छितौनी की आवाज chhitauni ki awaaz

छितौनी की आवाज chhitauni ki awaaz छितौनी की आवाज 🗣️
सच • साहस • सवाल
छितौनी व आसपास की हर ज़मीनी खबर सबसे पहले।
जनसमस्याओं की बुलंद आवाज।
⭐ Star भेजकर हमें सपोर्ट करें।

10/09/2026
09/09/2026

🎭 जनपद स्तरीय कला उत्सव में दिखी प्रतिभाओं की चमक 🎨
18 विद्यालयों के 225 छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में किया प्रतिभाग

कुशीनगर में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के तत्वावधान में बुधवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 18 विद्यालयों के 225 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता रहे।

मूर्ति कला एकल वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज की शिवांगी खरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने युवाओं से भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

📍 देखिए पूरी खबर — छितौनी की आवाज न्यूज़ चैनल पर।

#छितौनीकीआवाज #कला_उत्सव #खड्डा #भारतीयकला #भारतीयसंस्कृति Part 7

06/09/2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री बुलहवा बाबा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, पंचायत छितौनी में प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया। 🎂🌸

इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की मुख्य शिक्षिका नीतू जायसवाल से केक कटवाकर छात्राओं ने उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

संस्था के संस्थापक महन्थ बालकृष्ण दास ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 🙏

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹

#शिक्षकदिवस #श्रीबुलहवाबाबासिलाईप्रशिक्षणकेंद्र #छितौनी #कुशीनगर #सिलाईप्रशिक्षण #महन्थबालकृष्णदास #नीतूजायसवाल #महिलासशक्तिकरण #आत्मनिर्भरभारत #कौशलविकास #शिक्षकसम्मान

05/09/2026

🌸 शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान 🌸

नगर पंचायत छितौनी के बुलहवापुरी वार्ड स्थित श्री बुलहवा बाबा ज्ञानोदय शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण दास जी महाराज एवं मां बोधी मंदिर के पुजारी श्री पप्पू भगत जी ने फीता काटकर किया।

छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने महान शिक्षाविद एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

नगर पंचायत क्षेत्र के छितौनी इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, डीएम पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकेडमी सहित आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

🙏 गुरु वह दीपक हैं, जो ज्ञान की रोशनी से जीवन का मार्ग प्रकाशित करते हैं। 🙏

#शिक्षकदिवस #गुरुपूर्णिमा_नहीं_शिक्षकदिवस #गुरु_सम्मान #शिक्षक_सम्मान #श्रीबुलहवाबाबाज्ञानोदयशिशुमंदिर #छितौनी #बुलहवापुरी #कुशीनगर #विद्यालय #शिक्षा #डॉसर्वपल्ली_राधाकृष्णन

बहुत-बहुत बधाई
14/08/2026

बहुत-बहुत बधाई

नगर पंचायत छितौनी में विकास कार्यों की सच्चाई अब खुद बयां कर रही है।वार्ड नंबर 8 मुखर्जी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ...
10/05/2026

नगर पंचायत छितौनी में विकास कार्यों की सच्चाई अब खुद बयां कर रही है।
वार्ड नंबर 8 मुखर्जी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन हैंडओवर से पहले ही बदहाल हो चुका है। टूटी फर्श, जर्जर रेलिंग, खराब सीढ़ियां और घटिया निर्माण सामग्री आखिर किसकी जिम्मेदारी है?

जब बच्चों और महिलाओं की सुविधा के लिए बने भवन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर मौन क्यों हैं?
जनता के पैसे से बने कार्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई भी।

“विकास” सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर भी दिखना चाहिए।

#छितौनी
#नगरपंचायतछितौनी
#आंगनबाड़ीकेंद्र
#घटियानिर्माण
#भ्रष्टाचार
#जनहित
#विकासकीसच्चाई
#उत्तरप्रदेश
#स्थानीयसमस्या
#जांचहो
#जनताकीसवाल


19/03/2026

छितौनी में सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए गए।
किसानों की समस्याओं के साथ बेहतर उत्पादन के उपायों पर भी चर्चा हुई।

14/03/2026

कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक युवक को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार में तीन छोटे-छोटे बच्चों के होने से माहौल और भी चिंताजनक बन गया है।

14/03/2026

नगर पंचायत छितौनी के सुभाषनगर वार्ड में सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भगवती चौरसिया के आटा चक्की से जगदेव के घर तक और गीता वाटिका से एनपीएस स्कूल तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

Address

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
Kushinagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when छितौनी की आवाज chhitauni ki awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share