22/02/2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान, केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 'राजस्थान पवेलियन' का दौरा किया। इस अवसर पर श्री वैष्णव को राजस्थान सरकार की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में, प्रमुख पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के इन नवाचारों में शासन में AI का उपयोग, नागरिक-केंद्रित सेवाओं का डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में AI आधारित प्रयास शामिल हैं।
Ashwini Vaishnaw