Voice of Victims

Voice of Victims Working as per Principals of Constitution of India. Justice delayed justice denied .

14/08/2021
04/08/2021

आप दूसरों की मदद करे लेकिन खुद भी सावधान रहे

20/07/2021

Jai Bole Nath

25/06/2021

क्या इन बच्चों के लिए हम लोग दिन रात रोते है और बाद में यह इस तरह के निकले तो क्या किया जाए

01/05/2021
29/04/2021
24/04/2021
24/04/2021
23/04/2021

कनाडा ने भारत-पाकिस्तान से आने वाली यात्री उड़ानों पर लगाई रोक, 30 दिन तक रहेगा प्रतिबंध,

भारत में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते केसों के चलते अब कनाडा ने भी भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा दी है | कनाडा ने गुरुवार रात से भारत से आने वाली सभी कॉमर्शियल और प्राइवेट पैसेंजर फ्लाइट्स पर 30 दिनों का बैन लगाने का ऐलान किया है |

भारत में पाए जा रहे कोरोना के डबल म्युटेंट वायरस के कई मामले कनाडा में मिलने के बाद जस्टिन ट्रूडो सरकार पर इस संबंध में कोई फैसला लेने का दबाव था | कनाडा के कई राज्यों की सरकारों की ओर से भी इस तरह के बैन की मांग की गई थी | भारत के साथ ही कनाडा ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है |

इस संबंध में फैसला लेने से पहले कनाडा सरकार की ओर से भारत को जानकारी दी गई थी | कनाडा के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि गुरुवार रात को 11:30 बजे से यह बैन लागू होगा | इसके अलावा भारत से अलग किसी अन्य देश से कनाडा पहुंचने वाले भारतीयों की एंट्री पर भी एक शर्त लगाई गई है |

इन लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी कनाडा में एंट्री मिल पाएगी | ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘इन कदमों के जरिए कोरोना के नए वैरिएंट्स के कनाडा पहुंचने पर रोक लगेगी | खासतौर पर ऐसे वक्त में जब हमारे हेल्थ सिस्टम पर लगातार दबाव बढ़ रहा है |

कनाडा की हेल्थ मिनिस्टर पैटी हादजू ने कहा कि महामारी के इस पूरे दौर में हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए ही हर कदम उठाया है कि कनाडा के लोगों की रक्षा होनी चाहिए | एक बार फिर से हम वैसे ही प्रयास कर रहे हैं | हमने सीमा पर दुनिया के सबसे कड़े नियमों को लागू किया है |

टेस्ट, स्क्रीन और क्वारेंटाइन जैसे नियमों से हमने कोरोना से निपटने में बढ़त हासिल की है | उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से कनाडा आने वाले लोगों में भारतीयों की 20 फीसदी हिस्सेदारी है और इनमें से कनाडा आने वाले 50 फीसदी लोग संक्रमित मिल रहे हैं |

कनाडा से पहले ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसे देश भी भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा चुके हैं / इसके अलावा अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी है |
अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि भारत में इन दिनों कोरोना के केसों में तेजी देखने को मिल रही है और फिलहाल वहां न जाने पर विचार करना चाहिए |

Address

Ludhiana
141001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice of Victims posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Voice of Victims:

Share