Gopal Singh Journalist

Gopal Singh Journalist Journalist at Sahara India TV Network

25/12/2024

नवाबों के शहर आइये और क्रिसमस का तुल्फ उठाइये लज़ीज़ खानो के साथ

22/11/2024

“आधा किलोमीटर तक घिसटती रही स्कूटी”

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल। हादसे के बाद कार के आगे बोनट के नीचे फंसी स्कूटी। लगभग आधा किलोमीटर तक कार चालक घसीटता रहा स्कूटी। राहगीरों ने कार चालक को रोकने का किया प्रयास, लेकिन चालक ने नहीं रोकी कार। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान पथ का मामला ।

08/11/2024

यूपी की राजधानी लखनऊ मे बड़े धूमधाम से मनाया गया छठ मईया का महापर्व

05/11/2024

मुरादाबाद

दिनदहाड़े घर से पैदल स्कूल जा रहे शिक्षक शबाबुल की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या. बाईक सवार बदमाशो ने पीछे से सिर में गोली मारी.
शिक्षक की मौके पर हुई मौत. घटना सीसीटीवी में कैद हूई.

05/11/2024

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा बोर्ड की मान्यता जारी रखी,इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को किया रद्द।लखनऊ माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास साहब का बयान।
SC द्वारा यूपी मदरसा एक्ट को संवैधानिक घोषित करने पर मौलाना यासूब अब्बास साहब ने किया स्वागत।

29/10/2024

एंकर--लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पवन सिंह चौहान से आगामी उपचुनाव व वन नेशन वन इलेक्शन पर की खास बातचीत.... जिसमे उन्होंने कहा हमारी पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है इस बार भी उपचुनाव में पार्टी के अलाहा कमान ने लगभग सभी वर्ग से प्रत्याशी उतरा है। उन्होंने कहा हमारे सभी प्रत्याशी उपचुनाव की सभी सीटों पर विजेता रहेंगे।वही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश में वन नेशन वन इलेक्शन के लिये काफ़ी तैयारियां कर रहे है उनकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी और जहाँ तक 2029 तक देश में एक ही दिन चुनाव होने की प्रक्रिया शुरू होने की सम्भावनायें दिख रही है। जिससे भारत जल्द ही विश्वगुरु बनने की राह पर तेजी से आगे बढेगा।

29/10/2024

शंकराचार्य ने खत्म किया संशय।खत्म हुआ संशय कब मनाएं दीपावली शंकराचार्य ने बताया

20/10/2024

मेरठ में जरा सी लापरवाही भारी पड़ गई। अपने दोस्त के कैफे पर पहुंची महिला इंजीनियर को पिस्टल से गोली लग गई। घायल इंजीनियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। मामला मेरठ के मोदीपुरम थाना इलाके फेज टू में न्यू फ्रेंड नाम से कैफे है। जागृति विहार सेक्टर एक की रहने वाली प्राची नोएडा की एक कंपनी में आईटी इंजीनियर हैं। वो अपने भाई मनन के साथ अपने जानकार गौरव के मोदीपुरम में न्यू फ्रेंड्स कैफे पर पहुंची थी। गौरव अपने दोस्त ललित के साथ इस कैफे का संचालन करते हैं। इंजीनियर प्राची काउंटर पर खड़ी थी, तभी वहां काउंटर पर रखी पिस्टल को नाबालिग कर्मचारी ने उठाया और पिस्टल लोड की और अचानक से गोली चल गई, जो सीधे प्राची के पैर में लगी। इससे प्राची गश खाकर गिर पड़ी। गोली चलने से कैफे में अफरा-तफरी मच गई। मौके की तरफ लोग दौड़े तो प्राची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। लोगों ने प्राची को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि नाबालिग में कई थप्पड भी रसीद कर दिए। ये पूरी कहानी सीसीटीवी में कैद हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग को गिरफ्तार और कैफे संचालक गौरव पर मुकदमा दर्ज कर पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।

19/10/2024

लखनऊ

इस भारत जैसे देश में गरीब होना गरीब का दोष नहीं है कुछ भ्रष्टाचारी लोगों की सोच से गरीब को गरीब होने का एहसास कराया जा रहा है।

थप्पड़ मारेंगे.... अभी तुम जानत नहीं हो ...पैसा दो...

पार्षद जी अपने आप को ब्रिगेडियर साहब से काम नहीं समझ रहे अब इनको समझाने वाला कौन है इनको बताने वाला कौन जबकि पूर्व में पार्षद निशा तिवारी जी है।।

लखनऊ। जानकीपुरम में भाजपा पार्षद निशा तिवारी के पति संतोष तिवारी मणियांव में गरीब ठेले वालों से चंदा वसूली कर रहे हैं।

ठेले वाला पैसा देने से मना करता है तो उसका हाथ मरोड़ते हैं, गाली देते हैं और उसका ठेला तोड़ने की कोशिश करते हैं।

पार्षदों को वसूली का काम मिल गया है क्या या सत्ताधारी पार्टी का पार्षद होने की धौंस दिखाकर एक गरीब को डराया धमकाया जा रहा है?

क्षेत्र में समस्या हो उसके लिए कॉल करो तो पार्षद जी बोलते हैं यह काम नगर निगम का है चाहे लाइट हो नाली सीवर हो या अन्य प्रकार के कार्य।

वसूली का कम किसका है, पार्षद जी का।

हर क्षेत्र के पार्षद का हाल बेहाल है भवानीगंज वार्ड के पार्षद वह अन्य क्षेत्र के पार्षद अपने आप को मुख्यमंत्री से कम नहीं समझते हैं।

Address

Lucknow
226024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopal Singh Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share