13/03/2022
कहते हैं कि असली भारत गांवों में बसता है ! और इन्हीं गांवों में मिलते हैं दिलकश पर्यटन स्थल जो भीड़भाड़ से दूर अपनी मनोरम छटा से आप को मंत्रमुग्ध कर देते है !
आज हम आपको हिमाचल के कुल्लू जिला के ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहे हैं ! नशाला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में नग्गर तहसील का एक छोटा सा गाँव है। यह नाथन पंचायत के अंतर्गत आता है। यह जिला मुख्यालय कुल्लू से उत्तर की ओर 20KM, मनाली से 23KM की दूरी पर स्थित है। जो भारत के सभी फिल्म निर्माताओं का पसंदीदा गांव है। इसके पीछे के कारण यह है कि जहां एक और आधुनिकीकरण की दौड़ में सभी गांव धीरे-धीरे कंक्रीट के जंगलों में तब्दील हो रहे है और एक यह गांव है कि जिसने अभी भी अपनी पुरानी जड़ों को नहीं छोड़ा है!नशाला एक भव्य गाँव है जहाँ घर अभी भी पारंपरिक वास्तुकला में हैं। दीवारें लकड़ी से बनी हैं और छतें पत्थर की टाइलों से ढकी हुई हैं। जहां अभी भी लगभग सारे घर पुराने काठकुणी शैली में ही बने हैं। काठ-कुनी एक स्वदेशी निर्माण तकनीक है जो उत्तरी भारत की अलग-अलग पहाड़ियों में प्रचलित है, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में। यह एक पारंपरिक तकनीक है जो लंबे मोटे लकड़ी के लॉग और पत्थर की चिनाई की वैकल्पिक परतों का उपयोग करती है,जो आमतौर पर मोर्टार का उपयोग किए बिना होती है। यहां पहुंचने के लिए आपको नगर टाउन से जाना गांव की तरफ जाने वाली सड़क की तरफ रुक करना पड़ता है! नग्गर से नशाला की दूरी 4KM है और सबसे हसीन यहीं 4 किलोमीटर का सफर है। क्योंकि इस सफर में आप जंगल के बीच से होकर गुजरते हैं। आपको ऐसा लगता है कि दोनों तरफ देवदार के पेड़ का स्वागत कर रहे हैं। जैसे ही आप गांव के समीप पहुंचते हैं वहां से आपको दाएं तरफ गांव का विहंगम दृश्य दिखाई देता है! गांव में पहुंचते ही आपको यहां की कुलदेवी चामुण्डा माता के दर्शन होंगे। यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है और लगभग 20-25 साल पहले इसका नवीकरण किया गया है। यहां का वातावरण और हरी भरी घास का मैदान को देख कर आपको यहां से जाने का मन नहीं करेगा। चामुण्डा माता का नाम चंड-मुंड नाम के दो राक्षस भाइयों को मारने की वजह से पड़ा है।
यहां इस गांव में मुख्य रूप से Krrish, Bhai, Tubelight, The Hero, Saathiya, Tango Charlie, Badal, Yeh Jawani Hai Deewani, Desamuduru और आने वाली Brahmastra जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है।
Love Ok Please or MTV Stunt Mania Himalyan जैसी वेब सीरीज की भी शूटिंग हुई है।
अगर आप भी इस गांव के टूर का मजा उठाना चाहते हैं तो आप हमारे ट्रैवल पार्टनर Traventure Guru - 7651076555 से संपर्क कर सकते हैं जो इसी गांव के स्थाई निवासी है!
अगर कोई और भी लोकल कंपनी यहां किसी भी तरह का ट्रैवल सर्विस प्रोवाइड करती है तो हमें व्हाट्सएप नंबर 7018222597 पर संपर्क करें। हमें उन्हें भी प्रमोट करने में खुशी होगी।
हम आपको ऐसे ही अनछुए पर्यटक स्थलों के बारे में अवगत करवाते रहते हैं। अगर आप के आस पास भी ऐसे ही अनछुए पर्यटन स्थल है तो आप हमें हमारे व्हाट्सएप नंबर 7018222597 पर कांटेक्ट कर सकते हैं!
Pic credit:- theuntourists.com , pahadidunia.com & Foodtravel.com