News24×7

News24×7 नमस्कार......
कुशीनगर ,देवरिया व पूर्वांचल की खबरों के लिए News24×7 जुड़ें !

तो मित्रो जान लीजिए कि सरकार ने जितने पैसे आपके विकास के लिए भेजे उसको कितना खर्च कर पाए आपके अधिकारी ! कितना पैसा चला ग...
05/04/2025

तो मित्रो जान लीजिए कि सरकार ने जितने पैसे आपके विकास के लिए भेजे उसको कितना खर्च कर पाए आपके अधिकारी ! कितना पैसा चला गया वापस

मार्च माह के अंतिम दिन क्लोजिंग को लेकर ईद के अवकाश के बाद भी सरकारी कार्यालयों से लेकर बैंकों के कर्मचारी देर रात तक काम में जुटे रहे। वित्त व कोषाधिकारी कार्यालय देर रात खुले।अंतिम समय कई विभागों के कर्मचारियों के वेतन, एरियर और योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में बजट भेजे गये। कई विभाग ऐसे रहे, जो बीते वित्तीय वर्ष के मिले बजट को पूरा खर्च नहीं कर पाये और काफी रकम बचत खाते में चला गया। इसमें सबसे अधिक बचत पीडब्ल्यूडी विभाग का रहा। सबसे कम विकास विभाग के पास बचत रहा।

वित्तीय वर्ष में पुलिस विभाग ने कुल 2,56,50,82,366 रुपये खर्च किये और 10,76,69,071 रुपये बचत में रह गया।

ऐसे ही बेसिक शिक्षा में 7,67,62,66,066 रुपये खर्च किए हैं तथा 11,61,45,297 रुपये बचत खाते में चले गये।

माध्यमिक शिक्षा ने मिले बजट के सापेक्ष 1,68,46,55,028 रुपये खर्च किये और 14,73,90,864 रुपये नहीं खर्च कर सका।

कलक्ट्रेट 81,89,49,668 रुपये ही खर्च कर सका, जबकि 5,50,96,394 रुपये अवशेष रह गये है।

रुपये खर्च करने में सबसे फिसड्डी लोक निर्माण विभाग रहा, जिसने प्राप्त बजट में 3,29,51,52,840 रुपये ही खर्च कर सका, जबकि 8,26,56,1810 रुपये बचत खाते में चला गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने भी रुपये खर्च करने में कंजूसी दिखाया और इस मामले में लोक निर्माण विभाग के बाद दूसरे स्थान पर रहा। स्वास्थ्य विभाग ने मिले बजट में कुल 1,10,73,84,733 रुपये खर्च किये है, जबकि 15,59,01,652 रुपये बचत खाते में चला गया।

मेडिकल कॉलेज ने 45,16,40,038 रुपये खर्च किये हैं और बचत खाते में 1,11,16,962 रुपये रह गये हैं।

सिंचाई विभाग 1,29,13,12,356 रुपये खर्च किया और 5,032, 5648 रुपये बचत खाते में गये।

कृषि विभाग 16,20,46,336 रुपये खर्च कर सका, जबकि 75,38,321 रुपये बचत खाते में रह गये।

इसके अलावा विकास विभाग ने मिले बजट में 52,92,48,999 रुपये खर्च किये और सबसे कम 1,72,750 रुपये बचत खाते में गया।

कुशीनगर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान को उड्डयन मंत्री से मिले सांसदकुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद...
05/04/2025

कुशीनगर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान को उड्डयन मंत्री से मिले सांसद

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद के लिए शीघ्र उड़ान कराने को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात की।उड्डयन मंत्री ने इंडिगो के द्वारा शीघ्र ही उड़ान शुरू कराने का आश्वासन दिया।

सांसद विजय कुमार दुबे ने नागरिक उड्डयन को पत्र सौंपते हुए बताया कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से पूरी तरह से उड़ान बंद हुए लगभग 2 साल हो चुके हैं। करोड़ों रुपए की राजस्व की क्षति प्रतिमाह उठाना पड़ रहा है, और प्रधानमंत्री का कुशीनगर के बौद्ध सर्किट एरिया के पर्यटन विकास का लक्ष्य भी अधूरा पड़ा है। वर्तमान के समय में खराब मौसम में भी उड़ान हो सके इसके लिए कुशीनगर हवाई अड्डे पर डीवीओआर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने उड्डयन मंत्री को याद दिलाया कि पिछले संसद सत्र के दौरान दिनांक 5 दिसंबर 2024 को उनके साथ राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह व देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इस संदर्भ में मुलाकात की थी। उक्त हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मांग कुशीनगर से दिल्ली व दिल्ली से कुशीनगर के साथ मुंबई, हैदराबाद की घरेलू उड़ान व थाईलैंड, श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए मांग किया था।

सांसद ने बताया कि पूर्ण आश्वासन के बाद कुछ माह पूर्व इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट का सर्वे किया गया था। उड़ान में देरी को लेकर क्षेत्र की जनता उनसे सवाल कर रही है।

देवरिया से बड़ी खबर है पीडब्लूडी में महाभ्रष्टाचार। 608.20 की भारी रकम देवरिया व गोरखपुर के अधिकारी मिलीभगत से दबाने में...
05/04/2025

देवरिया से बड़ी खबर है पीडब्लूडी में महाभ्रष्टाचार। 608.20 की भारी रकम देवरिया व गोरखपुर के अधिकारी मिलीभगत से दबाने में जुटे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ले संज्ञान। बड़े घोटाले का परदाफाश होगा।

त्वरित हो कार्रवाई। सारे कार्यों में चल रहा है हेरफेर

यूपी सरकार के आंखों में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने धूल झोककर , पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 609.20 लाख रुपये मंगाया। अब देवरिया व गोरखपुर के अधिकारी फाइल दबाने में लगे हैं।

सरकार के आँखो में धूल झोक कर प्रांतीय खंड के अधिकारी कर्मचारी किये थे बढ़ा खेल, एक एक कड़ी की जांच खोलेगी कई राज।








सूत्रों के हवाले से बड़ी खबरनौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में बिजली गिरने से तीन लोगो की मौत ,एक घायल ..
17/09/2023

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में बिजली गिरने से तीन लोगो की मौत ,एक घायल ..

17/09/2023

◆सहाब मैं अभी जिंदा हूँ, मेरा नाम राजेन्द्र शुक्ला है।

◆ #देवरिया स्वास्थ्य विभाग का कारनामा लापरवाह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिंदा कर्मचारी को पोर्टल पर कर दिया मृत्यु घोषित,

◆देवरिया से गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग में हुई थी तैनाती, महीनों से सैलरी रुकने पर सच आया सामने तो स्वास्थ्य महकमा में मच गई खलबली,

◆देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झाँ अपनी नाकामी छुपाने के लिए बोलते है झूठ, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के इसरो पर करते है काम-?

17/09/2023

देवरिया। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा,घटतौली का लगाया आरोप

17/09/2023

सीबीआई ने घूस लेते पकड़ा

पंजाब नेशनल बैंक शाखा छितौनी के बैंक मैनेजर को सीबीआई ने रिश्वत लेते-रंगे हाथ पकड़ा है..

16/09/2023
16/09/2023

कुशीनगर के होटले बनी अय्याशी का अड्डा कुशीनगर का नाम बदनाम करने की साजिश कर रहे है होटल वाले....?

16/09/2023

इस गरीब लड़की ने दहेज पर गाया ऐसा गाना आंखो में आ गए आंसू..

#वायरल

15/09/2023

आर्केस्ट्रा वालियों और खलिहर लडको पर बाढू काका ने कह दी शानदार कविता

#वायरल #बिहार

Address

आतिफ विहार कॉलोनी , बीबीडी ग्रीन सिटी
Lucknow

Telephone

+16394659600

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share