KOTA FAST KHBAR

KOTA FAST KHBAR जन जन की आवाज उठाना

20/08/2026

कोटा में फिटनेस सेंटर के नाम पर खुली लूट प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने कहा मेरी कोई जिम्मेदारी नही सब सेंट्रल से चल रहा है
कोटा
कोटा शहर में वाहनों की फिटनेस सेंटर के नाम पर खुली लूट मचा रखी है वहीं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा को इस भ्र्ष्टाचार की पूरी जानकारी है परंतु उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आए। ओर कहा कि यह सब मुख्यालय की जिम्मेदारी है। कोटा शहर में भामाशाह मंडी के निकट दो फिटनेस सेंटर चल रहे हैं जिन पर किसी तरह की फिटनेस को लेकर सूची नहीं लगी है जिससे यह पता चले कि किस वाहन से कितना लेना है। फिटनेस सेंटर के कर्मचारी छोटे और बड़े वाहनों से मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं इस बारे में फिटनेस सेंटर के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह दूर भागते नजर आए। इस बारे में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है यह जिला परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सब फिटनेस सेंटर वालों को वाहनों की सूची लिखनी चिहिये की उसे कितना फिटनेस लिया जाना है उसकी दरें राजस्थान सरकार द्वारा तय की गई है वह फिटनेस सेंटर पर लगानी चाहिए किसको लेकर वह अधिकारियों को लिखेंगे परंतु उन्होंने फिटनेस सेंटर वाले पर कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं कहा। कोटा में फिटनेस सेंटर के नाम पर खुला भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है परंतु अधिकारियों के संरक्षण के कारण वाहन मालिक के साथ अन्याय हो रहा है।।

10/08/2026

मोबाइल को लेकर बेटे बको डांटना पड़ा महंगा किया सुसाइड
कोटा में मोबाइल को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर 11वीं कक्षा के एक छात्र मंयक नागर पुत्र चौथमल नागर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र के परिजनों नेबताया छात्र मंयक नागर घर मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी पिता ने उसे टोका और मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज होकर छात्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।

10/08/2026

जेके लोन अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप कार्यवाही की मांग
कोटा
जेके लोन अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार सुबह 9:00 बजे डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है म्रतक महिला गंगोत्री बाई सैनी निवासी खेड़ा रामपुर 8 अगस्त को डिलीवरी के लिए जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर सामान्य डिलीवरी होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी आज सुबह मौत हो गई महिला के पति राकेश सैनी ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी पत्नी के इलाज में लापरवाही भारती जिसके चलते उसकी मौत हुई है जब तक पूरी जांच नहीं होती वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे वही के तू इलाके के पंचायत समिति सदस्य अनूप मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी तरह डॉक्टरों की लापरवाही है जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलता वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे

08/08/2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कोटा।
शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर ट्रेन नंबर 20156 डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रातः 05:20 बजे दिल्ली से कोटा पहुंचे,
इस दौरान नगर निगम कोटा उत्तर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा मौजूद रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बबिरला शनिवार सुबह 9 बजे बून्दी स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 10 बजे बून्दी स्थित टाउन हॉल में 98.11 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सायं 5 बजे नगर नगर निगम क्षेत्र के गोरधनपुरा में देवनारायण मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में 21 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

07/08/2026

कोटा
कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा
साइबर फ्रॉड से जुड़ा बताया जा रहा है मामला
कॉल सेंटर के सभी कर्मचारियों से पुलिस टीम कर रही है पूछताछ
शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में संचालित हो रहा था कॉल सेंटर
शहर में दो अन्य जगहों पर भी है ब्रांच ऑफिस
साइबर थाने के डिप्टी गंगा सहाय समेत पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी है मौजूद

04/08/2026

कोटा जिले के सिमिलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर टोल प्लाजा के निकट DST टीम व पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागे तस्कर बूढा दीत थाना इलाके में चंबल नदी में कूद गए जिससे उनकी मौत हो गयी पुलिस ने दोनो मृतको के शव सुल्तानपुर अस्पताल की मोर्चरी पर रखवाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से मंगलवार श्याम 7:00 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि नेशनल हाईवे 27 पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी की 12 की तरफ से एक कर आने पर उसे रुकवाने का प्रयास किया गया पुलिस टीम को देखकर कर चालक ने 8 लाइन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार को दोड़ा दिया और मौका देखकर 9 कट्टे डोडा चुरा सड़क के एक किनारे फेक दिया। पुलिस के लगातार पीछा करने पर पुलिस को देखकर कर सवार दोनों व्यक्ति चंबल नदी में नीचे

SOG ने जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 का एक और आरोपी पकड़ा गिरफ्तार आरोपी अतुल मीणा ने 25 लाख में खरीदा था लीक पेपरफिल...
03/08/2026

SOG ने जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 का एक और आरोपी पकड़ा

गिरफ्तार आरोपी अतुल मीणा ने 25 लाख में खरीदा था लीक पेपर

फिलहाल कोटा में जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता है अतुल मीणा

5 अगस्त तक रिमांड पर भेजा गया अतुल मीणा को

02/08/2026

भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में 8 जुआरियों को जुआँ खेलते किया गिरफ्तार ₹ 13800 बरामद
कोटा
कोटा शहर भीमगंजमंडी पुलिस ने थाना इलाके में गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों से जुआँ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 13800 रुपये बरामद किए है। भीमगंजमंडी थाना अधिकारी रामबिलास मीणा ने रविवार रात्रि ko प्रेसनोट जारी कर बताया कि पुलिस जाप्ते ने थाना इलाके के अजय आहूजा पार्क खेड़ली फाटक आर्य समाज रोड़ पर गश्त के दौरान सर्वजिनिक स्थान पर जुआँ खेलते मंयक अरोड़ा उर्फ गोलू जगदीश वर्मा खलील अहमद सय्यद सेफ हुसैन जैदी जाकिर हुसैन अरुण खंडेलवाल विपुल रावत भारत सिंह को गिरफ्तार कर इनसे 13800 रुपये बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।

01/08/2026

कोटा से इस वक़्त की बड़ी खबर

कॉमनवेल्थ गेम्स में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी का गोल्डन पंच

70 किग्रा बॉक्सिंग वर्ग में इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराकर जीता स्वर्ण पदक

तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन, भारत की झोली में एक और गोल्ड

कोटा सहित पूरे हाड़ौती में खुशी की लहर, परिवार और समर्थकों में जश्न

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में अरुंधति ने दमदार प्रदर्शन के साथ भारत का गौरव बढ़ाया।

30/07/2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त गुरुवार दोपहर में हंगामा हो गया जब,अस्पताल में भर्ती एक रोगी की मौत के बाद परिजनों ने की चिकित्सकों से मारपीट की ओर फिर जबरदस्त हंगामा हुआ
अस्पताल में भर्ती रोगी अमर सिंह नरूका की इलाज के दौरान हुई मौत हो गयी थी,घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
चिकित्सको ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है वही तीन रेजीडेंट चिकित्सकों की ओर से महावीर नगर थाने में दी गई रिपोर्ट,
हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची अस्पताल,
रेजिडेंट डॉक्टर ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी, दी है। वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Address

Kota
Kota
324006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KOTA FAST KHBAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category