MLM group in india

MLM group in india Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MLM group in india, Internet Marketing Service, Lucknow.

25/03/2026

सोना-चांदी की कीमतों के क्रैश (Gold-Silver Rate Crash) होने का सिलसिला जारी है. ट्रंप के ईरानी एनर्जी साइट्स पर अटैक के प्लान को पांच दिन के लिए टालने के ऐलान के बाद कीमती धातुओं का भाव भर-भराकर टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार को चांदी पिछले बंद की तुलना में करीब 10000 रुपये सस्ती हो गई और इस ताजा गिरावट के बाद अब अपने हाई लेवल से 1 Kg Silver Price 2.04 लाख रुपये से ज्यादा कम है.

चांदी की तरह सोने की कीमत में भी गिरावट जारी है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन ये कीमती पीली धातु और सस्ती हो गई है. सोमवार को बुरी तरह टूटने के बाद ये करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है.

सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में मंगलवार को आई गिरावट के बारे में, तो बीते कारोबारी दिन चांदी तेज गिरावट के साथ 2 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई थी, लेकिन इस स्तर तक टूटने के बाद रिकवरी भी देखने को मिली थी और MCX Silver Price 2,25,167 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं इसकी ओपनिंग 2,15,414 रुपये पर हुई. इस हिसाब से एक झटके में चांदी 9,753 रुपये सस्ती हो गई.

चांदी जैसा ही हाल, सोने के भाव का भी है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाली सोना मंगलवार को खुलते ही अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,576 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. सोमवार को पहले तेज गिरावट और फिर रिकवरी के बाद 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,39,260 रुपये पर क्लोज हुआ था और कारोबार ओपन होने पर ये भी गिरकर 1,36,684 रुपये पर आ गया.

25/03/2026

🌞🙏🙏🌌

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MLM group in india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MLM group in india:

Shortcuts

Share