Lakhisarai in Bihar

Lakhisarai in Bihar जमीन से जन-जन का आवाज उठाना।

21/09/2026

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई अभद्रता के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जमुई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। मामले में FIR दर्ज कर SIT का गठन किया गया है तथा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

नाबालिगों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सर्वोपरि है। मैं अपेक्षा करती हूँ कि मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच करते हुए सभी दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही, सभी आमजनों से अपील है कि पीड़ितों की पहचान उजागर करने वाली किसी भी तस्वीर, वीडियो या अन्य सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें।

बच्चों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जमुई लड़की से बदसलूकी मामला 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार जमुई से हुई तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी ADG के सुहिता...
21/09/2026

जमुई लड़की से बदसलूकी मामला 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार जमुई से हुई तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी ADG के सुहिता अनुपम ने दी जानकारी

बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री  #नीतीश_कुमार जी एवं मुंगेर के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) श्र...
19/09/2026

बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री #नीतीश_कुमार जी एवं मुंगेर के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) श्री #राजीव_रंजन_सिंह उर्फ िंह' से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किया ।

बिहार की राजनीति में जब भी निष्ठा, जनसेवा और राजनीतिक सूझबूझ की बात होती है तो इन दोनों जन-नेताओं की जोड़ी का नाम सबसे पहले आता है कठिन से कठिन परिस्थितियों और राजनीतिक संकटों में यह जोड़ी हमेशा 'कृष्ण और अर्जुन' की तरह एक-दूसरे का हाथ थामे, कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहे हैं!

आजकल कुछ लोग और सूत्रों के हवाले से तरह-तरह की अटकलें लगाने वाले 'राजनीतिक विश्लेषक' अक्सर अपनी-अपनी बातें गढ़ते रहते हैं।

लेकिन यह मुलाकात और दोनों नेताओं का सहज स्नेह उन सभी बेबुनियाद कयासों पर विराम लगाने के लिए एक बेजोड़ और करारा जवाब है ।

सच यही है की बिहार के विकास के लिए यह दोस्ती हमेशा जरूरी है
बिहार के राजनीतिक इतिहास में ऐसी अटूट और गहरी दोस्ती की मिसाल ना कभी थी, ना है, और ना कभी मिलेगी!!
Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Nitish Kumar
.

आज राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), आणंद, गुजरात में SVAMITVA योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों...
19/09/2026

आज राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), आणंद, गुजरात में SVAMITVA योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार (पंचायती राज, पशुपालन-मत्स्य एवं डायरी विभाग श्री
Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Lakhisarai in Bihar

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में SVAMITVA योजना ग्रामीण भारत में तकनीक के माध्यम से संपत्ति प्रबंधन और रिकॉर्ड व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Dept of Animal Husbandry and Dairying, Min of FAHD

16/09/2026

अनंत सिंह और गुंजन सिंह का वायरल ऑडियो को सुनिए...

06/09/2026

बिहार की बाढ़ के लिए सरकार नेपाल को कब तक जिम्मेदार बताते रहेगी? हमें खुद से समाधान ढूंढना होगा!!

कुछ विचार भी आपस में मिलकर जुलकर किया जाना चाहिए प्रशांत जी से भी कुछ विचार मांग लिजिए हो सके जो कुछ कल्याण हो।
बिहार को बाढ़ से बचाने में सबकों मिलजुलकर काम करने हेतु पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए बिहार हित के लिए
आजादी के पहले से आज तक बाढ़ से डूब ही रहा हैं - #बिहार आखिर कब तक डूबते रहेगा बिहार❓ - पूछता हैं #बिहारी

06/09/2026



रजनीश कांत प्रियदर्शी बने लखीसराय साइबर डीएसपी

 #हाथीदह में गंगा का जलस्तर अब तक के इतिहास के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया है। नदी अपने HFL मार्क 43.52 मीटर को पार कर  ग...
06/09/2026

#हाथीदह में गंगा का जलस्तर अब तक के इतिहास के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया है। नदी अपने HFL मार्क 43.52 मीटर को पार कर गई है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गंगा में बुद्धि का अनुमान हैं और अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।

#बेगूसराय के कई गांवों में खास कर के #शाम्हो_प्रखंड_बाढ़ का पानी में डूब गए है पशुओं के चारे के डूबने से परेशानी और बढ़ गई है, जबकि प्रशासन के सामने भी हालात संभालने की बड़ी चुनौती है।


.

 #धनबाद SSP का राष्ट्रीय जलवा!देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में 18वीं रैंक, झारखंड से अकेले!धनबाद के लिए बड़ी और गर्व की ...
06/09/2026

#धनबाद SSP का राष्ट्रीय जलवा!देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों में 18वीं रैंक, झारखंड से अकेले!

धनबाद के लिए बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। जिले के एसएसपी प्रभात कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान मिली है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान-2026’ विशेषांक में उन्हें 18वां स्थान दिया गया है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले झारखंड के वे एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं।

देशभर के करीब 1,100 से अधिक जिला पुलिस प्रमुखों के बीच कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन, त्वरित निर्णय, जनसंपर्क और जवाबदेही समेत 10 प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन के बाद 25 अधिकारियों का चयन किया गया।

संगठित अपराध पर सख्ती बनी पहचान

विशेषांक में प्रभात कुमार की संगठित अपराध के खिलाफ रणनीतिक और सख्त पुलिसिंग को विशेष तौर पर रेखांकित किया गया है। बीते वर्ष धनबाद SSP की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने संगठित और आर्थिक अपराध के खिलाफ विशेष रणनीति पर काम किया। अपराधी गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया।

एक ही दिन में 249 लंबित वारंटों का निष्पादन करते हुए 34 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई।

अपराध में भी बड़ी गिरावट

पुलिस समीक्षा के अनुसार, जुलाई 2026 में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले अपराध के मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

रामगढ़ SP, जमशेदपुर SSP और पाकुड़ SP के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके 2014 बैच के IPS अधिकारी प्रभात कुमार की इस उपलब्धि को धनबाद पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

.

06/09/2026

लखीसराय के #चानन प्रखण्ड पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह !
Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh

Address

Lakhisarai
811311

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhisarai in Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share