स्वास्तिक सहारा न्यूज/बिहार

  • Home
  • India
  • Kishanganj
  • स्वास्तिक सहारा न्यूज/बिहार

स्वास्तिक सहारा न्यूज/बिहार खबर वही...जो सही...
तेज एवं निष्पक्ष न्यूज के लिये इस पेज को अवश्य फॉलो करें।

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस, एएनटीएफ, एसटीएफ और एसएसबी की सं...
29/09/2026

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस, एएनटीएफ, एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गलगलिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने हाथीडुबा गांव में छापेमारी कर 455 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है।

ठाकुरगंज में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨बस स्टैंड मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टेंपू BR37P6674 से 106...
29/09/2026

ठाकुरगंज में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
बस स्टैंड मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टेंपू BR37P6674 से 106.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, शराब को बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से अपसार आलम (33) और अनीता देवी (40) को गिरफ्तार किया गया।
ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 286/2026 दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई एवं शराब के फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।

आज के अंक में......
29/09/2026

आज के अंक में......

जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 39.27 लीटर अवैध...
28/09/2026

जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 39.27 लीटर अवैध/विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माइझिया रोड, धरमगंज के पास मोटरसाइकिल सवार मुंशी कुमार साह, निवासी धरमगंज, को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18.15 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल संख्या BR37AE9854 को भी जब्त कर लिया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई धनपुरा पिकेट के पास किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से 21.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने राहुल कामति (20 वर्ष) और सिकंदर कुमार (33 वर्ष), दोनों निवासी बरारी, को गिरफ्तार किया।

28/09/2026

🚨 किशनगंज में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस-STF का बड़ा प्रहार!किशनगंज पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस एवं विशेष कार्...
28/09/2026

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस एवं विशेष कार्य बल (STF) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर (हेरोईन) की तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर, 20.500 ग्राम सोना, 725 ग्राम चांदी, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन तथा कुल 7,31,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद नकदी में 1,34,000 रुपये के जाली नोट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

किशनगंज:: जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यकलापों को लेकर 28 सितंबर 2026 को समीक्षा बैठक आयोजित की ...
28/09/2026

किशनगंज:: जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यकलापों को लेकर 28 सितंबर 2026 को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस उप-महानिरीक्षक, आधुनिकीकरण, बिहार, पटना एवं प्रभारी/नोडल पदाधिकारी श्री तौहीद परवेज ने पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक (CI) एवं सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिले की पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं निष्पादन सहित पुलिस कार्यकलापों की प्रभावशीलता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

दिघलबैंक : 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के कमांडेंट श्री स्वर्णजीत शर्मा के दिशा-निर्देशन में ‘ए’ समवाय मोहामारी...
28/09/2026

दिघलबैंक : 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के कमांडेंट श्री स्वर्णजीत शर्मा के दिशा-निर्देशन में ‘ए’ समवाय मोहामारी के कार्यक्षेत्र धनटोला स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, दिघलबैंक में चल रहे 21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन 07 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक किया गया। समापन समारोह में 12वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट श्री स्वपन रजक की गरिमामय उपस्थिति रही।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसबी की 41वीं बटालियन और किशनगंज पुलिस ने संयुक...
28/09/2026

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसबी की 41वीं बटालियन और किशनगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया थाना क्षेत्र के हाथीडुब्बा गांव में छापेमारी कर जवानों ने 455 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, एक देसी पिस्तौल और दो मैगजीन के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।

28/09/2026

दिघलबैंक पंचायत अंतर्गत स्थित डाकघर पिछले करीब आठ दशकों से वीरान पड़ा हुआ है। डाकघर के नाम से जमीन उपलब्ध होने के बावजूद अब तक भवन का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण डाकघर से जुड़े विभिन्न कार्यों का संचालन निजी स्थानों से किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से डाकघर के लिए जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद सरकारी स्तर पर भवन निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों को डाक सेवाओं के संचालन और सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Gopal Kumar Agarwal Ganesh Kumar Singh Samrat Choudhary

Address

Dubri/Dighalbank
Kishanganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when स्वास्तिक सहारा न्यूज/बिहार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to स्वास्तिक सहारा न्यूज/बिहार:

Shortcuts

Share

Category