रत ने जो दीन के काम किए उसे परवान हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती आज़म ए हिन्द और उनकी आल ने आगे बढ़ाया। आठ पढ़ियो से हमारा खानदान आज भी दुनिया भर सुन्नियत के मिशन पर काम कर रही है। *कारी यूसुफ रज़ा संभली ने उर्स का संचालन करते हुए कहा* कि मुसलमान इस्लामी कानून के साथ अपने मुल्क के भी सच्चे वफादार रहते हुए इस्लाम की सही तस्वीर व नबी ए करीम की तालीमात को आम करने का काम उलेमा करे। गाना बजाना और डीजे से बचे।
*मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी* ने अपने खिताब में कहा कि जश्न ए ईद मिलादुन्नबी करीब है दुनियाभर के मुसलमान अल्लाह के रसूल की पैदाइश का जश्न मनाएंगें। मुसलमान अपने घरों में इस्लामी झंडे लगाएंगे और लगाने भी चाहिए। लेकिन पिछले साल कुछ लोगों के ऊपर अंजाने में मुकदमे हुए जिसका कारण था हरे झंडे जो इस्लामी होते है उनको जी
गलत फहमी में पाकिस्तानी झंडे समझ लिये गए। वही कुछ हरे झंडों में तलवार बनी है ये झंडा सऊदी अरब झंडा है। तिरंगा झंडा के साथ भी इसको तैयार करने
वाले रद्दोबदल कर देते है जबकि तिरंगे झंडे के साथ किसी भी तरह की रद्दोबदल भारतीय कानूनी इजाज़त नहीं देता है ये कानूनी जुर्म है। ज़रूरी नहीं
है कि हरा झंडा ही लगाया जाए से
सफेद, काला या सुनहरा झंडा भी लगा सकते है। पाकिस्तान के झंडे से मिलते जुलते झंडे लगाने से बचे। चुनावी माहौल है सियासी पार्टियों से होशियार रहते है हिंदू मुस्लिम आपसी सौहार्द के साथ मुल्क की तरक्की खुशहाली और अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करे। ये काम उलेमा अपने अपने इलाको में लोगों को बताए कि सभी लोग शरई दायरे में रहकर एक दूसरे के कार्यक्रम में शामिल हो। देश का मुस्लमान कभी किसी दूसरे मज़हब के लोगों से टकराव नहीं चाहता। *मुफ्ती आकिल रज़वी* द्वारा लिखी हुई किताब सही बुखारी का उर्दू में अनुवाद इमदादुल कारी की ग्यारहवीं जिल्द का विमोचन दरगाह प्रमुख ने किया। इस मौके पर मुफ़्ती अकिल रज़वी ने कहा कि बरेली सिर्फ बरेलवियों का ही मरकज नहीं बल्कि सभी सुन्नी खानकाहों का जो हक पर है उनका भी मरकज है। तमाम खानकाहे जो सुन्नियत का काम कर रही है वो हमारी है। *मुफ़्ती इमरान हनफी* ने कहा कि आला हज़रत की इल्मी कारनामों को दुनिया आज देखकर हैरान है। आपके इल्म का डंका दुनिया भर में बज रहा है।
*अल्लामा तौसीफ रज़ा मिस्बाही व मौलाना साजिद रज़ा* ने मुल्क की आजादी के बाद से अब तक मुस्लमान किया वजह है कि वो शैक्षिक,आर्थिक,सामाजिक क्षेत्र में क्यों पिछड़ा है। जिसकी बड़ी वजह हम लोगों में शिक्षा की बड़ी कमी है। हमें अगर सुरक्षा चाहिए तो शिक्षा हासिल करनी होगी। बच्चों के हाथ में कलम दे दो निवाले कम खाए लेकिन अपने बच्चों को तालीम जरूर दे। अपने बच्चों को आईएएस,आईपीएस,इंजीनीयर, डाक्टर बनाए। *मौलाना जाहिद रज़ा* कहा कि अमीर मुसलमानों से कहा कि तुम्हारे मॉल पर गरीबों का भी हक नबी ए करीम की जिंदगी से सीख लेते हुए अपने मॉल को जरूरतमंदों में खर्च करे यही दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन का पैगाम है। *मुफ्ती ज़ईम रज़ा* आला हज़रत ने हमें इश्क के रसूल का जो पाठ पढ़ाया उस पर सख्ती से कायम रहे। नमाज़ की पाबंदी करे। *कश्मीर से आए मौलाना फारूक नक्शबंदी* और *मौलाना मुख्तार बहेड़वी* ने सोशल मीडिया और उसके इस्तेमाल पर तकरीर करते हुए कहा कि दीन ट्यूबरो से नहीं बल्कि आला हज़रत और सुन्नी उलेमा की किताबों से सीखे। नमाज़ की पाबंदी,बिना दहेज़ की शादी करने पर ज़ोर दिया। आगे कहा कि
आला हज़रत वाले फितने फसाद नहीं बल्कि अमन ओ सुकून में या यकीन रखते है। *मौलाना ज़िक्रुल्लाह* ने अपने पैगाम में में के कहा कि अपने मां और बाप की खिदमत करो अगर वो बीमार हो तो उनकी खिदमत करो। उनकी फर्माबरदारी हम पर लाज़िम है। मां बाप अगर नाराज़ तो हमारा खुदा हमसे कभी राज़ी नहीं होगा।
*मुफ्ती अय्यूब खान* ने कहा कि लाउडस्पीकर से नमाज़ पर मुफ्ती-ए-आज़म का फतवा है इससे बचने और कुर्सी पर नमाज़ पढ़ने से मना फरमाया कहा कि खड़े नहीं हो सकते तो बैठकर पढ़ ले। *मुफ्ती जिलानी* ने कहा कि आज मुसलमानों में बेदारी की ज़रूरत है। मस्जिदों पर बुलडोज़र चलाकर उनको शहीद किया जा रहा है। हमारे एक उलेमा 4 साल से और आला हज़रत
का शहज़ादा पिछले एक साल से
जेल में बंद है और लोग अब भी संजीदा नहीं है। बल्कि अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद का फतवा
देने वाले मदरसे से पढ़ने वाली अल्लामा फैजले हक खैराबादी थे। *कारी इकबाल मुरादाबादी* ने अपने खिताब में डीजे और शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर चर्चा की। वही बीच बीच में नात ओ मनकबत भी गूंजती रहे जिसमें मुख्य रूप से नबीरे आला हज़रत सुल्तान रज़ा खान,नूरी मियां(मुंबई) ने मनकबत पेश कर खूब वाहवाही लूटी। महशर बरेलवी,सैफुल्लाह सुल्तानी,आसिफ रज़ा वास्ती,मौलाना अर्सलान रज़ा,मौलाना ताहिर रज़ा रामपुरी,मौलाना आरिफ अशरफी,कारी रज़ा ए रसूल,मोअज्जम सुब्हानी,मौलाना अनीस-उर-रहमान ने नात मनकबत का नज़राना पेश किया। इस मौके खानकाहे तहसीनिया के सज्जादानशीन हज़रत मौलाना हस्सान रज़ा खान,नबीरे आला हज़रत,अहसान रज़ा,शीरान रज़ा खान,मोअज्जम रज़ा खान,जुबैर रज़ा खान,सय्यद मुस्तफा मियां,मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी,दरगाह शाहदाना वली के प्रबंधक अब्दुल वाजिद नूरी के अलावा बड़ी संख्या में उलेमा और शोहरा शामिल रहे।
उर्स की व्यवस्था राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,परवेज़
नूरी,नासिर कुरैशी औरंगजेब नूरी,ताहिर अल्वी, मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद बेग,जुबैर रज़ा,शान रज़ा,इशरत नूरी,अब्दुल माजिद,सय्यद माजिद,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा,आसिफ रज़ा,सऊद रज़ा,सुहैल रज़ा,रोमान खान,हाजी अब्बास नूरी,हाजी शरिक नूरी,सय्यद एजाज़,अब्दुल माजिद,अशमीर रज़ा,साकिब रज़ा,मोहसिन रज़ा,रेहान कुरैशी, जुनैद मिर्ज़ा, ग़ज़ाली रज़ा,सबलू अल्वी,सय्यद जुल्फी,नफीस खान,नावेद रज़ा,जावेद खान,साजिद नूरी,हाजी फय्याज,हाजी अज़हर बेग,हाजी शकील नूरी, नईम रज़ा,मोहसिन रज़ा,अकील नूरी,हस्सान रज़ा,हसन बरेलवी,समी रज़ा,गौहर खान,अजमल रज़ा,शरिक बरकाती,मुस्तकीम नूरी,फारूक खान,सरताज बाबा,सय्यद फरहत,युनुस साबरी,खालिद नूरी,आदिल रज़ा,शाद रज़ा, अरवाज़ रज़ा,हसीन खान,सैफ खान,नाजिम रज़ा आदि ने संभाली।
उर्स सकुशल सम्पन्न होने के बाद दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व सय्यद आसिफ मियां ने ज़िला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,रेलवे,नगर निगम,मीडिया, नागरिक सुरक्षा संगठन,सभी लंगर व सबील कमेटियों,रजाकारों, टीटीएस वालंटियर्स,रज़ा फोर्स का शुक्रिया अदा किया।

Samachar Bharat Tv M. R. Sheri Waqaar Salmani Markaze AhleSunnat Bareilly Sharif official #आलाहजरत

जीआईसी ऑडिटोरियम में  उर्स-ए-आला हज़रत शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ...
06/08/2026

जीआईसी ऑडिटोरियम में उर्स-ए-आला हज़रत शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।



बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जीआईसी ऑडिटोरियम में 108वें उर्स-ए-आला हज़रत (06, 07 एवं 08 अगस्त, 2026) के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु जनपद को 04 सुपर जोन, 08 जोन एवं 29 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, 108 एम्बुलेंस, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में उर्स सम्पन्न कराने पर विशेष बल दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी परिवर्तन के दौरान निर्बाध व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा स्काई वॉक एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात संचालन की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल    बरेली: बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में...
06/08/2026

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल


बरेली: बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। जीरो प्वाइंट के पास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति का पैर कट गया है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक सेब से लदा हुआ था, जबकि दूसरा ट्रक कच्चे केले लेकर जा रहा था। तेज रफ्तार में हुई भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन बुरी तरह पिचक गए। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में लदा फल सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रकों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी एक ट्रक
चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आला हजरत वेल बीइंग करेंगी लंगर का इंतजाम,सैय्यद शोएब मियां ने दिया जायरीन की खिदमत करने का पैगाम।      बरेली: आला हजरत व...
06/08/2026

आला हजरत वेल बीइंग करेंगी लंगर का इंतजाम,सैय्यद शोएब मियां ने दिया जायरीन की खिदमत करने का पैगाम।



बरेली: आला हजरत वेल बीइंग हेड ऑफिस में भी मनाया जाएगा उर्स ए रजवी में देश विदेश से लाखों जायरीन बरेली शरीफ आते हैं,सब लोग अपने तौर ओर उनके रहने खाने पीने के इंतजाम करते इस बार आला हजरत वेल बीइंग की तरफ से भी जायरीन के लिए लंगर का इंतजाम किया जाएगा । आला हजरत वेल बीइंग के अध्यक्ष नवासा ए आला हजरत सैय्यद शोएब मियां ने सभी सदस्यों को जायरीन की खिदमत करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा सभी जायरीन आला हजरत के मेहमान है उनके लिए लंगर का इंतजाम करना उनके
खाने पीने का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है।आला हजरत वेल बीइंग के सभी सदस्य जायरीन का ख्याल रखें और उनको लंगर पेश करें आला हजरत वेल बीइंग के वरिष्ट सदस्य मुस्तफा नवाज़ ने बताया आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खान का उर्स 8 अगस्त को आला हजरत वेल बीइंग हेड ऑफिस में आयोजित किया जाएगा।यहाँ उर्स की सरपरस्ती नवासा ए आला हजरत मौलाना सैय्यद शोएब रज़ा कादरी ( सैय्यद शोएब मियां) करेंगे और सदारत करते हुए मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन रजवी बयान करेंगे,ख्वाजा कुतुब स्थित आला हजरत वेल बीइंग के हेड ऑफिस में सुबह 11 बजे आला हजरत के कुल की महफिल शुरू होगी नात मनकबत के बाद तक़रीर होगी उसके बाद आल हजरत का कुल शरीफ होगा दुआ के बाद जायरीन को लंगर ए रज़ा पेश किया जाएगा।

ये चार ख़बर हैं जिसमें पहली खबर के शुरू के दो फोटो है, दूसरी खबर के दो फोटो है , तीसरी हादसे वाली खबर का एक फोटो है और लास्ट वाली खबर बिना फोटो के लगनी है

उर्स ए रज़वी के मौके पर मरकज़ अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से ई ट्राई साइकिल,व्हील चेयर तकसीम की गई।*अहसन मियां की...
06/08/2026

उर्स ए रज़वी के मौके पर मरकज़ अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से ई ट्राई साइकिल,व्हील चेयर तकसीम की गई।

*अहसन मियां की कयादत में निकलेगा परचमी जुलूस।*

*दरगाह और इस्लामिया मैदान में सभी तैयारियां पूरी।*

बरेली,तीन रोज़ा उर्स-ए-रज़वी की सभी तैयारियां दरगाह से लेकर उर्स स्थल इस्लामिया मैदान तक पूरी हो चुकी है। मंच,पंडाल,पुस्तक मेला, वुजूखाना,पूछताछ कार्यालय,अस्थायी चिकित्सालय,शौचालय,हैंडपंप का काम पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी अविवाश सिंह के निर्देशन में नगर निगम ने इस्लामिया गेट से मंच तक बालू, मोरंग,राविश,बजरी से कच्ची सड़क तैयार की है इससे बरसात की वजह से जायरीन के आवागमन
में सहूलियत रहेगी। उधर कल 06 अगस्त को शाम 6 बजे दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां अपने हाथों से देश- विदेश से आये जायरीन व उलेमा की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म के साथ उर्स का आगाज़ करेंगे। इससे पहले आज़म नगर हाज़ी अल्लाह बक्श के निवास से परचमी जुलूस निकलेगा। रात में अंतरराष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन व दरगाह प्रशासन ने अपने-अपने स्तर से पूरी कर ली है। बाद नमाज़ ए फ़ज़र दरगाह पर कुरान ख्वानी होगी। इसके बाद शाम 5 बजे आज़म नगर हाज़ी अल्लाह बक्श के निवास से परचमी जुलूस सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कय़ादत में है निकलेगा जो अपने कदीमी रास्तों कुमार सिनेमा,इंदिरा मार्केट,बिहारीपुर ढाल के रास्ते दरगाह पहुंचेगा। यहाँ सलामी देने के तुरंत बाद दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की कयादत में वापिस बिहारीपुर,जिला परिषद के रास्ते इस्लामिया मैदान पहुँचेगा। यहां हज़रत सुब्हानी मिया सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां और उलेमा की मौजूदगी में उर्स का ऐलान करेंगे। रात 10 बजकर 35 मिनट पर हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मुशायरा का आगाज़ होगा। सभी शायरों को दरगाह की ओर से दिया गया मिसरा तरही *सूरत देखो ज़ालिम की तो कैसी भोली भालि है।* पर अपने अपने कलाम पेश करने है। मुशायरा दरगाह प्रमुख की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में देर रात तक चलेगा।
वहीं दूर दराज से जायरीन के दरगाह पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। फूलों की डली के जुलूस भी जिले भर से पहुंच रहे है। दरगाह से इस्लामिया मैदान तक दुकानें लगनी शुरू हो गई है।

ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी।

बरेली,उर्से रज़वी में शामिल होने देश-विदेश के लाखों ज़ायरीन बरेली पहुँच रहे है। उनकी मदद के लिए दरगाह की तरफ से 1500 वालिंटियर लगाए गए है। जो ज़ायरीन के ठहराने,खान-पान,दरगाह पर हाज़िरी,ट्रैफिक आदि में मदद करेंगे। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। किसी ज़ायरीन को कही कोई दिक्कत आती है तो वो लोग इन नम्बर पर कॉल कर मदद मांग सकते है।

सय्यद आसिफ मियां 8439345811
राशिद अली भाई 7310931284
हाजी जावेद खान 9760598843
शाहिद नूरी 9219878651
अजमल नूरी 8077909456
परवेज़ नूरी 9259213602
नासिर कुरैशी 9897556434
औररंगज़ेब नूरी 9219722092
ताहिर अल्वी 9219725692
मंजूर रज़ा 9258545113
अब्दुल माजिद 9675315738

Address

Urvarsi Sinema
Kichha

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar Bharat:

Shortcuts

Share