Citytalks

Citytalks Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Citytalks, Lucknow.

मेदांता अस्पताल ने पूरे किए 1,000 रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ी जीत की संभावनाछोटे ट्यूमर के लिए भी स...
18/08/2025

मेदांता अस्पताल ने पूरे किए 1,000 रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ी जीत की संभावना

छोटे ट्यूमर के लिए भी सटीक रेडिएशन तकनीक

टीम वर्क और मॉनिटरिंग से बेहतर नतीजे

लखनऊ। मेदांता अस्पताल, लखनऊ के कैंसर केयर विभाग ने रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 28 जून 2023 को पहले मरीज के साथ शुरू हुई रेडियोथेरेपी सेवाओं में अब 1000 मरीजों का सफल उपचार पूरा कर लिया गया है।

रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख, डॉ. नीरज रस्तोगी ने बताया, "हमारे यहाँ जो मरीज आते हैं वे ज़्यादातर किसी न किसी प्रकार के कैंसर से ग्रस्त होते हैं, जैसे प्रोस्टेट कैंसर या महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, लैरिंक्स और खाने की नली (एसोफैगस) का कैंसर, महिलाओं में बच्चेदानी के मुँह का कैंसर (सर्विक्स कैंसर) और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर ऐसे हैं जिनमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, और रेडिएशन, द्वारा ही कैंसर का समुचित इलाज हो पाता है।

उन्होंने आगे कहा कि मेदांता में अत्याधुनिक मशीनों और तकनीक की मदद से इन बीमारियों का प्रभावी इलाज संभव है, जिसमें न केवल कैंसर को टारगेट किया जाता है बल्कि आसपास के स्वस्थ अंगों को भी सुरक्षित रखा जाता है। उदाहरण के तौर पर, गले के कैंसर में लार ग्रंथियों को बचाया जाता है और ब्रेस्ट कैंसर में दिल व फेफड़ों को रेडिएशन से सुरक्षित रखा जाता है।

डॉ. रस्तोगी ने बताया कि मशीन की बेहतरीन सटीकता के कारण 5 मिमी तक के छोटे ट्यूमर को भी आसपास के अंगों को बचाते हुए ट्रीट किया जाता है। मेदांता लखनऊ में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान डीप इंस्पिरेशन ब्रेद होल्ड तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे दिल रेडिएशन से सुरक्षित रहता है। यहां की ब्रैकीथेरेपी मशीन से सर्विक्स कैंसर का इलाज केवल ट्यूमर वाले हिस्से पर किया जाता है, जिससे आसपास कोई नुकसान नहीं होता।

डॉ. रस्तोगी के अनुसार, शुरुआती स्टेज में आने वाले मरीजों में कैंसर पूरी तरह ठीक होने की संभावना 90 प्रतिशत तक होती है, जबकि तीसरे चरण में 50-60 प्रतिशत और चौथे चरण में 10-15 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि 1000 मरीजों में से लगभग 50 प्रतिशत हेड और नेक के कैंसर जिनमें ज्यादातर तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला आदि के इस्तेमाल से होने वाले कैंसर के मरीज़ होते हैं, 30 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर और शेष 20 प्रतिशत सर्विक्स, एसोफैगस, प्रोस्टेट, यूरिनरी ब्लैडर, लैरिंक्स और ब्रेन ट्यूमर के मामले थे।

इलाज शुरू करने से पहले हर मरीज का सीटी स्कैन किया जाता है। इसमें डॉक्टर यह देखते हैं कि ट्यूमर और प्रभावित हिस्से कहाँ हैं। इसके बाद रेडिएशन की सही योजना बनाई जाती है और जगह तय होने पर इलाज शुरू होता है। इलाज के दौरान डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी करती है और बीच-बीच में दोबारा सीटी स्कैन (वेरिफिकेशन सीटी) भी किया जाता है। इससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित नतीजे मिलते हैं।

केनरा बैंक का कुल कारोबार ₹25 लाख करोड़ के पार - सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मानलखनऊ।केनरा बैंक का कुल कारोबार ₹25 लाख ...
14/08/2025

केनरा बैंक का कुल कारोबार ₹25 लाख करोड़ के पार - सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान

लखनऊ।केनरा बैंक का कुल कारोबार ₹25 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। इस अवसर पर, बैंक ने लखनऊ अंचल कार्यालय में अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया और उन्हें वर्षों से संस्था के निर्माण में योगदान देने और एक मज़बूत नींव रखने के लिए सम्मानित किया। लखनऊ अंचल कार्यालय के उप महाप्रबंधक एच रघुराजा और प्रदीप कुमार, सहायक महाप्रबंधक राजीव सिन्हा, मंडल प्रबंधक आलोक रंजन उपस्थित थे और उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को संबोधित किया।

प्रबंधन ने पूर्व अधिकारियों के समर्पण और सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और बैंक की यात्रा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। बैंक ने आने वाले वर्षों में अपने व्यवसाय के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के प्रयासों में उनके निरंतर सहयोग और सद्भावना की भी अपेक्षा की।

DM order 14/aug/2025 lucknow
13/08/2025

DM order 14/aug/2025 lucknow

"गोयल कैम्पस में सजी कृष्ण जन्माष्टमी की इंद्रधनुषी झांकी" कृष्णजन्माष्टमी के आगमन के शुभ अवसर पर आज १३ अगस्त २०२५ को सु...
13/08/2025

"गोयल कैम्पस में सजी कृष्ण जन्माष्टमी की इंद्रधनुषी झांकी" कृष्णजन्माष्टमी के आगमन के शुभ अवसर पर आज १३ अगस्त २०२५ को सुबह १० बजे से ११ बजे तक सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैम्पस के सृजन हाल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे हर्षोल्लास की साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का आरंभ कृष्ण राधा की वेशभूषा में सुसज्जित छात्रों के साथ प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक , उपप्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया।प्री प्राइमरी और नर्सरी के छात्रों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा १ के छात्रों द्वारा जन्माष्टमी मनाए जाने के कारण पर प्रकाश डाला गया और मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कक्षा २ के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण,राधा,यशोदा की भूमिका को मंच पर दिखाया।रंग बिरंगे परिधानों के कारण पूरा मंच इंद्रधनुषी आभा से युक्त दिख रहा था।इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और सभी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित माता पिता और शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए प्रधानाचार्या डॉ.श्रीमती रीना पाठक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

13/08/2025

एक पेड़ शहीदों के नाम
जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने किया लखनऊ,बाराबंकी में वृक्षारोपण…मुर्तज़ा अली

लखनऊ।जश्न ए आजादी ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आज लखनऊ और बाराबंकी वृक्षारोपण किया गया। लखनऊ में पूर्व पार्षद साकेत शर्मा द्वारा ऐशबाग में और मुर्तजा अली, हलीमा अजीम के नेतृत्व में बाराबंकी के गोल्ड सिटी में वृक्षारोपण किया गया।इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुर्तुजा अली ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है।ट्रस्ट की चेयरपर्सन रजिया नवाज,अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,कोषाध्यक्ष वामिक खान,मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद,संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद,कुदरत उल्ला खान,शालिनी सिंह,हलीमा,भानु प्रताप सिंह, महेश दीक्षित,फहद हसन,कैफ़,सलमान,सूफियान आदि मौजूद थे।

शॉपर्स स्टॉप ने ग्राहक अनुभव को सीमाओं से परे पहुँचाया – टॉप शॉपर को यूरोप भेजा!लखनऊ के नितिन अग्रवाल ने जीता यूरोप की ड...
12/08/2025

शॉपर्स स्टॉप ने ग्राहक अनुभव को सीमाओं से परे पहुँचाया – टॉप शॉपर को यूरोप भेजा!

लखनऊ के नितिन अग्रवाल ने जीता यूरोप की ड्रीम हॉलीडे!

लखनऊ। भारत के अग्रणी फैशन, लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप ने एक ग्राहक की वेडिंग शॉपिंग यात्रा को जीवनभर के अनुभव में बदल दिया। अपने बेहद सफल इंडिया वेड्स अभियान के तहत, शॉपर्स स्टॉप ने लखनऊ के श्री नितिन अग्रवाल को यूरोप की ड्रीम हॉलीडे के लिए विजेता घोषित किया।

लखनऊ स्थित शॉपर्स स्टॉप स्टोर में आयोजित सम्मान समारोह को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जिसमें नितिन की उपलब्धि का जश्न स्टाइल के साथ मनाया गया। फूलों की सजावट और रेड कार्पेट स्वागत के साथ, इस समारोह में फोटो ज़ोन, केक कटिंग और प्रतीकात्मक चेक का अनावरण शामिल था — जिसने इस पल को अविस्मरणीय बना दिया और शॉपर्स स्टॉप की ग्राहकों के साथ जुड़ाव की भावना को दर्शाया। यह इंडिया वेड्स अभियान की सटीक झलक थी — एक प्रमुख पहल जो शॉपर्स स्टॉप को भारत के वेडिंग ट्राइब के लिए वन-स्टॉप प्रीमियम डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करती है। हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक, यह अभियान दर्शाता है कि ब्रांड कैसे हर कदम पर ग्राहकों के साथ चलता है, फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग को एक ही छत के नीचे पेश करता है।

जीतन महेन्द्रा, कस्टमर केयर एसोसिएट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शॉपर्स स्टॉप ने कहा: “शॉपर्स स्टॉप में हम अपने ग्राहकों के हर जश्न को संजोते हैं। ‘इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप’ पहल के माध्यम से, हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं और ऐसे अनुभव रचते हैं जो कभी न भूलें जाएं। इस सीज़न में हमारे ग्राहकों के प्यार और विश्वास ने हमें वेडिंग शॉपिंग को नए मायनों में परिभाषित करने के लिए प्रेरित किया है — जिसमें यूरोप की ड्रीम ट्रिप जैसे पुरस्कार शामिल हैं, जो हमारे ‘थैंक यू’ कहने का तरीका है।”

500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स, पर्सनल शॉपर सेवाएं और ‘फर्स्ट सिटिजन क्लब’ के माध्यम से लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ, शॉपर्स स्टॉप भारतीय रिटेल में प्रीमियम अनुभवों की दिशा में अग्रणी बना हुआ है।

लखनऊ में यह जश्न, इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप अभियान के तहत देशभर में आयोजित विजेता सम्मान श्रृंखला का हिस्सा है। इसी तरह के समारोह हाल ही में पुणे और बेंगलुरु में भी आयोजित किए गए।



शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के बारे में:

शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड भारत का अग्रणी प्रीमियम फैशन और ब्यूटी रिटेलर है, जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी। कंपनी के पास 112 डिपार्टमेंट स्टोर्स, 11 प्रीमियम होम कॉन्सेप्ट स्टोर्स, और 85 स्पेशलिटी ब्यूटी स्टोर्स हैं — जिनमें M.A.C, Estée Lauder, Bobbi Brown, Clinique, Jo Malone, NARS, ARMANI, PRADA और SS Beauty शामिल हैं। इसके अलावा, 71 Intune स्टोर्स और 20 एयरपोर्ट स्टोर्स के साथ यह ब्रांड 70 शहरों में 4.5 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है।

शॉपर्स स्टॉप का ‘फर्स्ट सिटिजन’ लॉयल्टी प्रोग्राम देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे प्रतिष्ठित प्रोग्राम्स में से एक है। कंपनी की अनोखी ‘पर्सनल शॉपर’ सेवा भारतीय खरीदारी अनुभव को बदल रही है, जिससे ग्राहकों को अधिक मूल्य, आराम और सुविधा मिल रही है। ब्रांड की विविधतापूर्ण ओमनी-चैनल पेशकश 800+ विश्वसनीय ब्रांड्स के साथ ग्राहकों को बेहतरीन उत्पादों की श्रृंखला प्रदान करती है — जिसका उद्देश्य है ग्राहक संतुष्टि

79 किलो लड्डू के साथ जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट मनाएगा आजादी का महा उत्सव  15 अगस्त को देश भक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज,आ...
12/08/2025

79 किलो लड्डू के साथ जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट मनाएगा आजादी का महा उत्सव

15 अगस्त को देश भक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज,आसमान में उड़ेगा तिरंगा गुब्बारा और आजाद किए जाएंगे कबूतर

12 अगस्त को हुआ वृक्षारोपण और शाम को होगा देश भक्ति का आयोजन

13अगस्त को शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

14 अगस्त को शहर में लगी शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियों की होगी साफ सफाई

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाने को लेकर जश्न ए आजादी ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता जश्न ए आजादी ट्रस्ट के संरक्षक मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन ज़ुबैर अहमद ने किया।इस अवसर पर अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से सभी धर्मों के लोग अपने मुख्य त्योहार होली दिवाली,बकरीद, गुरु पर्व,क्रिसमस को मनाते हैं उसी तरह से हम सब लोगो को राष्ट्रीय पर्वों का जश्न भी धूमधाम से मनाना चाहिए।
15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं। मुरलीधर आहूजा ने जश्न ए आजादी ट्रस्ट के कार्यक्रम के बारे में बताया कि 9 अगस्त को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काकोरी काण्ड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि आर्पित की।
10 अगस्त को योग गुरु के डी मिश्रा ने जनेश्वर मिश्र पार्क मे योग शिविर मे लोगों को योग के गुण सिखाए।
11 अगस्त को स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व वेदव्रत बाजपेई राष्ट्रीय कवि/प्रबंधक मैरीटो कान्वेंट स्कूल एवं डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी अध्यक्ष डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया।
कल 12 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया एवं ओपन जिम का उद्घाटन किया जाएगा। इसका नेतृत्व साकेत शर्मा पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता की देखरेख मे होगा। शाम को संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर में एक शाम वतन के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह इवेंट सन्मार्ग इवेंट एक्सपर्ट द्वारा किया जाएगा।
13 अगस्त को उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में वीर शहीदों की याद में एक शाम वीर शहीदों के नाम तथा पीएसी बैंड द्वारा देशभक्ति के तराने पेश किए जाएंगे साथ ही 79 दीप जलाकर शहीद स्मारक कारगिल पार्क में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
14 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर शहीद महापुरुषों की पूर्तियों की साफ सफ़ाई और उस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि आर्पित की जाएगी।इसका नेतृत्व मुर्तजा अली अध्यक्ष पीस एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट और कुदरत उल्ला खान अध्यक्ष इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी की देख रेख मे हो रहा है।
15 अगस्त को सभी धर्माचार्यो की उपस्थिति में 12:05 पर हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग के बाहर झंडारोहण होगा।झंडारोहण के उपरांत तिरंगा गुब्बारा और कबूतर उड़ाया जाएगा तथा समाज के कुछ प्रमुख लोगों का सम्मान किया जाएगा।
15 अगस्त की शाम को हज़रत गंज व्यापार मंडल और जश्न ए आजादी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उसी स्थान पर देश भक्ति के विभिन्न रंगा रंग आयोजन के साथ ही 79 किलो लड्डू वितरण करके आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसका आयोजन वामिक खान की देख रेख मे होगा। इस मौके पर वामिक खान ने बताया कि हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर आज़ादी की एक बेहतरीन शाम मनाई जाएगी।जिसमे देश भक्ति के तराने तथा बच्चो के द्वारा देश भक्ति पर एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
16 अगस्त को सुबह जो झंडे शहर में इधर उधर फैले हुए मिलेंगे उनको इकट्ठा करके सम्मान पूर्वक सुरक्षित रखा जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की महामंत्री निगहत खान ने कहा कि हम सबको आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली है,विरासत में मिली इस कीमती चीज का जश्न हमको धूमधाम से मनाना चाहिए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी मुर्तुजा अली ने कहा कि जब हम लोग अपने धार्मिक कार्यक्रम त्योहारों को अच्छी तरह से मनाते हैं उसी तरह राष्ट्रीय पर्वों को भी सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाने के लिए तन मन धन से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वाराणसी में भी ट्रस्ट की कोशिश से आजादी का जश्न धूम धाम से मानने की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ आदर्श त्रिपाठी ने कहा कि इस ट्रस्ट के साथ पिछले बार से ही जुड़ा हूं मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आजादी के कार्यक्रम में मैं भी सहभागी बन रहा हूं मेरी ओर से एक विशाल मेडिकल कैंप का आज आयोजन किया गया है। जिसमें आने वाले लोगों को निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गई है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य समाज सेवी और पत्रकार अब्दुल वहीद ने कहा कि देश की आजादी बड़े संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। अपने देश में अमन चैन और आपसी भाईचारा कायम रहे यही हम सबकी दुआ है। हमारा पूरा सहयोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रहता है और रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य ज़ुबैर अहमद ने कहा कि आजादी के जश्न को धूमधाम से मना कर हम एक नई मिसाल पेश करने का प्रयास करेंगे। देश प्रेम से संबंधित भावना को आगे बढ़ाने के लिए हम हमेशा तैयार हैं,सभी धर्म और वर्गों के लोगों को भी इस मंच के साथ जोड़ा जाएगा।इस अवसर पर
योग गुरु केडी मिश्रा ने कहा कि आजादी की रक्षा के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है,योग कई बीमारियों की दवा है।इस अवसर पर मौलाना मुशताक,फारूक,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,वामिक खान, मुर्तुजा अली, हिमांशु पाण्डेय,अमृत शर्मा, महेश दीक्षित,भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आफाक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने किया लखनऊ,बाराबंकी में वृक्षारोपणलखनऊ। जश्न ए आजादी ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आज लखनऊ और बारा...
12/08/2025

जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने किया लखनऊ,बाराबंकी में वृक्षारोपण

लखनऊ। जश्न ए आजादी ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आज लखनऊ और बाराबंकी वृक्षारोपण किया गया। लखनऊ में पूर्व पार्षद साकेत शर्मा द्वारा ऐशबाग में और मुर्तजा अली, हलीमा अजीम के नेतृत्व में बाराबंकी के गोल्ड सिटी में वृक्षारोपण किया गया।इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुर्तुजा अली ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है।ट्रस्ट की चेयरपर्सन रजिया नवाज,अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,कोषाध्यक्ष वामिक खान,मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद,संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद,कुदरत उल्ला खान,शालिनी सिंह,हलीमा,भानु प्रताप सिंह, महेश दीक्षित,फहद हसन,कैफ़,सलमान,सूफियान आदि मौजूद थे।

शॉपर्स स्टॉप ने ग्राहक अनुभव को सीमाओं से परे पहुँचाया – टॉप शॉपर को यूरोप भेजा!लखनऊ के नितिन अग्रवाल ने जीता यूरोप की ड...
12/08/2025

शॉपर्स स्टॉप ने ग्राहक अनुभव को सीमाओं से परे पहुँचाया – टॉप शॉपर को यूरोप भेजा!

लखनऊ के नितिन अग्रवाल ने जीता यूरोप की ड्रीम हॉलीडे!

लखनऊ। भारत के अग्रणी फैशन, लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप ने एक ग्राहक की वेडिंग शॉपिंग यात्रा को जीवनभर के अनुभव में बदल दिया। अपने बेहद सफल इंडिया वेड्स अभियान के तहत, शॉपर्स स्टॉप ने लखनऊ के श्री नितिन अग्रवाल को यूरोप की ड्रीम हॉलीडे के लिए विजेता घोषित किया।

लखनऊ स्थित शॉपर्स स्टॉप स्टोर में आयोजित सम्मान समारोह को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जिसमें नितिन की उपलब्धि का जश्न स्टाइल के साथ मनाया गया। फूलों की सजावट और रेड कार्पेट स्वागत के साथ, इस समारोह में फोटो ज़ोन, केक कटिंग और प्रतीकात्मक चेक का अनावरण शामिल था — जिसने इस पल को अविस्मरणीय बना दिया और शॉपर्स स्टॉप की ग्राहकों के साथ जुड़ाव की भावना को दर्शाया। यह इंडिया वेड्स अभियान की सटीक झलक थी — एक प्रमुख पहल जो शॉपर्स स्टॉप को भारत के वेडिंग ट्राइब के लिए वन-स्टॉप प्रीमियम डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करती है। हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक, यह अभियान दर्शाता है कि ब्रांड कैसे हर कदम पर ग्राहकों के साथ चलता है, फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग को एक ही छत के नीचे पेश करता है।

जीतन महेन्द्रा, कस्टमर केयर एसोसिएट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शॉपर्स स्टॉप ने कहा: “शॉपर्स स्टॉप में हम अपने ग्राहकों के हर जश्न को संजोते हैं। ‘इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप’ पहल के माध्यम से, हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं और ऐसे अनुभव रचते हैं जो कभी न भूलें जाएं। इस सीज़न में हमारे ग्राहकों के प्यार और विश्वास ने हमें वेडिंग शॉपिंग को नए मायनों में परिभाषित करने के लिए प्रेरित किया है — जिसमें यूरोप की ड्रीम ट्रिप जैसे पुरस्कार शामिल हैं, जो हमारे ‘थैंक यू’ कहने का तरीका है।”

500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स, पर्सनल शॉपर सेवाएं और ‘फर्स्ट सिटिजन क्लब’ के माध्यम से लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ, शॉपर्स स्टॉप भारतीय रिटेल में प्रीमियम अनुभवों की दिशा में अग्रणी बना हुआ है।

लखनऊ में यह जश्न, इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप अभियान के तहत देशभर में आयोजित विजेता सम्मान श्रृंखला का हिस्सा है। इसी तरह के समारोह हाल ही में पुणे और बेंगलुरु में भी आयोजित किए गए।



शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के बारे में:

शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड भारत का अग्रणी प्रीमियम फैशन और ब्यूटी रिटेलर है, जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी। कंपनी के पास 112 डिपार्टमेंट स्टोर्स, 11 प्रीमियम होम कॉन्सेप्ट स्टोर्स, और 85 स्पेशलिटी ब्यूटी स्टोर्स हैं — जिनमें M.A.C, Estée Lauder, Bobbi Brown, Clinique, Jo Malone, NARS, ARMANI, PRADA और SS Beauty शामिल हैं। इसके अलावा, 71 Intune स्टोर्स और 20 एयरपोर्ट स्टोर्स के साथ यह ब्रांड 70 शहरों में 4.5 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है।

शॉपर्स स्टॉप का ‘फर्स्ट सिटिजन’ लॉयल्टी प्रोग्राम देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे प्रतिष्ठित प्रोग्राम्स में से एक है। कंपनी की अनोखी ‘पर्सनल शॉपर’ सेवा भारतीय खरीदारी अनुभव को बदल रही है, जिससे ग्राहकों को अधिक मूल्य, आराम और सुविधा मिल रही है। ब्रांड की विविधतापूर्ण ओमनी-चैनल पेशकश 800 विश्वसनीय ब्रांड्स के साथ ग्राहकों को बेहतरीन उत्पादों की श्रृंखला प्रदान करती है — जिसका उद्देश्य है ग्राहक संतुष्टि।

आप अपनी सेहत का कैसे कहाँ रख रहे है? स्वस्थ रहिये मस्त रहिये। न कुछ मिले तो ओपन जिम चले जाइये।
02/01/2025

आप अपनी सेहत का कैसे कहाँ रख रहे है?
स्वस्थ रहिये मस्त रहिये। न कुछ मिले तो ओपन जिम चले जाइये।

Address

Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Citytalks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share