31/12/2021
अमरूद की खेती करें कमाए लाखों महज 1 साल में आने लगते हैं फल -
अमरूद भारतीय किसानों के लिए कमाई का एक अच्छा जरिया बन रहा है यह अमरूद की बेहद उन्नत सील किस्म है और महज 1 साल के अंदर ही के पेड़ फल देने लगते हैं जो किसान भाई पारंपरिक खेती से कुछ अलग करना चाहते हैं वह इसकी खेती कर सकते हैं इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पौधों में 12 महीने ही फूल और फल लगते हैं अर्थात यह बारहमासी किस्म होती है फल भी काफी बड़ा होता है वजन के लिहाज से 400 ग्राम से लेकर 800 ग्रा का होता है
कैसे करें इसकी खेती - इसकी खेती सघन बागवानी विधि से की जाती है जिसमें पौधे से पौधे 9 फीट तथा पंक्ति से पंक्ति 9 फीट की दूरी रखी जाती है , प्रति एकड़ लगभग 540 पौधे लगते हैं अमरूद की अधिक पैदावार के लिए तने के बजाए शाखाओं को विकसित करने की जरूरत होती है पौधों में जितनी अधिक नई शाखाएं विकसित होंगी उतने ज्यादा फल मिलेंगे इसलिए समय-समय पर इसकी प्रूनिंग अति अनिवार्य होती है पौधे की ऊंचाई 6 फीट से अधिक नहीं ले जाना चाहिए
पैदावार-यह वैरायटी साल में तीन बार फल देती है वैसे तो प्रति पेड़ एक बार में लगभग 50 किलो तक का भी प्रोडक्शन मिलता है लेकिन यदि हम प्रति पेड़ केवल 20 किलो फल भी लेते हैं तो प्रति एकड़ लगभग 10800 किलो फल एक बार मे प्राप्त होता है इस प्रकार प्रतिवर्ष लगभग 32400 किलोग्राम फल प्राप्त होता है वैसे तो इसका खुदरा बाजार में मूल्य 60 से ₹100 प्रति किलोग्राम रहता है परंतु किसान इसे ₹20 किलो के दाम में भी बेच देता है तो लगभग 5 से 6 लाख रुपए की आमदनी 1 एकड़ से कर सकता है जोकि अन्य सभी पारंपरिक फसलों से अधिक है अमरूद की फसल में बहुत ज्यादा ना तो सिंचाई की आवश्यकता होती है नाही कीटनाशक और फर्टिलाइजर की अतः किसान भाई अमरूद की इस किस्म की खेती करके एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं फसल पर मौसम के उतार-चढ़ाव का भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है