Lucknow Tak

Lucknow Tak Email- [email protected]
YouTube Search-
Contact- +919454055988

03/02/2026

UGC के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली रैली, पुलिस द्वारा सबको इको गार्डन भेजा गया

*लखनऊ तक न्यूज़ चैनल पर लाइव देखें**लखनऊ - 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के कार्यक्रम का आयोजन का लाइव प्रसारण**https:...
26/01/2026

*लखनऊ तक न्यूज़ चैनल पर लाइव देखें*

*लखनऊ - 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के कार्यक्रम का आयोजन का लाइव प्रसारण*

*https://www.youtube.com/live/xy_geCe4G2s?si=FEeVS0ij_NDf1dfL*

लखनऊ - गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के कार्यक्रम का आयोजन का लाइव प्रसारण

17/11/2025

*लखनऊ ब्रेकिंग*

*अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया तिराहा पर ट्रैफिक सिपाही सचिन सिंह पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप..*

*जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान सिपाही ने पत्रकार को रोककर बिना किसी उचित कारण उसका मोबाइल और चाबी छीनने कि कोशिश..*

*पत्रकार का आरोप है कि सिपाही ने ₹200 की मांग की और रुपये न देने पर सीधे ₹6000 का चालान कर दिया गया..*

*मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की तैयारी की जा रही है..*

*सवाल उठ रहा है क्या अब पत्रकारों के साथ भी अभद्रता और मनमाने चालान का दौर शुरू हो गया है..*

*मौके पर मौजूद लोगों ने भी सिपाही के व्यवहार पर आपत्ति जताई है..*

17/11/2025

*‼️लखनऊ में बड़ा हादसा: बिना नंबर प्लेट रोड सफाई मशीन ने 5 वर्षीय बच्चे को कुचला, अब नही चल सकेगा बच्चा-वीडियो आपको झकझोर देगा*
वायरल हुआ वीडियो
*चालक फरार*

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत आने वाले प्रेरणास्थल चौकी क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बसंतकुंज सेक्टर–I में सड़क पर खेल रहे एक लगभग 5 वर्षीय मासूम बच्चे को नगर निगम की LSA कंपनी की रोड सफाई मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

गंभीर लापरवाही की बात यह सामने आई कि हादसे में शामिल सफाई मशीन पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। मशीन के चालक ने दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार होने की कोशिश की और भीड़ जुटने से पहले ही वह घटनास्थल छोड़कर भाग गया।

*स्थानीय लोगों में आक्रोश*

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया। उनका कहना है कि बिना नंबर प्लेट के ऐसे भारी वाहनों का आवागमन बच्चों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। लोगों ने नगर निगम और LSA कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

*पुलिस जांच जारी*

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मशीन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

*‼️परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल*

दुर्घटना के बाद मासूम के परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं

24/10/2025

ब्रेकिंग न्यूज़✍️
लखनऊ खबर
थाना निगोहां क्षेत्र के अंतर्गत

*निगोहां थाने के बगल में दबंगों का कहर! युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा*

*निगोहां के ठीक बगल में दबंगों ने संजय रावत नामक युवक पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया*

*आरोपियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया*

*थाने के पास हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं*

*स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर संजय को बचाया और पुलिस को सूचना दी*

*फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुटीं

24/10/2025

*गजब हैं साहब लखनऊ हजरतगंज कोतवाली वाले*

पुलिस मित्र कहे जाने वाली पुलिस का एक चहेरा एसा भी।

फरियाद लेकर आए कई लोगो को खदेडते हजरतगंज कोतवाल।

एक तरफ दिवाली पर गरीब बच्चों को मिठाई,पटाखे बाट कर मीडिया में सुर्खिया बटोरते हैं

21/09/2025

लखनऊ
*महिला सशक्तिकरण पंचम चरण का हुआ शुभारम्भ*

*कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर और जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी*

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्य उच्च अधिकारीगण भी रहे उपस्थित।

महिला सशक्तिकरण पंचम चरण में महिला पिंक स्कूटी को पुलिस कमिश्नर लखनऊ और जिलाधिकारी लखनऊ ने 1090 चौराहे से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

महिला सशक्तिकरण के पंचम चरण का कल से लगभग एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को किया जायेगा जागरूक।

17/09/2025

*लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र के अंतर्गत में नाले में गिरा लगभग 6 साल का बच्चा*
लखनऊ में बुधवार को भारी बारिश के बीच एक ओर से शहर के अलग अलग इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर हुसैनगंज इलाके में 7 साल का एक बच्चा नाले में बह गया। बताया जाता है कि बच्चे का खेलते खेलते अचानक पैर फिसला और वह बहते नाले में गिर गया। जब तक लोग उसे बचाते, तब तक वह तेज बहाव में बहता चला गया। सूचना मिलते ही मौके पर हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम के साथ-साथ रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चे को खोजने में जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे।

17/09/2025

* UP में आंगनबाड़ी बहनों का बढ़ेंगा मानदेय,*

*📍CM योगी ने लखनऊ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और पोषण माह का शुभारंभ किया,*

*📍उन्होंने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने की बात कही ताकि उनके कार्यों को सम्मान दिया जा सके और मानदेय बढ़ाया जा सके।*

Address

Lucknow

Telephone

+919454055988

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lucknow Tak:

Share