10/12/2023
11 December :
*प्रथम पुण्य तिथि पर सादर नमन !!”
तप संयम साधना के भीष्मपितामह, युगवीर गुरु वल्लभ की अंतिम निशानी
अखंड 55 वें वर्षीतप के आराधक, समुदाय वडील, तपसूर्य, तपचक्रवती, तपस्वी सम्राट, वचनसिद्ध आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय वसंत सूरीश्वर जी महाराज
नाम वसंत और विचार में वसंत , युगपुरुष, महापुरुष अवतार
ज्योति को ज्योति मिली, चले गये वे, छोड़ हमें, छोड़कर संसार
ना था ना मिलेगा कभी अब, जैन धर्म को ऐसा तपस्वी ओजस्वी किरदार
करूँ शत शत नमन उनको, जो गये भवसागर के पार
दर्शन को उमड़ पड़ी दुनिया, नयनों से बह रही अश्रु धार
सबका दुख हरने वाले, आपके उपकारों को भूलेगा नहीं यह “विशाल” संसार
सूरज चाँद जब तक रहेंगे, गूंजेगी तब तक वसंत सूरीश्वर जी के नाम की जय जयकार ।