स्नोर खबरनामा

स्नोर खबरनामा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from स्नोर खबरनामा, Social Media Agency, 175125, Mandi.

जिला मंडी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवाओं को सरकार में मिले प्रतिनिधित्व : समय की मांगजिला मंडी में कांग्रेस सं...
27/07/2026

जिला मंडी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवाओं को सरकार में मिले प्रतिनिधित्व : समय की मांग

जिला मंडी में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनाधारयुक्त बनाने के लिए सरकार, बोर्डों, निगमों एवं विभिन्न समितियों में समर्पित युवा कांग्रेस नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा हर संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र ठाकुर ने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। राष्ट्रीय ऑब्जर्वर के रूप में भी उन्होंने संगठन के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं।

नाचन विधानसभा क्षेत्र से जसवीर सिंह, जो पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं, लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

बल्ह विधानसभा क्षेत्र से राधे श्याम ने नेरचौक नगर परिषद में मनोनीत पार्षद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी सोच को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से विवेक जसवाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक क्षमता उन्हें एक प्रभावशाली युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित करती है।

सराज विधानसभा क्षेत्र से मोहर सिंह माही भी संगठन के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसी प्रकार सराज विधानसभा क्षेत्र के पवन ठाकुर भी पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।

कांग्रेस के लिए वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे ऐसे युवा नेताओं को यदि सरकार, बोर्डों, निगमों एवं विभिन्न संस्थानों में जिम्मेदारी दी जाती है तो इसका सकारात्मक संदेश पूरे जिला मंडी ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगा। इससे पार्टी के प्रति युवाओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को भविष्य के लिए सक्षम, ऊर्जावान और जमीनी नेतृत्व प्राप्त होगा।

कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह है कि संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्ष, अनुभव और समर्पण को प्राथमिकता देते हुए ऐसे युवा चेहरों को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। इससे जिला मंडी में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी का जनाधार भी निरंतर बढ़ेगा।
Sukhvinder Singh Sukhu
Vinay Kumar
Jitender Thakur
Jasveer Singh
Radhe Shyam
Thakur Mohar Singh Mahi

आपका साथ, हमारा संकल्प - विकास का नया विकल्पविकास खण्ड बालीचौकीजिला मण्डीवार्ड नंबर 15 नगवाई(ग्राम पंचायत  #नगवाई शिल्ह ...
24/05/2026

आपका साथ, हमारा संकल्प - विकास का नया विकल्प
विकास खण्ड बालीचौकी
जिला मण्डी
वार्ड नंबर 15 नगवाई
(ग्राम पंचायत #नगवाई शिल्ह मशोरा पलसेहड़) से
पंचायत समिति सदस्य (BDC) पद के लिए
आप सभी के अपने और जाने पहचाने लोकप्रिय, कर्मठ, ईमानदार व जुझारू युवा उम्मीदवार
अनुज चन्देल
जिनका चुनाव चिन्ह है
सेब (Apple)
को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाएं।
Anuj Chandel

ग्राम पंचायत भटवाड़ी से वार्ड नं5 से वार्ड पंच उम्मीदवार सपना ठाकुर
03/05/2026

ग्राम पंचायत भटवाड़ी से वार्ड नं5 से वार्ड पंच उम्मीदवार सपना ठाकुर

ग्राम पंचायत नगवाईं  से प्रधान पद के लिए ठाकुर दास ने भी भरी हुंकार। Thakur Dass
03/05/2026

ग्राम पंचायत नगवाईं से प्रधान पद के लिए ठाकुर दास ने भी भरी हुंकार। Thakur Dass

ग्राम पंचायत शील मशोरा सेउमा बिष्ठप्रधान पद कीउम्मीदवार
02/05/2026

ग्राम पंचायत शील मशोरा से

उमा बिष्ठ

प्रधान पद की

उम्मीदवार

कटौला वार्ड जिला परिषद चुनावों में हो रही बड़े बड़े दिग्गजों की एंट्री जिला मंडी अनुसूचित जाति कांग्रेस के अध्यक्ष करमचंद ...
02/05/2026

कटौला वार्ड जिला परिषद चुनावों में हो रही बड़े बड़े दिग्गजों की एंट्री जिला मंडी अनुसूचित जाति कांग्रेस के अध्यक्ष करमचंद भाटिया ने भी ठोकी दावेदारी
इस वार्ड में मुकाबला रोमांचित मोड़ ले रहा है।
#कटौला
Karam Chand Bhatia

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इंडिया के सबसे बड़े एक्टर बन चुके हैं. उनकी नई फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड...
14/12/2024

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इंडिया के सबसे बड़े एक्टर बन चुके हैं. उनकी नई फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपना ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है. अल्लू अर्जुन के स्टाइल और ना झुकने वाले एटिटूड के कारण फिल्म हर जगह बड़ी साबित होती नजर आ रही है. फिल्म ने हिंदी भाषा में भी धांसूं कमाई की है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार को एक और बेहतरीन एक्टर फहाद फाज‍िल ने टक्कर दी थी. फहाद का काम पहले पार्ट में इतना जबरदस्त था कि उनके फैंस की उम्मीदें फिल्म के दूसरे पार्ट से भी बंध गई थीं. लेकिन फिल्म में उनका किरदार उतना खास नहीं था. अब, खबर है कि फहाद फासिल 'पुष्पा 3' में नजर नहीं आएंगे.'पुष्पा 2' फिल्म के एंड में हमने देखा था कि फिल्म के मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है. यानी, पुष्पा के रूल की कहानी सिर्फ दूसरे पार्ट तक ही सीमित नहीं होगी. पुष्पा को तीसरे पार्ट में इंटरनेशनल खिलाड़ी भी दिखाया जाएगा. लेकिन क्या उसमें फहाद फाज‍िल का किरदार भंवर सिंह शेखावत भी शामिल होगा? खबरों की माने तो फहाद फाज‍िल ने 'पुष्पा 3' से किनारा कर दिया है. फिल्म के मेकर्स ने उन्हें फिल्म के पार्ट 3 में लेने का पूरा प्लान बनाया था, लेकिन फहाद और डायरेक्टर सुकुमार के बीच मतभेदों के कारण ये प्लान अब नहीं आगे बढ़ेगा.

14/12/2024
डॉ. मिलन अशोका हॉस्पिटल नगवाईं जहां पूरे दिसंबर महीने रहेगा गुदा रोग का फ्री मेडिकल कैम्प जैसे ववासीर,(खूनी/सुखी) फिशर (...
07/12/2024

डॉ. मिलन अशोका हॉस्पिटल नगवाईं जहां पूरे दिसंबर महीने रहेगा गुदा रोग का फ्री मेडिकल कैम्प जैसे ववासीर,(खूनी/सुखी) फिशर (चीरा) फिस्टुला।
लक्षण - मल करते हुए खून का आना व दर्द होना ओर पीक आना कब्ज रहना। गुदा स्थान पे जख्म का न भरना इत्यादि।
मोबाइल नम्बर 99887-41387, 98057-24848

Address

175125
Mandi
175125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when स्नोर खबरनामा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share