Bihar & Jharkhand Digital News

Bihar & Jharkhand Digital News बिहार झारखंड के खबरों का संगम
जो दूसरों का भला करने वाले के लिए भगवान भला करते हैं

11/09/2026

दुनिया का विनाश तो पता नहीं कब और कैसे होगा ।

लेकिन भारत के विनाश के जिम्मेदार घटिया नेता बिके हुवे पत्रकार, और सोई हुई जनता होगी..!

🚨 बड़ी रेल खबर! 🚨🚆 भागलपुर–दिल्ली विक्रमशिला क्लोन स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से चलेगी।📍 गया, नवादा, वारिसलीगंज, किऊल समेत ...
11/09/2026

🚨 बड़ी रेल खबर! 🚨

🚆 भागलपुर–दिल्ली विक्रमशिला क्लोन स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से चलेगी।
📍 गया, नवादा, वारिसलीगंज, किऊल समेत कई स्टेशनों पर ठहराव।

✅ यात्रियों को दिल्ली के लिए मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा।

10/09/2026

बिहार में सातवें वेतनमान और पे-मैट्रिक्स लागू करने को लेकर शिक्षकों की मांगें तेज हैं, जिससे अनुमानित तौर पर हर महीने ₹15,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

10/09/2026

सुपौल में डीएम ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कक्षा चार के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी, सुनते ही शिक्षक और प्रधानाध्यापक को लगाई कड़ी फटकार, कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षा का आदेश

10/09/2026

Play School में क्या-क्या होना चाहिए?
1. सुरक्षित क्लासरूम
साफ-सफाई
बच्चों के लिए छोटे टेबल-कुर्सी
CCTV (हो तो बेहतर)
सुरक्षित दरवाजे और बिजली के प्लग
2. खेलने का सामान 🧸
Blocks और building toys
गेंद
Puzzle
बच्चों की छोटी स्लाइड
झूला (सुरक्षित हो)
रंग-बिरंगे educational toys
3. सीखने का माहौल 📚 इस उम्र में भारी पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। मुख्य रूप से:
रंग पहचानना 🎨
A, B, C और अ, आ की पहचान
1–10 गिनती
कविता और Rhymes 🎵
चित्र देखकर पहचानना
कहानी सुनाना
4. Activity सामान ✂️
Drawing और colouring
Clay
Paper activities
Dance और music
त्योहार/छोटे कार्यक्रम
5. खेलने की जगह 🌳
खुली और सुरक्षित जगह
रोज कुछ समय physical activity
केवल कमरे में बैठाकर पढ़ाना सही नहीं
6. बच्चों की देखभाल ❤️
प्यार से बात करने वाली शिक्षिका
रोने वाले बच्चे को संभालने की व्यवस्था
Toilet सहायता
साफ drinking water

पटना की पूजा कुमारी ने दिल्ली में नौकरी के नाम पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि हेकम कंपनी द्वारा 48 हजार...
10/09/2026

पटना की पूजा कुमारी ने दिल्ली में नौकरी के नाम पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि हेकम कंपनी द्वारा 48 हजार वेतन पर ICU नर्स की नौकरी के लिए दिल्ली पहुंचीं, लेकिन उन्हें हॉस्टल में कैद कर दिया गया. पूजा के मुताबिक, लड़कियों को लड़कों के सामने पेश किया जाता था और विरोध करने पर उन्हें भूखा रखा गया व शौचालय साफ कराया गया. उन्होंने विदेश भेजने की तैयारी का भी आरोप लगाया. दरअसल पूजा को 23 अगस्त को रोजगार मेले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा नियुक्ति पत्र मिला था. खबरों के मुताबिक अब पूजा किसी तरह बचते हुए पटना पहुंच गई हैं और सीएम सम्राट से मिलने के लिए भटक रही हैं.

10/09/2026

औरंगाबाद से एक कोचिंग से शैक्षणिक भ्रमण पर वृन्दाहा वाटरफॉल Koderma पहुँचे एक छात्र की वाटरफॉल में डूबने से मौ #त ,रील बनाने के दौरान छात्र वाटरफॉल के गहरे पानी मे समाया ,तेज़ बारिश के कारण छात्र के शव को ढूंढने में हुई परेशानी ,कल एनडीआरएफ की टीम बुलाकर वाटरफॉल में डूबे छात्र को ढूंढने का किया जाएगा प्रयास
゚

10/09/2026

मुंबई के ISKCON में FDA का छापा! किचन में कीड़े, ड्रेन चोक और गंभीर खामियां; Govinda’s का लाइसेंस निलंबित

09/09/2026

अज्ञात वाहन ने टोटो में मारी जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय जीतन मांझी की मौतचार लोग घायल, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर चंडीपुर गांव के समीप खरांट पथ पर बुधवार की शाम लगभग 07 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो सवार 19 वर्षीय जीतन मांझी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।

बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत किलों में सेंध लगाने की...
09/09/2026

बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत किलों में सेंध लगाने की रणनीति पर काम कर रही है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब जन सुराज की नजर बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर है। इसी क्रम में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लंबे समय से तैयारी कर रही डॉ दिव्या ज्योति मंगलवार को जन सुराज में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस सीट पर पिछले 30 वर्षों से भाजपा के नवल किशोर यादव का कब्जा है।

पटना निवासी और मूल रूप से बाढ़ की रहने वाली डॉ दिव्या ज्योति चाणक्य कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर और चाणक्य फाउंडेशन की सीईओ हैं। वो लंबे समय से बालिका शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए कार्यरत हैं। पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली दिव्या ने महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों से प्रभावित होकर जन सुराज का चुनाव चिह्न 'स्कूल बैग' थाम लिया है।

Address

Kodarma
825410

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar & Jharkhand Digital News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category