Binod kasera

Binod kasera मौत का पता है,मौत आती है, जिंदगी चली जाती है,पर मेरी मौत आने से पहले ,मुझे जिंदगी का पता लगाना है

प्रयागराज माहा कुंभ में हुआ बड़ा हादसा 😔😔जितने भी लोग इस हादसा में अपनी जान गंवा दिए हैं,इन सभी को सच्चे मन से श्रद्धांज...
29/01/2025

प्रयागराज माहा कुंभ में हुआ बड़ा हादसा 😔😔
जितने भी लोग इस हादसा में अपनी जान गंवा दिए हैं,
इन सभी को सच्चे मन से श्रद्धांजलि और भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे,

पर क्या सिर्फ इतना कह देने से समस्या खत्म हो जाएगी यहां से जो नया समस्या का शुभारंभ हुआ है,
इसका जिम्मेवार अगर कोई है,
तो वह है प्रशासन और सरकार आखिर यह भगदड़ मची कैसे,
यह भीड़ कंट्रोल के बाहर कैसे हो गया
इसका जिम्मेवार कौन ?
आज भीड़ में किसी की मां मरी होगी,
किसी के पिता मरे होंगे,
किसी का भाई मारा होगा
कोई बच्चा अनाथ हो गया होगा
और तमाम मीडिया बंधुओ जो भी प्रयागराज से माला बेचने वाली सुंदर-सुंदर लडकी - साध्वी का वीडियो बना रहे हैं,
अच्छी बात है ,बनाओ लेकिन एक अच्छा काम और भी यह करो,
जितने भी लोग मरे हैं,
उनका घर का एड्रेस पता करो, और उसके लिए भी वीडियो बनाओ,

ताकि ऐसे लोग जो परिवार वाले हैं,रिश्तेदार हैं, जो मरने वाले पर आश्रित थे, उन सभी तक सरकारी मदद पहुंच पाए,
और तत्काल में पहुंच पाए , यह मीडिया बंधुओं का काम ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है,
शेयर जरूर करें,
(जय श्री राम)

मां सरस्वती पूजा करने वाले जितने भी विद्यार्थी हैं,कुछ लोग स्कूल में भाग लेते हैं,कुछ लोग अपने सोसाइटी में अपने मोहल्ले ...
21/01/2025

मां सरस्वती पूजा करने वाले जितने भी विद्यार्थी हैं,
कुछ लोग स्कूल में भाग लेते हैं,कुछ लोग अपने सोसाइटी में अपने मोहल्ले में इस पूजा को करते हैं,
मां सरस्वती विद्या की देवी है , जो भी विद्यार्थी पूरे श्रद्धा भाव से मां सरस्वती का पूजा उपासना आराधना करता या करती है,
उनके बुद्धि व विवेक में वृद्धि होती है,
पर मैं ऐसे युवाओं से ऐसे विद्यार्थियों से साफ-साफ कहना चाहूंगा की सरस्वती पूजा के नाम पर अपने सनातन धर्म को बदनाम ना करें,,,

मैं अपने रोजगार के लिए अपने वर्कशॉप से लगभग
6 से 7 किलोमीटर का दूरी में, अपने क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र काम करने जा रहा था,
मैंने देखा की 8 से 10 गाड़ी जो की एक गांव का सड़क पर खड़ी थी,मुझे लगा कि शायद कोई छोटा-मोटा हादसा हुआ होगा ,पर मैं तो मोटरसाइकिल में था,
तो जब मैं आगे निकला ,तो मुझे दिखा की कुछ विद्यार्थी जो की सरस्वती पूजा का चंदा मांग रहे हैं ,और लगभग जितने भी विद्यार्थी थे,
उनका उम्र ज्यादा से ज्यादा 17 से 18 वर्ष होगा बाकी सब लड़के का उम्र कम था,
और मुझे लगा कि यह लोग सिर्फ बड़ी गाड़ियां को ही रोक रहे होंगे,
लेकिन इन लोगों ने मुझे भी रोका,
जबकि मैं मोटरसाइकिल में था,
फिर भी मैंने सोचा सरस्वती पूजा के नाम पर कुछ चंदा दे दिया जाए,
मैं जब अपने बटुए में देखा तो मेरे पास में एक 500 का नोट और एक 20 का नोट था
मैं 20 रुपया निकाल के उस लड़के को दिया, तो उस लड़के ने कहां की कम से कम 100 रुपया दीजिए,
मैंने कहा की बाबू मेरे पास पैसा नहीं है,
आप 20 रुपया रखो,
मैं काम पर जा रहा हूं मुझे लेट हो रहा है,
और जबरदस्ती किसी से चंदा मत लो,
मैं इतना कह ही रहा था,
की एक लड़का आया जो कि उसके बगल में था,
और उसने मेरे मोटरसाइकिल का चाबी निकाल लिया
और कहने लगा देना पड़ेगा नहीं तो जाने नहीं देंगे,
सच कहूं तो इतना गुस्सा आया,
एक पल के लिए लगा कि कुछ ना कुछ तो करना पड़ेगा, फिर मैंने अपना गुस्सा में कंट्रोल किया, क्योंकि वहां नुकसान मेरा भी हो सकता था, क्योंकि अब मुझे पता चल गया कि यह लोग विद्यार्थी नहीं थे,
जो कि सिर्फ और सिर्फ पूजा के नाम पर अपने अय्याशी का जुगाड़ लगा रहे थे,
और हमारे सनातन धर्म को बदनाम कर रहे थे,
और मैं ऐसे बच्चों के माता-पिता से कहना चाहूंगा की सड़क में रंगदारी करने के लिए अपने बच्चों को ना छोड़े उनको कुछ समझाएं और सिखाएं की मां सरस्वती का पूजा करने के लिए बहुत ज्यादा धन दौलत की जरूरत नहीं पड़ती है, जो कि किसी से रंगदारी करके जबरन लेना पड़े,
अगर धन की आवश्यकता पड़ती भी है,
तो भाई प्रेम से मांगे
और जबरदस्ती करनी है,
तो अपने बाप दादाओ से करें,,,,,

फिर मैं सिर्फ इतना कहा कि तुम लोग चंदा नहीं रंगदारी कर रहे हो
अभी हम प्रशासन को फोन लगाते हैं,
फिर जो लड़का चाबी लिया था, वह लड़का बोला क्या हम डरते हैं, किसी से और इतना बोलते बोलते चाबी हमको लौटा दिया, और बोला जाइए आपसे पैसा भी नहीं चाहिए, फिर हम वहां से अपने काम के लिए आगे बढ़ गए,
या पोस्ट करने का सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद है,
और वह मकसद है, सरस्वती पूजा कर रहे जितने भी लड़के विद्यार्थी हैं अपने सनातन धर्म को समझे ना कि अपने धर्म को बदनाम करें ,
और इस पोस्ट को शेयर जरूर करें
जय श्री राम
🙏🙏🙏

15/10/2024

15 अक्टूबर रात क़रीबन 8.30बजें
मैं श्री राम चौक विवेक मिष्ठान गया,
वहां एक अज्ञात महिला बैठी हुई थी,
मेरे साथ साथ और भी वहां पर कुछ लोग मौजूद थे,
उस महिला से पूछ ताछ करने के बाद यह पता चला, कि वह महिला रांची की है, और उसकी शादी लातेहार में हुआ है, और उसके घरेलू लड़ाई झगड़ा के कारण वह घर से भाग चुकी है, और दिशाहीन हो चुकी हैं,
मुझे बातचीत से यह भी पता चला, कि वह महिला कम पढ़ी-लिखी है, और साथ ही साथ कुछ ना कुछ परेशानियों के साथ वह परेशान भी है,
धीरे-धीरे समय बीत रहा था, सब लोग अपने-अपने घर जाने को थे और मुझे लगा कि मुझे प्रशासन को सूचना देना चाहिए,
क्योंकि रात का समय था, और रात में अगर उसके साथ कोई अनहोनी हो जाता, तो शायद मैं अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाता,
मैंने प्रशासन को फोन किया और कुजू प्रशासन मात्र 20 से 25 मिनट में श्री राम चौक पहुंच गए,
फिर कुछ पूछताछ के बाद कुजू प्रशासन के द्वारा महिला को रांची जाने वाली बस में बैठाया गया,
और मैं एक बात जरुर कहना चाहूंगा,
अगर हम अपने अपने घर में हम चैन का नींद लेते हैं, चैन से सोते हैं, तो इसके पीछे का कारण हमारा लोकल पुलिस प्रशासन होता है ,
और भले ही यह बहुत छोटी सी कार्य हो,
पर कुजू पुलिस के लिए एक लाइक तो बनता है 👍

29/07/2024

इंसान और पेड़ का जीवन एक जैसा होता है, पेड़ जब तक फल देता है,छांव देता है, लोग इसके इर्द गिर्द होते हैं,
और जब यह सुख जाता है मर जाता है तो लोग इसको जला देते हैं
🙏🙏

(अपना कुजू) कहते हैं, गांव का विकास अगर करना है, तो सड़क से गांव को जोड़ना होगा विकास वहां खुद-ब-खुद दौड़ने लगेगा ,और अभ...
28/07/2024

(अपना कुजू)
कहते हैं,
गांव का विकास अगर करना है, तो सड़क से गांव को जोड़ना होगा विकास वहां खुद-ब-खुद दौड़ने लगेगा ,
और अभी आप जो सड़क देख पा रहे हैं, यह सड़क कोई आम सड़क नहीं है,
इस सड़क में आपको एक-एक फिट का गड्ढा भी मिलेगा ,और जब यहां बारिश का पानी भरता है ,तो आस पड़ोस के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, मानो देश 20 साल पीछे चला गया हो,और साथ ही साथ आने जाने वाले जितने भी लोग हैं ,उनको भी यहां गिरने का
खतरा बना रहता है ,
और मैं इस सड़क को मामूली सड़क इसलिए भी नहीं कह रहा हूं, क्योंकि यह सड़क nh33 से जुड़ा हुआ है, और तो और यह जो सड़क है,
एक धाम को भी जोड़ता है , चरण पहाड़ी धाम देखा गया है कि एक से एक लग्जरी बस अलग-अलग राज्यों से बंगाल उड़ीसा बिहार और भी अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं

और मुझे नहीं पता कि यह सड़क कौन बनवाएगा कैसे बनेगा पर मुझे सिर्फ इतना पता है, यह सड़क आम आदमी का टैक्स के पैसे से ही बनाया जाएगा, और यह पैसा खर्च करने का अधिकार सिर्फ सरकार को है,
और मैं इस सड़क से गुजरने वाले हर उस व्यक्ति को यह कहना चाहूंगा क्या आप चाहते हैं ,कि यह सड़क फिर से बेहतर तरीका से
बने
तो इस पोस्ट को शेयर करें और साथ ही साथ अपना राय भी जरूर रखें धन्यवाद 🙏🙏

18/05/2024

पंखा गिरने से पहले देता है संकेत लोग करते हैं नजर अंदाज फिर हो जाता है बड़ा हादसा

05/05/2024

हमारे माता-पिता एक विशाल पेड़ के समान होते हैं
हमें समय पर छांव भी देते हैं|| और फल भी देते हैं
video

03/05/2024

यह वीडियो देखने के बाद आप लोग भी ऑन कैमरा अपने विचारों को स्पष्ट रखने लग जाएंगे👍👍

26/04/2024

10 से 12साल के बच्चे अब नशा करने लगे है|| देश का भविष्य और वर्तमान पीढ़ी बर्बाद हो रहा हैं ||

Address

Kuju

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Binod kasera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Binod kasera:

Share