Sandhya Mishra

Sandhya Mishra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sandhya Mishra, Advertising/Marketing, Shatri Nagar, Meerut City.

11/12/2025

जब दिल से शायरी निकलती है, तो हर शब्द अपनी पूरी कहानी कह जाता है। 💖📝
बेस्ट शायरी वही होती है, जो दिल को छू जाए और लम्बे समय तक याद रहे। 💫❤️

10/12/2025

हर किसी की ज़िंदगी में एक अधूरी दास्तान होती है,
कुछ यादें मीठी तो कुछ बहुत परेशान होती हैं|

09/12/2025

सच्चा दोस्त वही जो वक्त पर काम आए,
वरना भीड़ में तो हर कोई साथ नज़र आए|

08/12/2025

मोहब्बत हर किसी के नसीब में नहीं होती,
जो मिल जाए उसे कदर करना आसान नहीं होती|

07/12/2025

जब दिल टूटता है तो आवाज़ नहीं होती,
हर मुस्कान के पीछे एक राज़ छुपी होती है|

ऐसी वीडियोज के लिये कृपया पेज को फॉलो करें....

06/12/2025

कभी हँसी, कभी आँसू साथ चलते हैं,
ज़िंदगी के सफर में हर मोड़ बदलते हैं|

खाली जगह में कौन सानंबर आयेगा। हर ओरसे जोड़ 15 आना चाहिये
24/11/2025

खाली जगह में कौन सा
नंबर आयेगा। हर ओर
से जोड़ 15 आना चाहिये

14/08/2024
03/05/2024

आप पत्रकारों से उम्मीद करते हैं कि वो सच लिखें, अन्याय के खिलाफ़ लिखें, सत्ता से सवाल पूछें, गुंडे अपराधियों का काला चिट्ठा खोल के रख दें और लोकतंत्र ज़िंदाबाद रहे|

1. लेकिन पत्रकारों से कभी पूछिए उनकी सैलरी ?
2. कभी पूछिए पत्रकारों के घर का हाल?
3. कभी पूछिए उनके खर्चे कैसे चलते हैं ?
4. कभी पूछिए उनके बच्चों के स्कूल के बारे में?
5. कभी मिलिए उनके बच्चों से और पूछिए उनके कितने शौक
पूरे कर पाते हैं उनके अभिभावक?

6. कभी पूछिए की अगर कोई खबर ज़रा सी भी इधर उधर लिख जाएं और कोई नेता, विभाग, सरकार या कोई रसूखदार व्यक्ति मांग लें स्पष्टीकरण तो कितने मीडिया हाउस अपने पत्रकारों का साथ दे पाते हैं?
7. कितने पत्रकारों के पास चार पहिया वाहन हैं ?
8. कितने पत्रकार दो पहिया वाहनों से चल रहे हैं ?
9. कितने पत्रकारों के पास बड़े बड़े घर हैं?
10. अपना और अपनों का इलाज़ कराने के लिए कितने पत्रकारों के पास जमा पूंजी है ?

11. प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का रूटीन पूछिएगा कभी, दिन भर फील्ड और शाम को ऑफिस आकर खबर लिखते लिखते घर पहुंचते पहुंचते बजते हैं रात के 11, 12, 1... सोचिए कितना समय मिलता होगा? उनके पास अपने बच्चों, परिवार , बीवी मां बाप के लिए समय|
12. आपको लगता होगा कि पत्रकारों के बहुत जलवे होते हैं--? ऐसा नहीं है.
13. कभी पूछिए की अगर पत्रकार को जान से मारने कि धमकी मिलती है तो प्रशासन उसे कितनी सुरक्षा दे पाता है?
14. कभी पूछिए की अगर कोई पत्रकार दुर्घटना का शिकार हो जाता है और नौकरी लायक नहीं बचता तो उसका मीडिया हाउस या वो लोग जो उससे सत्य खबरों की उम्मीद करते हैं वो कितने काम आते हैं|

15. और अगर किसी पत्रकार की हत्या हो जाती है तो कितना एक्टिव होता है शासन प्रशासन और कानून पुलिस.
16. दंगे हों, आग लग जाए, भूकंप आ जाएं, गोलीबारी हो रही हो, घटना दुर्घटना हो जाएं सब जगह उसे पहुंच कर न्यूज कवरेज करनी होती है|
17. कोविड जैसी महामारी में भी पत्रकार ख़ासकर फोटो जर्नलिस्ट अपनी जान पर खेल खेल कर न्यूज कवर कर रहे थे.. सोचिएगा|
18.गिने चुने पत्रकारों की ही मौज है बाकी ज़्यादातर अभी भी संघर्ष में ही जी रहे हैं...

अगर किसी पत्रकार के पास अच्छा फोन, घड़ी,कपड़े, गाड़ी दिख जाए तो उसके लिए लोग कहने लगते हैं कि 'दलाली से बहुत पैसा कमा रहा है'|

भाई क्यों नहीं है हक उसे अच्छे कपडे, फोन घर गाड़ी इस्तेमाल करने का... सोचिएगा फिर चर्चा करेंगे|

-- ऐसे में जो पत्रकार बेहतरीन काम कर रहे हैं जूझ रहे हैं एक एक एक खबर के लिए वो न सिर्फ बधाई के पात्र हैं बल्कि उन्हें हाथ जोड़ कर प्रणाम कीजिए!!

नोट - एक बार विचार अवश्य करें।

Happy Press Freedom day 🙏🇮🇳

अपराधी अब नये-नये तरीके अपना रहे हैं। पाकिस्तानी नंबर से IPS Subhass Dubey जी की फोटो लगाकर सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर कॉल क...
29/02/2024

अपराधी अब नये-नये तरीके अपना रहे हैं। पाकिस्तानी नंबर से IPS Subhass Dubey जी की फोटो लगाकर सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर कॉल कर रहे और आपके किसी परिजन को किसी संगीन अपराध में फंसने की बात कहते हैं और आपके हौसला खोने तक आपसे बात करते रहते हैं और सही समय देखकर आपसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के ठगों से सावधान रहें।

Cyber Fraud Live: #पाकिस्तानी एजेंट ने #सीबीआई #इंस्पेक्टर बनकर किया कॉल --------------------------------Join this channel to get access ...

24/02/2024

Address

Shatri Nagar
Meerut City
250001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandhya Mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share