सरस्वती मंथन न्यूज़

सरस्वती मंथन न्यूज़ "हर अपडेट, एक क्लिक पर"

नेपाल में आई अब-तक की सबसे ज्यादा बहैकर बाढ का आप इससे अंदाजा लगा सकते है हाथी को नेपाल से बाहा कर उत्तर प्रदेश के बहराइ...
27/08/2026

नेपाल में आई अब-तक की सबसे ज्यादा बहैकर बाढ का आप इससे अंदाजा लगा सकते है हाथी को नेपाल से बाहा कर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुंचे ,

सहायक आयुक्त की बड़ी कार्यवाही केमिकल से रोज तैयार करता होता था 50-60 लीटर दूधखाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टी...
27/08/2026

सहायक आयुक्त की बड़ी कार्यवाही केमिकल से रोज तैयार करता होता था 50-60 लीटर दूध

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी, दूध-खोया नष्ट; आरोपी हिरासत में

शाहजहांपुर।खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली एवं मिलावटी दूध तैयार करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया,जहां दूध से खोया तैयार किया जा रहा था
जांच के दौरान दूध में मिलावट की पुष्टि हुई।

घर की तलाशी के दौरान टीम को दूध और खोया के अलावा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, लॉन्ड्री लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन के अलग-अलग नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।मौके पर मिला मिलावटी दूध और खोया नष्ट करा दिया गया।

केमिकल से तैयार करता था दूध

खाद्य विभाग के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कथित तौर पर कई वर्षों से यह काम कर रहा था। वह रोजाना केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता था। इसके बाद तैयार किए गए दूध को आसपास के लोगों से एकत्र किए गए दूध के साथ मिलाकर बरेली स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र,फतेहगंज में आपूर्ति करने की बात सामने आई है। विभाग ने इस संबंध में बरेली के अधिकारियों को भी सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामग्री सीज,आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
टीम ने मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, लॉन्ड्री लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को सीज कर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है।

पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में हुई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सोनी मौजूद रहे।

मामा स्वीट्स से पेड़ा का नमूना भी लिया
इसी अभियान के दौरान दूसरी टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का नमूना भी संग्रहित किया।नमूना जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

27/08/2026

भावलखेड़ा सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल मरीज भेजने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

आखिर कौन‌ है भावलखेड़ा सीएचसी पर तैनात अलीना ?

शाहजहांपुर।भावलखेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल से मरीजों को कथित तौर पर निजी अस्पताल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में माया प्रकाश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे माया प्रकाश गोलागोकर्णनाथ जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भावलखेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल के पास नाश्ते के लिए रुके। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने एक निजी वाहन को सरकारी अस्पताल परिसर में प्रवेश करते देखा। कुछ देर बाद वही वाहन एक मरीज को लेकर अस्पताल से बाहर निकला।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, संदेह होने पर उन्होंने वाहन का पीछा किया। वाहन थोड़ी दूरी पर स्थित एसएस हॉस्पिटल पहुंचा, जहां मरीज को ले जाया गया। मरीज के साथ मौजूद व्यक्ति से बातचीत में मरीज का नाम रवीशन और निवासी कुटवापुर बताया गया। आरोप है कि सरकारी अस्पताल की नर्स द्वारा निजी वाहन बुलवाकर मरीज को एसएस हॉस्पिटल भेजा गया और कहा गया कि सरकारी अस्पताल में डिलीवरी नहीं हो पाएगी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्थानीय लोगों और मरीजों से बातचीत के दौरान ऐसी घटनाएं नियमित रूप से होने की जानकारी मिली। इसी रात एक अन्य मरीज, जिसका नाम ललिता और निवासी ऐथा हुसैनपुर बताया गया, को भी इसी तरह निजी अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है।

माया प्रकाश ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच, संबंधित रात की मरीजों की एंट्री, डिस्चार्ज एवं रेफरल रिकॉर्ड तथा निजी वाहन के अस्पताल परिसर में आने-जाने की जानकारी की जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों के हित से जुड़ा गंभीर मामला है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

रक्षाबंधन पर बहनों को विनय अग्रवाल का अनूठा तोहफा, 40 ई-रिक्शे रहेंगे पूरी तरह निशुल्कशाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व...
27/08/2026

रक्षाबंधन पर बहनों को विनय अग्रवाल का अनूठा तोहफा, 40 ई-रिक्शे रहेंगे पूरी तरह निशुल्क

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी विनय अग्रवाल ने बहनों के लिए एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर से निकलने वाली बहनों के सफर को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उन्होंने 40 ई-रिक्शों का संचालन पूरी तरह निशुल्क कराने की व्यवस्था की है।

इस पहल के तहत शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शे तैनात किए गए हैं। रक्षाबंधन के दिन इन ई-रिक्शों में सफर करने वाली बहनों से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा।

विनय अग्रवाल का कहना है कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ उन्होंने बहनों को यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, ताकि उन्हें त्योहार के दिन भीड़भाड़, वाहन की कमी और महंगे किराए जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

शहर से गांव तक मिलेगी सुविधा

निशुल्क ई-रिक्शा सेवा का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा। प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर ई-रिक्शे उपलब्ध रहने से बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

लोगों ने की पहल की सराहना

समाजसेवी विनय अग्रवाल की इस पहल की स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सराहना की है। महिलाओं ने भी इस पहल को रक्षाबंधन का उपयोगी और यादगार उपहार बताते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि त्योहार के अवसर पर जरूरतमंदों और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई ऐसी पहल समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है।

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क सफर की यह पहल सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। Vinay Agrawal

2027 का चुनाव जयेश प्रसाद बनाम सुरेश कुमार खन्ना के बीच हाईप्रोफाइल मुकाबला होगा क्या ?नगर विधानसभा में सपा का नया दांव!...
27/08/2026

2027 का चुनाव जयेश प्रसाद बनाम सुरेश कुमार खन्ना के बीच हाईप्रोफाइल मुकाबला होगा क्या ?

नगर विधानसभा में सपा का नया दांव! जयेश प्रसाद के नाम पर बढ़ी हलचल,तनवीर खान का टिकट कटने की चर्चा

शाहजहांपुर।वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शाहजहांपुर नगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।पार्टी के अंदरूनी सूत्रों और राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद का नाम टिकट की दौड़ में तेजी से आगे आया है। हालांकि, टिकट को लेकर अभी पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

नगर विधानसभा सीट पर लंबे समय से सपा की ओर से तनवीर खान चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं। हालिया राजनीतिक चर्चाओं में इस बार प्रत्याशी बदलने की संभावना जताई जा रही है।ऐसे में यदि जयेश प्रसाद को सपा का टिकट मिलता है तो नगर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है।

जयेश प्रसाद की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद भी नगर विधानसभा की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसे संभावित टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला सपा नेतृत्व की ओर से ही माना जाएगा।

दूसरी ओर भाजपा की ओर से नगर विधानसभा सीट पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। खन्ना इस सीट से लंबे समय से लगातार चुनाव जीतते आए हैं और 2022 में उन्होंने नौवीं बार जीत दर्ज की थी।

अगर सपा जयेश प्रसाद को मैदान में उतारती है तो 2027 का चुनाव जयेश प्रसाद बनाम सुरेश कुमार खन्ना के बीच हाईप्रोफाइल मुकाबले के रूप में देखा जा सकता है। एक ओर भाजपा के मजबूत किले को बचाने की चुनौती होगी तो दूसरी ओर सपा के सामने लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक समीकरण को बदलने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सपा नेतृत्व वास्तव में जयेश प्रसाद पर दांव लगाता है? और यदि ऐसा होता है तो क्या जयेश प्रसाद भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होंगे, या सुरेश कुमार खन्ना एक बार फिर अपनी सियासी पकड़ कायम रखते हुए दसवीं जीत की ओर बढ़ेंगे? इन सवालों का जवाब 2027 के चुनावी मैदान में ही मिलेगा। Suresh Kumar Khanna Kunwar Jayesh Prasada Sanjay Gupta- Pipe wale सरस्वती मंथन न्यूज़ Dharmendra Pratap Singh Vinay Agrawal Kamta Prasad Gupta DM Shahjahanpur Balram Sharma .. जन मन 27

पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद का नगर विधानसभा 135 से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने की सूचना सूत्रों से मिली,,समाजवा...
27/08/2026

पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद का नगर विधानसभा 135 से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने की सूचना सूत्रों से मिली,,

समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो क्या जिलाअध्यक्ष तनवीर खां को एमएलसी बनाया जाएगा ? Kunwar Jayesh Prasada Suresh Kumar Khanna

नेपाल में बाढ़ से तबाही तबाही चार से 5000 लोग लापता नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त 2026 को सुबह तिब्बत बॉर्डर के पास आ...
26/08/2026

नेपाल में बाढ़ से तबाही तबाही चार से 5000 लोग लापता

नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त 2026 को सुबह तिब्बत बॉर्डर के पास आई विनाशकारी अचानक बाढ़ (Flash Flood) के कारण अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। यह आपदा नेपाल-चीन सीमा पर तिब्बत क्षेत्र में आए एक भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से आई है।

ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में संजय गुप्ता ने किया मुस्लिम भाइयों का स्वागत, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्थाशाहजहांपुर। ई...
26/08/2026

ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में संजय गुप्ता ने किया मुस्लिम भाइयों का स्वागत, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था

शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में निकाले गए जुलूस का समाजसेवी संजय गुप्ता ‘पाइप वाले’ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने जुलूस में शामिल मुस्लिम भाइयों का अभिनंदन करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। संजय गुप्ता ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा शाहजहांपुर की पहचान है। सदियों से चली आ रही यह परंपरा आगे भी इसी तरह कायम रहनी चाहिए। समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का माहौल नजर आया। Sanjay Gupta- Pipe wale

योगी आदित्यनाथ का उपहार 60 साल की माताओं बहनों को मुफ्त बस में यात्रा,
26/08/2026

योगी आदित्यनाथ का उपहार 60 साल की माताओं बहनों को मुफ्त बस में यात्रा,

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर विनय अग्रवाल ने किया जुलूस का भव्य स्वागतशाहजहांपुर।ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर समाजसेव...
26/08/2026

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर विनय अग्रवाल ने किया जुलूस का भव्य स्वागत

शाहजहांपुर।ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन) की ओर से जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल सभी लोगों को जलपान कराया गया और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया गया।

विनय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक अवसर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। जलपान की व्यवस्था पाकर जुलूस में शामिल लोगों ने आयोजकों का आभार जताया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती मंथन न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to सरस्वती मंथन न्यूज़:

Shortcuts

Share