Rj hemant singh

Rj hemant singh A AIR show that brings the light...o you the stories of memorable lives and events that came to Perpetually...
Celebrating each day of this process of life..

Life is not an event..it is a continuous process..and those of us that understand find ourselves in awe.. That is what we do at Born to be Remembered..we bring to you, people, like you and I..people, who through their thoughts and actions pushed the boundaries of Human Reality..proving time and again..throughout history.. That limitations apply only to the weak willed.. It is important to know you

r past.. To understand your present.. To know that the hardships you and I face were not unknown to those who paved the roads we walk on today.. To know ..if they had succumbed to the hardships they faced..we would probably be lighting fires with sticks.. BTBR pays homage to the unsung champions of the world..Whether it is an inventor who devise a way to supply free electricity to the world, or a social reformer who insisted on a widow being remarried,and fought for the rights of another. Maybe a sportsperson who battled insurmountable odds to come out on top.. Or a regular chai wala at your work place who saved the day :) BTBR brings to you few such people born on the day of broadcast. Broadcasting 7 days a week at 11:00 am on AIR Rainbow and 11:30 on AIR Gold. FM Rainbow Channels:

1 Bangalore 101.3
2 Chennai 107.1
3 Coimbatore 103.0
4 Cuttack 101.3
5 Delhi 102.6
6 Jalandhar 102.7
7 Kodaikanal. 100.5
8 Kolkata. 107.0
9 Lucknow 100.7
10 Mumbai 107.1
11 Panaji. 105.4
12 Tiruchirapalli 102.1

8 जून 1936 - 8 जून 2026: 90 साल, बेमिसाल! 'बहुजनहिताय बहुजनसुखाय' के ध्येय के साथ देश की धड़कन बना आकाशवाणी🎙 📻1936 में आ...
10/06/2026

8 जून 1936 - 8 जून 2026: 90 साल, बेमिसाल! 'बहुजनहिताय बहुजनसुखाय' के ध्येय के साथ देश की धड़कन बना आकाशवाणी🎙 📻
1936 में आज ही के दिन (8 जून) देश की एक नई आवाज़ बुलंद हुई थी, जो आगे चलकर हर भारतीय के घर का हिस्सा बन गई। 📻📠📻
सुबह के उस सुरीले सिग्नेचर ट्यून से लेकर, देश-दुनिया की खबरों और गीतों के झरोखे तक📻
आकाशवाणी हमेशा हमारे जीवन का एक खूबसूरत हिस्सा रहा है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का एक ऐसा सफर, जिसने देश के हर कोने को एक सूत्र में पिरोया है। आइए मिलकर इस सुनहरे सफर का जश्न मनाएं! आकाशवाणी के गौरवमयी 90 वर्ष पूर्ण होने पर सभी प्रिय श्रोताओं एवं आकाशवाणी परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। 📻✨

23/05/2026
20/05/2026

प्रेम को समझने के लिए हृदय चाहिए❤️
निभाने के लिए धैर्य और पाने के लिए सौभाग्य💯

04/01/2026
4 December marks International Cheetah Day, a day to recognise and celebrate the cheetah, one of the world’s most remark...
04/12/2025

4 December marks International Cheetah Day, a day to recognise and celebrate the cheetah, one of the world’s most remarkable and ecologically significant species.

It serves as a reminder of the importance of continued conservation and habitat protection.

उदित नारायण के पिता किसान थे। इसलिए वो चाहते थे कि उदित अच्छे से पढ़ें-लिखें। डॉक्टर या इंजीनियर बनें। लेकिन उदित जी का ...
01/12/2025

उदित नारायण के पिता किसान थे। इसलिए वो चाहते थे कि उदित अच्छे से पढ़ें-लिखें। डॉक्टर या इंजीनियर बनें। लेकिन उदित जी का मन पढ़ाई में कम, गाने में ज़्यादा लगता था। गाने की शिक्षा उदित जी को अपनी मां से मिली थी। उनकी मां गांवों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में गायकी करती थी। ये मां ही थी जो उदित जी से कहती थी कि पढ़ाई-लिखाई तो ज़रूर करो। लेकिन अगर गायक बनना चाहते हो तो गायक ही बनना। उदित भी अपनी मां के साथ गांव-खेड़ों में लगने वाले मेलों, कीर्तनों व प्रोग्रामों में गायकी करते थे। पढ़ाई के दौरान उदित स्कूल में भी गायकी करते थे।

बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने के बाद उदित नारायण नेपाल चले गए। काठमांडू स्थित रेडियो नेपाल स्टेशन में उदित नारायण लोक गायक की हैसियत से काम करने लगे। 100 रुपए महीना वाली वो नौकरी उदित जी ने तकरीबन आठ सालों तक की। चूंकि पैसे काफी कम थे तो उदित जी ने नेपाल के कुछ फाइव स्टार होटलों में लाइव सिंगर की हैसियत से काम करना शुरू कर दिया। इससे उन्हें कुछ एक्स्ट्रा पैसे मिल जाया करते थे। उदित जी बताते हैं कि दिन में तो वो काम में व्यस्त रहते थे। इसलिए उन्होंने नेपाल का नाइट कॉलेज जॉइन कर लिया। और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

उदित जी ग्रेजुएशन कर रहे थे जब उन्हें भारतीय एंबेसी से म्यूज़िक स्कॉलरशिप मिल गई। इस तरह साल 1978 में उदित नारायण जी मुंबई आ गए। वो भारतीय विद्या भवन से जुड़ गए। सात-आठ साल तक उदित जी वहां से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेते रहे। और खाली समय में वो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी मिलते रहते। ताकि कोई उन्हें गाने का मौका भी दे दे। उस दौर के हर बड़े व नामी संगीतकार के ऑफिस उदित नारायण जाया करते थे। वॉचमैन से गुज़ारिश करते थे कि उन्हें संगीतकार से मिलने दिया जाए। कई दफा इन्हें मिलवा दिया जाता था। और कई दफा ऐसा भी होता था कि वॉचमैन इन्हें भीतर जाने ही नहीं देता था।

उदित नारायण की शख्सियत इतनी शानदार थी कि जो भी गीतकार एक दफा इनसे मिल लेता था वो इनसे प्रसन्न ज़रूर होता था। इनकी तारीफ करता था। और इन्हें कुछ गाइडेंस भी देता था। कुल मिलाकर संगीतकारों की नज़रों में उदित जी की बहुत अच्छी छवि बन गई थी। और वो अच्छी छवि उदित जी के काम आई साल 1980 में। उस साल उदित जी को पहली दफा प्लेबैक सिंगिंग का मौका मिला। फिल्म का नाम था उन्नीस बीस। और संगीतकार थे राजेश रोशन। गीत के बोल थे 'मिल गया मिल गया।' उस गीत में दो और महान गायकों ने अपनी आवाज़ दी थी। एक थी उषा मंगेशकर जी। व दूसरे थे लैजेंडरी मोहम्मद रफी साहब। रफी साहब उदित नारायण को देखकर बहुत खुश हुए थे। उदित जी ने रफी साहब से आशीर्वाद भी लिया था।

रफी साहब के साथ वो पहला गीत गाने के बाद उदित नारायण जी का चर्चा तो संगीत जगत में शुरू हो गया था। इन्हें कुछ और गीत भी मिले। कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी उदित जी ने गाने गाए। मगर जिस पहचान के लिए कोई भी गायक तरसता है, वो उदित जी को नहीं मिल पा रही थी। यानि संघर्ष इनका खत्म नहीं हुआ था। मगर फिर आया साल 1988. उस साल उदित नारायण जी को मंसूर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के सभी गीत गाने के लिए आनंद-मिलिंद ने साइन कर लिया। उस फिल्म के गाने चल निकले। लोगों को उदित नारायण जी की आवाज़ बहुत पसंद आई। फिर तो उदित जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आगे के अपने करियर में उदित जी ने अनेकों फिल्मों में अनेकों खूबसूरत गीत गाए।

आज उदित नारायण जी का जन्मदिन है साथियों। 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल ज़िले के एक गांव में उदित नारायण जी का जन्म हुआ था। आज उदित जी 70 साल के हो गए हैं। किस्सा टीवी की तरफ से उदित नारायण जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Address

4th Floor
Noida
700001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rj hemant singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rj hemant singh:

Share