Bihar Darshan Live 24

Bihar Darshan Live 24 हमारे पेज को आप फॉलो करें जिसमें आपको सच और सत्य न्यूज़ दिखाया जाएगा समाज को आइना दिखाया जाए

80 कार्टून नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त,शिवहर/पुरनहिया-शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़क...
30/08/2026

80 कार्टून नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त,

शिवहर/पुरनहिया-शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरनहिया थाना पुलिस ने बागमती नदी के रास्ते तस्करी कर लाई जा रही 720 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की। पुलिस की सक्रियता के कारण तस्कर शराब की खेप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर फरार हो गए। बतादे की शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से बागमती नदी के रास्ते शराब की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नदी घाट के आसपास घेराबंदी की। पुलिस की गतिविधि देखते ही शराब लेकर पहुंचे तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 80 कार्टून में 2400 बोतल नेपाली शराब, कुल 720 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह के साथ सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र पासवान समेत पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे।

*शिवहर भाजपा परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना।*शिवहर जिले के डुमरी भाजपा मंडल अध्यक्ष  श्री नितेश कुमार सि...
29/08/2026

*शिवहर भाजपा परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना।*

शिवहर जिले के डुमरी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद,
पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उनके अचानक निधन से संपूर्ण शिवहर भारतीय जनता पार्टी परिवार स्तब्ध एवं शोकाकुल है।

नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित, कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। संगठन के प्रति उनका समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार तथा पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन से डुमरी मंडल सहित पूरे शिवहर भाजपा परिवार ने एक मजबूत एवं समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उनके पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के झंडा एवं अंगवस्त्र से सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने प्रिय साथी नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

*इस अवसर पर भाजपा शिवहर के जिला अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह जी, नी वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संजीव पांडे जी, जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र पांडे जी, भाजपा युवा नेता श्री नितेश कुमार गिरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सोनू सिंह जी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य कुमार सुरेश जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा एवं अंगवस्त्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी का असामयिक निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से संगठन ने एक सच्चे, समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन है। उनका व्यक्तित्व, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी आत्मीयता हमेशा हम सभी की स्मृतियों में जीवित रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों एवं समस्त भाजपा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Bihar Darshan Live 24

डीसीएलआर कंचन कुमारी घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की करवाई समस्तीपुर (दैनिक उजाला)।रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुब...
27/08/2026

डीसीएलआर कंचन कुमारी घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की करवाई

समस्तीपुर (दैनिक उजाला)।रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. भूमि सुधार उपसमाहर्ता कंचन कुमारी झा के खिलाफ निगरानी टीम ने कार्रवाई की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम ने उन्हें कथित रूप से घूस लेते पकड़ा है. इसके बाद उनके सरकारी आवास पर छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई जारी है. कार्रवाई को लेकर निगरानी विभाग की टीम फिलहाल जांच में जुटी है.

Bihar Flood Alert: Nepal में बाढ़ से तबाही के बाद एक्शन में CM Samrat,Valmikinagar हुए रवाना| Nepal Flood| Flood News   ...
27/08/2026

Bihar Flood Alert: Nepal में बाढ़ से तबाही के बाद एक्शन में CM Samrat,Valmikinagar हुए रवाना| Nepal Flood| Flood News

शिवहर-छुट्टी रद्द, नेपाल से आ रही भीषण बाढ़ को देखते हुए शिवहर में भी अलर्ट जारी, एसपी शैलेन्द्र सिंह ने जिला के सभी पुलि...
27/08/2026

शिवहर-छुट्टी रद्द, नेपाल से आ रही भीषण बाढ़ को देखते हुए शिवहर में भी अलर्ट जारी, एसपी शैलेन्द्र सिंह ने जिला के सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी की छुट्टी किया रद्द।

नेपाल में बाढ़ के बीच शिवहर प्रशासन अलर्ट, DM प्रतिभा रानी व एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बेलवा समेत कई तटबंधों एवं बागमती नदी का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा बागमती नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। डीएम प्रतिभा रानी ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

निरीक्षण के दौरान एडीएम मेधावी, पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

27/08/2026

इस्लाम के पैगम्बर के जन्मदिन मनाया गया। हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस मदरसा महमदिया रिद्धियां से पूरे मधुबन बजार घूमाया गया । मौके पर जमालुद्दीन मसुरी साहब, मुखिया अशोक कुमार सिंह,जमशेद हुसैन, मो अजहर,अहमद राजा, मोलानासरफराज अहमद, मोलानासदरे आलम, हाफिज विलाल , सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Bihar Darshan Live 24

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में गंडक का अलर्ट, NDRF- SDRF तैयार; इन जिलों पर खास नजरनेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण ...
26/08/2026

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में गंडक का अलर्ट, NDRF- SDRF तैयार; इन जिलों पर खास नजर

नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) की स्थिति बनने के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और करीब तीन मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जतायी गयी है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

*बेलसंड विधायक आठ मामलों में नामजद, गिरफ्तारी वारंट के लिए आज कोर्ट जाएगी पुलिस*मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपह...
26/08/2026

*बेलसंड विधायक आठ मामलों में नामजद, गिरफ्तारी वारंट के लिए आज कोर्ट जाएगी पुलिस*

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां उड़नडिह में जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माणाधीन मकानों व बाउंड्री को जेसीबी से तोड़े जाने के मामले में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में अब तक कुल 25 प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है, जिनमें आठ एफआईआर में विधायक को नामजद आरोपी बनाया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पुलिस न्यायालय में वारंट की अर्जी दाखिल करेगी। वारंट मिलते ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

*एफआईआर और कार्रवाई क्रमवार*

1. जमीन कब्जा मामला: झपहां उड़नडिह में जबरन जमीन कब्जे और 50 से अधिक निर्माणाधीन मकान व बाउंड्री तोड़ने को लेकर अब तक 25 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।

2. विधायक आठ मामलों में नामजद: इन 25 मामलों में आठ एफआईआर में अमित कुमार रानू को नामजद आरोपी बनाया गया है।

3. रिश्तेदार पर केस: पुलिस छापेमारी के दौरान विधायक के रिश्तेदार पर पुलिस टीम को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है।

4. छापेमारी में बदतमीजी: विधायक के आवास पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम से नोकझोंक व कथित बदतमीजी को लेकर भी केस दर्ज किया गया।

5. दस्तावेज बरामदगी: पार्टनरशिप एग्रीमेंट, बैंक अकाउंट से संबंधित कागजात और वर्ष 2017 के हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टाम्प पेपर की बरामदगी को लेकर अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

6. पुराना आपराधिक मामला: रून्नीसैदपुर थाना में विधायक के खिलाफ रंगदारी, जबरन वसूली, धमकी और चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस विधायक के भाई अभिनव उर्फ सोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। घटना में इस्तेमाल जेसीबी, कार, स्कॉर्पियो, थार और बाइक की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर कथित प्रोटेक्शन गैंग के अन्य सदस्यों को भी चिह्नित किया जा रहा है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विधायक की संपत्ति की जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग से भी पत्राचार किया जा रहा है।

25/08/2026



सोमवार को चकिया जाने के क्रम में बाराघाट पुल पर बाइक एक्सीडेंट में सत्रह वर्षीय कृष कुमार की मौत हो गई। जिसका हाल चाल पुछने पहुंचे मधुबन विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया।व हर संभव सहायता दिलाने की बात कही मौके पर बहारुउदीन मसुरी, सरपंच मनीष पांडेय, अर्जुन सिंह, राम निहोरा सिंह , चुन्नु सिंह,विजय कुशवाहा, उमेश चन्द्र श्रीकांता, मुन्ना पासवान, चुन्नु चंचल मौजूद थे।इसी क्रम में मधुबन के चर्चित व्यवसायी रामविलास शर्मा की अकाल मृत्यु पर मधुबन विधायक ई० राणा रणधीर सिंह ने पहुंचकर परिजनों का हाल चाल जाना।

🚨 ट्रांसफॉर्मर के नाम पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी! 🚨जेई साहब को मोतिहारी बुलाकर ट्रांसफॉर्मर वापस क्यों कराया गया?सुबह ...
25/08/2026

🚨 ट्रांसफॉर्मर के नाम पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी! 🚨

जेई साहब को मोतिहारी बुलाकर ट्रांसफॉर्मर वापस क्यों कराया गया?

सुबह मिस्त्री को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर उतरवाया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि आज ही नया ट्रांसफॉर्मर मिल जाएगा।

लेकिन जब ग्रामीण पिकअप पर ट्रांसफॉर्मर लेकर पहुंचे, तो उसे देने से इनकार कर दिया गया और कहा गया—“आज नहीं, कल आइए।”

अब सबसे बड़ा सवाल—आज के पिकअप का खर्च कौन देगा?

ग्रामीणों के अनुसार:

- एक बार पिकअप का खर्च लगभग ₹2,000
- मिस्त्री का अलग चार्ज
- गांव में यह प्रक्रिया तीन बार हो चुकी है
- एक बार में कुल खर्च लगभग ₹6,000 तक बताया जा रहा है

ग्रामीणों का सवाल

बार-बार बुलाने, ट्रांसफॉर्मर उतरवाने और पिकअप भेजने का खर्च आखिर कौन उठाएगा?

👉 ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाए और बेवजह हो रहे अतिरिक्त खर्च की जिम्मेदारी तय की जाए।

BIHAR DARSHAN LIVE 24 NEWS

“हर खबर, आपके दर्शन”

सवाल जनता का है—जवाब जिम्मेदार कौन देगा?

Address

Block Road Madhuban
Madhuban
845020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Darshan Live 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category