Lakhisarai.com

Lakhisarai.com Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lakhisarai.com, Advertising/Marketing, Lakhisarai.

विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) [The Electricity Act 2003 Section 47(5)] बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर...
20/02/2026

विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) [The Electricity Act 2003 Section 47(5)] बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर चुनने का स्वैच्छिक अधिकार (Choice) देती है। यह प्रावधान कहता है कि यदि कोई उपभोक्ता प्रीपेड (प्री-पेमेंट) मीटर के माध्यम से बिजली लेने को तैयार है, तो वितरण कंपनी (डिस्कॉम) उनसे सिक्योरिटी डिपॉजिट (सुरक्षा राशि) की मांग नहीं कर सकती है।
मुख्य बातें:
विकल्प का अधिकार: उपभोक्ता को स्मार्ट प्रीपेड या सामान्य पोस्टपेड मीटर चुनने की आजादी है, यह उन पर जबरन थोपा नहीं जा सकता।
सुरक्षा राशि में राहत: प्रीपेड मीटर का विकल्प चुनने पर धारा 47(5) के तहत सुरक्षा राशि (Security Deposit) देने से छूट मिलती है।
अनिवार्य स्मार्ट मीटर का विरोध: यह धारा, जो उपभोक्ता को चॉइस देती है, उसके अनुसार स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बिना सहमति के हर घर में अनिवार्य करना असंवैधानिक या नियमों के विरुद्ध माना जाता है।
यूपीईआरसी (UPERC) का रुख: नई कास्ट डाटा बुक-2025 में भी इस अधिकार को स्पष्ट किया गया है कि पोस्टपेड कनेक्शन पर सुरक्षा राशि लेना कानूनी है, लेकिन चॉइस देना आवश्यक है।

06/07/2025
06/07/2025

अब सदर अस्पताल में भोजन महंगा हुआ, 50 रुपये लगेंगे
लखीसराय के सदर अस्पताल में दीदी की रसोई में पिछले दो महीनों में भोजन की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हो रही है। साधारण भोजन की कीमत 50 रुपये कर...
लखीसराय के सदर अस्पताल में दीदी की रसोई में पिछले दो महीनों में भोजन की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हो रही है। साधारण भोजन की कीमत 50 रुपये कर...
जो ड्यूटी के दौरान घर से खाना ना लाकर दीदी की रसोई में अपना पेट भर रहे थे। दीदी की रसोई में नियमित रूप से भोजन करने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मी में चिकित्सक भी शामिल हैं। बिना किसी कारण के कीमत बढ़ाने पर उंगली उठाते हुए परिजन व स्वास्थ्य कर्मी ने कहा मुख्यमंत्री ने सस्ता और शुद्ध भोजन के लिए व्यवस्था लागू किया था। जिसे स्थानीय दीदी की रसोई प्रबंधन ने अब पूरे तरीके से व्यवसाय का रूप दे दिया है। चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि हमलोग सरकारी कर्मी है खुले तौर पर इसका विरोध भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना का एक प्रमुख हिस्सा है। हालांकि प्रबंधन के साथ वरीय पदाधिकारी को बिना कारण भोजन की कीमत बढ़ाने की मौखिक शिकायत के तौर संज्ञान में दिया है। दीदी की रसोई में चहल-पहल घटी, बाहर करने लगे भोजन: यह मामला संज्ञान में आने के बाद डीएस डॉ राकेश कुमार समेत स्वयं सीएस डॉ बीपी सिन्हा ने दीदी की रसोई के मुख्य प्रबंधक को तलब भी किया। जानकारी के अनुसार दोनों ही पदाधिकारी के निर्देश के बाद अभी तक दीदी की रसोई के प्रबंधक उनसे मिलने नहीं पहुंचे हैं। कीमत बढ़ने के बाद विशेष रूप से स्वास्थ्य कर्मी दीदी की रसोई के बजाय अस्पताल के बाहर होटल में या फिर घर से ही भोजन लाने लगे हैं। कीमत बढ़ने के बाद दीदी की रसोई में लोगों का चहल-पहल भी कम हो गई है। कोट: किस परिस्थिति में बिना विभाग को बताएं भोजन की कीमत बढ़ा दी गई है। जानकारी लेने के साथ जीविका के वरीय पदाधिकारी से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा। क्योंकि इसमें सीधा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। किसी को परेशानी नहीं होगी।-डॉ बीपी सिन्हा, सीएस

06/07/2025

थाना में जनता दरबार लगा समाधान
स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। कुल 2 मामले लाए गए और इनमें 1 मामले का निष्पादन किया गया। प्रथम पक्ष के निशांत कुमार उर्फ मुकेश कुमार पुरानी बाजार और द्वितीय पक्ष के शैलेंद्र राय आदि के मामले में द्वितीय पक्ष अनुपस्थित रहे। आगामी 12 जुलाई को दोनों पक्षों को अपने कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। रामपुर गांव के मुन्ना मांझी और बेचन राम के मामले मे रास्ता से संबंधित जमीनी विवाद चल रहा है। अंचल अमीन के द्वारा दोनों पक्षों को अपनी भूमि छोड़कर 5 फीट रास्ता के निर्माण का निर्देश दिया गया,जिसे पर दोनों ने सहमति प्रदान की।

दोनों पक्ष शांति बनाए रखेंगे। कई लोगों ने सिर्फ राजस्व कर्मी के रहने की शिकायत की और समय से पहले जाने की शिकायत की। रामगढ़ चौक थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया । जहां अंचलाधिकारी निशांत कुमार थाना अध्यक्ष मंटू कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त एस आई मनन कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में थाना क्षेत्र से भूमि विवाद संबंधित चार मामले फरियादी लेकर पहुंचे। इस दौरान सभी मामले पर सुनवाई की गई जहां दोनों पक्षों की सहमति से एक मामले का निष्पादन किया गया है क्त बातों की जानकारी अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने दिया।

06/07/2025

मतदाता सूची पुनरीक्षण बना आम नागरिक के लिए टास्क
इन दिनों चल रहा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य आम लोगों को परेशान कर रहा है। एक ओर जहां शिक्षित और युवा वर्ग इसे सहजता से पूरा कर रहा है। तो वहीं दूसरी ओर गरीब, अशिक्षित, वृद्ध और विशेषकर महिलाओं के लिए यह परेशानी खड़ी कर रहा है। नगर व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से मिले लोगों के अनुभव इस बात को साफ तौर पर रेखांकित करते हैं कि यह कार्य अब सिर्फ दस्तावेज जमा करने का नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक चुनौती है। जागरूकता की कमी ही असली समस्या है: रवि प्रकाश शर्मा सामान्य वर्ग से आने वाले नगर के वार्ड संख्या 5 निवासी 60 वर्षीय रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों का प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज बीएलओ को सौंप दिए हैं।इनके अनुसार इस प्रक्रिया में कोई विशेष परेशानी नहीं है। परंतु लोगों में जागरूकता की भारी कमी है। वृद्ध महिलाओं के लिए जरूर यह कार्य कठिन है। सरकार की कोई दूरगामी योजना हो सकती है: पूर्णेन्दु कुमार सामान्य वर्ग से आने वाले वार्ड संख्या 17 निवासी पूर्णेन्दु कुमार ने इसे सरकार की विकासात्मक सोच से जोड़ा। उन्होंने बताया कि युवा और शिक्षित वर्ग के लिए यह कार्य कठिन नहीं है, लेकिन वृद्ध महिलाओं और विशेषकर पुत्रवधुओं के लिए माता-पिता से जुड़े दस्तावेज को जुटाना एक कठिन कार्य बन गया है। हम गरीबों को क्यों सताया जा रहा है : गुज्जी देवी पिछड़ी जाति से आने वाली खुशहाल टोला निवासी 51 वर्षीय गुज्जी देवी ने कहा कि वर्षों से तो सब कुछ ठीक चल रहा था। अब सरकार को ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी कि हम बुजुर्ग महिलाओं को मायके से दस्तावेज लाने की मजबूरी बन गई। उन्होंने कहा कि हम ना तो पढ़े-लिखे हैं और ना घर में कोई मदद करने वाला है। अब सरकार की जो इच्छा है करे, हम तो बेबस हैं। मेरे लिए आसान, पर भाई के लिए मुश्किल: रोहित कुमार पिछड़ी जाति से आने वाले गढटोला निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार ने बताया कि उसने अपना फॉर्म सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तैयार कर दिया है। लेकिन उसका निरक्षर भाई अब भी जूझ रहा है। वह अपना आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में लगा हुआ है। माता पिता का वर्ष 2003 के मतदाता सूची में नाम है ही उसे प्रमाण के रूप में दे देंगे। अब तो बुढ़ापे में भी लगने लगा है डर: कौशल्या देवी अनुसूचित जाति से आने वाली जैतपुर पंचायत के खुशहाल टोला निवासी 65 वर्षीय विधवा कौशल्या देवी आंखों में आंसू के साथ भावुक होकर कहती है कि अब बुढ़ापे में लगता है जैसे सब कुछ छिनने वाला है। माता-पिता मेरे बचपन में ही गुजर गए। उनका कोई कागज पत्तर नहीं है। चाचा ने पाला पोसा और शादी कर दी। अब मायके से कौन क्या लाएगा? लगता है राशन, पेंशन अब सब कुछ छिन जाएगा, ऐसा कहकर वो फफक पड़ीं। क्या करें, पेट देखें या वोट? जो होगा देखा जाएगा: संजीव कुमार अनुसूचित जाति से आने वाले गढ़टोला निवासी 22 वर्षीय संजीव कुमार ने कहा कि वह लेबर मजदूरी करता है। दिन भर की मेहनत के बाद घर आने पर उसे समझ ही नहीं आता कि किस कागज को कहां लगाए। उसने कहा कि अब कागज पत्तर और वोटर कार्ड के चक्कर में मजदूरी छोड़ें? पेट देखें कि वोट? सरकार की इक्षा हम गरीबो को परेशान करने की ही है तो करे, क्या कर सकते हैं। सरल नहीं, संवेदनशील बनानी होगी प्रक्रिया बातचीत में सामने आया कि जहां एक ओर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रशासनिक दृष्टिकोण से जरूरी हो सकती है। तो वहीं इसकी जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। खासकर बुजुर्ग, महिला, अशिक्षित और श्रमिक वर्ग में इस प्रक्रिया को लेकर डर, भ्रम और आक्रोश है। जरूरी है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया को केवल फार्म भरने तक सीमित न रखकर सामाजिक रूप से सहज बनाया जाए। ताकि लोकतंत्र के सबसे कमजोर वर्ग को भी उसका हक भय के बजाय भरोसे के साथ मिल सके।

03/07/2025

नौ जुलाई को स्थापना दिवस पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन
शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज में बुधवार को एबीवीपी के जिला प्रमुख प्रो अमित कुमार के अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें नौ जुलाई को परिषद का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों के बीच विभिन्न तरह के प्रतियोगिता का आयोजन करने पर भी गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला संयोजक मनीष यदुवंशी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रदर्शनी, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम की सफलता के लिए संचालन कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल परिषद के मुंगेर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु ने बताया कि आने वाले समय में जिले के सभी प्रखंड में संगठन कार्य का विस्तार करते हुए सभी कॉलेज कैंपस में टेन प्लस टू तक इकाई गठन किया जाएगा। नौ जुलाई को स्थापना दिवस के उपरांत 21 जुलाई से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिले में 10 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित गया है। संगठन युवा और छात्रों के बीच राष्ट्रप्रथम भाव को लेकर देश भर में कार्य कर रहा है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद वैचारिक प्रबोधन संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को आगे लेकर आ रही है। लखीसराय में आंदोलनात्मक रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी युवाओं में राष्ट्र भावना प्रथम ऐसा भाव उत्पन्न करते हुए सेवा और पर्यावरण क्षेत्र में काम करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य कुमार, शिवांश कुमार, विश्वजीत कुमार, साहिल कुमार, धर्मपाल कुमार, लव राज, साहिल प्रकाश, अंकित राज एवं सौरभ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

03/07/2025

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
चानन थाना क्षेत्र के रेउटा गांव निवासी षत्रुधन साव के 40 वर्षीय मजदूर पुत्र श्रवण साव के मौत बिजली करंट लगने से हो गई। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले मजदूरी को लेकर जमुई बाजार में काम कर रहा था, तभी करंट के चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार के दिन मौत हो गई। पटना से मृतक का षव जैसे ही पैतृक गांव रेउटा पहंचा घर में कोहराम मच गया।
जिसने भी सूना स्तब्ध रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था, कि श्रवण अब इस दुनिया में नहीं है। इस दर्दनाक घटना से सभी लोग मर्माहत है। घटना के बाद पत्नी सहित अन्य सगे संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक की पत्नी इस घटना को देखकर रोते-रोते बार -बार बेहोष हो जा रही है। हिदयविदारक घटना की सूचना पाते ही लोग घर आकर परिवार के लोगों को दिलासा दिला रहे है।

अच्छे दिनों के बाद अब  सर्वोत्तम दिन आने वाला है..
23/01/2025

अच्छे दिनों के बाद अब सर्वोत्तम दिन आने वाला है..

Aur Bjp ko jindabad karo..tab sarvotam din ayega..

Address

Lakhisarai
811315

Telephone

+919608639794

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhisarai.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lakhisarai.com:

Share