Ghosi Live

Ghosi Live News, Live Videos

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अर्टिगा दीवार तोड़ गड्ढे में पलटी, 3 दोस्तों की मौतशॉपिंग कर लौट रहे थे चारों युवक...
21/05/2026

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अर्टिगा दीवार तोड़ गड्ढे में पलटी, 3 दोस्तों की मौत

शॉपिंग कर लौट रहे थे चारों युवक, घर से महज 6 किमी पहले काल बन गई रफ्तार

घोसी,मऊ। घोसी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 10:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बने मकान की दीवार से टकराई और फिर करीब 7 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और तत्काल घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टरों ने मिर्जा जमालपुर निवासी रियाज अहमद (25), लारपुर निवासी रामाशीष यादव (28) और राहुल यादव (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आकाश यादव (25) निवासी मिर्जा जमालपुर को प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार चारों दोस्त बुधवार शाम अर्टिगा कार से शॉपिंग करने आजमगढ़ गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे लौटते समय बलुआ पोखरा के पास यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। घर पहुंचने से महज 6 किलोमीटर पहले हादसे ने तीन युवकों की जिंदगी छीन ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार टूट गई और कार उछलते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और उनके घर भी एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। रियाज ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था जबकि राहुल और रामाशीष पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र थे। रामाशीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चिलचिलाती धूप में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, तेल भराने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइनघोसी के मझवारा मोड़ स्थित पेट्रोल प...
21/05/2026

चिलचिलाती धूप में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, तेल भराने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन

घोसी के मझवारा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार की सुबह 11 बजे चिलचिलाती धूप के बीच पेट्रोल भराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि पेट्रोल पंप परिसर में बाइक और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तेज धूप के बावजूद लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
पेट्रोल पंप पर अचानक बढ़ी भीड़ के चलते कुछ समय के लिए अव्यवस्था जैसी स्थिति भी देखने को मिली। कई वाहन चालक धूप से बचने के लिए हेलमेट और गमछे का सहारा लेते दिखे।

मऊ में दर्दनाक हादसा: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत, एक गंभीरमऊ जिले के घोसी क्षेत्र में बुधवार की रात ...
20/05/2026

मऊ में दर्दनाक हादसा: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घोसी के बलुआ पोखरा के पास की बताई जा रही है।

हादसे में मृतकों की पहचान रियाज अहमद (26) पुत्र इकबाल अहमद निवासी नवापुरा, राहुल निवासी नवापुरा और राम आशीष यादव (28) पुत्र रामजनम निवासी इटौरा कोपागंज के रूप में हुई है। वही हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

घोसी के मधुबन मोड़ पर चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने पर ट्रक से बस भिड़ाकर बचाई यात्रियों की जान, दोहरी...
20/05/2026

घोसी के मधुबन मोड़ पर चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने पर ट्रक से बस भिड़ाकर बचाई यात्रियों की जान, दोहरीघाट से मऊ जा रही थी रोडवेज बस, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित, मचा रहा अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, बस हटवाकर यातायात कराया गया बहाल, यात्रियों ने ड्राइवर की सूझबूझ की सराहना की।


19/05/2026

आगामी बकरीद त्योहार को लेकर घोसी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक। बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई।

घोसी में पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर सन्नाटाः ईंधन खत्म होने से वाहन चालक परेशान।
19/05/2026

घोसी में पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर सन्नाटाः ईंधन खत्म होने से वाहन चालक परेशान।

17/05/2026

Ghosi में फीता काटकर किया गया Al Murad Jewellers का भव्य उद्घाटन।

16/05/2026

घोसी में ज्वेलरी शोरूम का सबसे रॉयल अंदाज़! Al Murad Jewellers लेटेस्ट डिज़ाइन | शानदार क्वालिटी | भरोसे का नाम

हर नज़र ठहरेगी, जब गहने होंगे Al Murad के

📍 घोसी-मधुबन मार्ग, घोसी सुपर मार्किट के सामने, घोसी जनपद मऊ

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जिला जज द्वारा पुनः दी गई रिकाउंटिंग आदेश पर लगाई रोक।               ...
15/05/2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जिला जज द्वारा पुनः दी गई रिकाउंटिंग आदेश पर लगाई रोक।

Munna Prasad Gupta

CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अंशु यादव बनीं टॉपरघोसी,मऊ। CBSE बोर्ड द्वारा घोष...
13/05/2026

CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अंशु यादव बनीं टॉपर

घोसी,मऊ। CBSE बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में घोसी स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा अंशु यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर सूची में अपना स्थान दर्ज कराया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। टॉपर सूची में कुमारी आस्था ने 94 प्रतिशत, श्रेया ने 91 प्रतिशत, हरीम खान ने 88 प्रतिशत, यशस्वी परमार एवं अर्श परवेज ने 85-85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं श्रेय कुशवाहा ने 84 प्रतिशत और अजलान खान ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

इस अवसर पर रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जायसवाल, दीपिका जायसवाल, प्रिंसिपल डॉ. कमला पति ठाकुर, सीनियर को-ऑर्डिनेटर अंजली ठाकुर, ब्रजेश यादव, अमित पाण्डेय, कमलेश यादव, मो. असारी, राम गणेश यादव, इन्द्रमनी चौबे, अमर श्रीवास्तव एवं शौर्य यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Stxaviers Ghosi

12/05/2026

दुल्हन की तरह सज धज कर घोसी रेलवे स्टेशन पहुँची दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन।

Address

Maunath Bhanjan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghosi Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ghosi Live:

Share