Sharma News Agency

Sharma News Agency Sharma news agency distribute newspaper and books last 20year in modipuram. provide best service to customers. we provide advertising service in newspaper.

18/03/2022
Thanks to Jagran team.
17/11/2020

Thanks to Jagran team.

अधर्म पर धर्म की विजयअसत्य पर सत्य की विजयबुराई पर अच्छाई की विजयपाप पर पुण्य की विजयअत्याचार पर सदाचार की विजयक्रोध पर ...
25/10/2020

अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
अज्ञान पर ज्ञान की विजय
रावण पर श्रीराम की विजय
के प्रतीक पावन पर्व
विजयादशमी की हार्दीक शुभकामनायेँ।
From
Sharma News agency

09/05/2020

न्यूज़ पेपर -- ज्ञान का खजाना

( बोर्ड एग्जाम में खूब अंक बटोर कर और अच्छी कॉलेज डिग्री लेकर भी क्यों पिछड़ जाते है कई ग्रामीण युवा..
एक कोशिश , दूरदराज - पिछड़े इलाके के विद्यार्थियों को गाइडेंस देने की...
सपना देखने का हक सभी को है..
जय हिन्द )

(Mainly For competitive exam aspirants)

कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो 3- 4 जॉब के एग्जाम निकाल चुके है । जैसे महेश वर्मा जी वर्तमान में IRS हैं, वे पहले राजस्थान में डिप्टी कलेक्टर ,Dy.SP और ग्रुप C जॉब्स में रह चुके है ।

वही कई लोग एक अच्छी जॉब के लिए परेशान रहते हैं।इनके बीच मुख्य अंतर है नॉलेज के स्तर का...। इस मामले में एक अच्छा न्यूज़पेपर बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ,जिसे बचपन से ही ध्यान देना बड़ा फायदेमंद होता है ।

आइये इसे गहराई से समझते है-

1) *दुनिया मे क्या चल रहा है* -

MAT,CAT हो या UPSC,PSC, SSC , बैंक आदि एग्जाम; सभी जगह इस मुद्दे पर जोर रहता है।इसलिए हर दिन न्यूज़पेपर का अध्ययन इन मुद्दों को मजबूत बना देता है,वो भी बिना रटे।समाचार पत्र का फ्रंट पेज यानी पहला पन्ना , national news और आर्थिक बिंदु पेज़ इस मामले में सबसे उपयोगी माने जा सकते है।

2) *गहन चिंतन मनन*--

कई एग्जाम में हमारे विचारों को पूछा जाता है।और लगभग सभी इंटरव्यू चाहे प्राइवेट सेक्टर के हो या गवर्नमेंट सेक्टर के ..खुद की सोच को परखा जाता है।यहाँ न्यूज़पेपर का संपादकीय पेज या एडिटोरियल पेज बड़ा काम का है।इसे ध्यान से पढ़कर ..फिर थोड़ी देर खुद सोचना कि इस मुद्दे पर क्या होना चाहिए..हमारी समझ शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

जब मैं इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर में था तब से ही इंग्लिश न्यूज़पेपर की प्रतिदिन पढ़ाई मुझे जनरल नॉलेज में मजबूत बनाती रही।कॉलेज के 4 साल और upsc तैयारी के 5 साल में हर दिन 1 घंटे न्यूज़पेपर पढ़ना बड़ा फ़ायदेमंद रहा।

3) *इंग्लिश पर पकड़* --

वर्तमान समय मे यह एक कठोर सच है कि इंग्लिश प्राइवेट और सरकारी सेक्टर की भाषा बनते जा रही है।हमारे कई इंजीनियर कमजोर इंग्लिश के कारण अच्छी कंपनियों में जॉब नही पा पाते। अच्छा इंग्लिश न्यूज़पेपर इस समस्या को भी हल करने में योगदान करता है।बस हर दिन न्यूज़पेपर से 10 नए शब्द एक रजिस्टर में नोट करिये ।

फिर डिक्शनरी से उनका meaning लिखिए । और उनका revision, प्रयोग करें। फिर देखिए कमाल, आप एक साल के अंदर एक मजबूत इंग्लिश भाषी हो सकते है।डेली एक पैराग्राफ इस न्यूजपेपर से जोर जोर से बोल के पढ़ने से स्पीकिंग इंग्लिश में भी सुधार आता है।

4) *रीडिंग एबिलिटी*--

यानी पढ़ने और गृहण करने की क्षमता भी न्यूज़पेपर पढ़ने से धीरे धीरे विकसित होती जाती है।हम कितने जल्दी किसी बात को समझ कर उसे दिमाग मे रख सकते है,और उसका उपयोग कर सकते है।यह capacity आज हर उच्च स्तरीय जॉब की जरूरत है।

5) *5W + 1H* --

what, why,where, when, who, how यानी क्या क्यो कैसे कब कहाँ... यदि हम इन बिन्दुओ पर किसी बात को परखे तो हमारा ज्ञान इस मामले में एक उच्च स्तर को छू लेता है।अच्छे न्यूज़पेपर इस बिंदु पर लेखन करते है।

कोई भी नया टर्म ( शब्द या शब्द समूह) जैसे demonatisation आपको यहाँ मिले तो उसे तुरंत मोबाइल से इंटरनेट में देखे।कुछ वर्ष में आपका ज्ञान अदभुत गति से बढ़ता जाएगा।

6) *क्या पढ़े ,क्या नही पढ़े* -

चटपटी खबरे, क्राइम रिपोर्ट आदि की जगह ज्यादा समय अच्छी न्यूज़ में लगायें। संपादकीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक पेज पर ज्यादा समय देना लाभ देता है।

7) *चर्चा करें* -

यदि किसी अच्छे दोस्त के साथ हर दिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर थोड़ी देर चर्चा हो सके तो यह शानदार परिणाम दे सकता है,क्योकि चर्चा की हुए बाते आसानी से याद रहती है।वोकेबलरी याद करने में भी यह जबरदस्त भूमिका निभाता है।एक बार इस पर जरूर काम करे ,आप कई गुना फायदा पाएंगे।

UPSC (CSE exam ) के interview ki तैयारी का वो दौर भी मुझे याद है , जब शाम को हम दोस्त - देव चौधरी (IAS), प्रमोद यादव (IPS) ,नीरज प्रजापति (PCS) आदि - साथ बैठकर न्यूज पेपर के मुद्दों पर चर्चा करते थे।बेहद फायदेमंद रहा था ये करना।

8) *कौन सा न्यूजपेपर पढ़े*--

कुछ ही न्यूज़पेपर आज स्टैंडर्ड माने जा सकते है।चटपटी न्यूज़ से परे , सही और गहन पड़ताल करने वाले समाचार पत्र कम ही है।इस मामले में सबसे अच्छा न्यूज़पेपर *" the hindu"* माना जाता है।UPSC के लिए यह बेस्ट कहा जा सकता है।इसकी भाषा थोड़ी सी कठिन है।उसके बाद *"The indian express"* है।इन दोनों में से एक न्यूजपेपर स्कूल टाइम से पढ़ा जाना काफी लाभदायक हो सकता है।

ये थोड़े महंगे (लगभग 300/- हर माह)जरूर है,पर इनसे मिलने वाले फायदे काफी ज्यादा है।इन्हें पेपर बांटने वाले एजेंसी से कहकर बुलाया जा सकता है।या ऑनलाइन इंटरनेट पर भी पढ़ा जा सकता है।
अगर ये न मिल पाये तो *"The times of india"* भी लिया जा सकता है।स्कूल स्तर तक यदि ये न्यूज़पेपर न मिले तो फिर *दैनिक भास्कर या दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संस्करण* भी लिये जा सकते है।

हमारे इलाके में न्यूज़पेपर पढ़ने पर अभी उतना जोर नही है।इसके कारण हमारे युवा बाहर निकलकर कम्पटीशन एग्जाम में पिछड़ जाते है।नॉलेज की कमी और इंग्लिश पर कम पकड़ इसका बड़ा कारण है ।

जब हम कॉलेज या स्कूल पास होने के बाद ,छोटे -छोटे गाँवो से भोपाल, इंदौर जैसे शहर आकर देखते है कि शहरी बच्चे हमसे कई मामलों में आगे है तो हिम्मत टूटने लगती है। इसलिए पानी सिर के ऊपर तक आ जाये, उसके पहले ही जागना जरूरी है।

किसी भी competition एग्जाम की तैयारी के पहले ही हम अपना फाउंडेशन इतना मजबूत बना लें कि बाकी लोगों से कई कदम आगे हो...तो फिर सफलता मिलना लगभग तय ही होती है। कहा भी गया है -
" हम आज जो कुछ भी है ,वो हमारे भूतकाल में किए कर्मो का परिणाम है।
और भविष्य में क्या बनेंगे , यह हमारे वर्तमान में किए गए कर्मो पर निर्भर करेगा।"

तो जुट जाइए शानदार भविष्य के निर्माण में..

उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ सहित ...,☺️

(Note- यह आर्टिकल WhatsApp के कई upsc ग्रुप्स में करीब 2 साल पहले ही डाल दिया गया था, नया फेसबुक पेज बनते ही यहां भी दिया जा रहा है ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाभ मिल सके)
Written by-- #अवधकिशोर_पवार , IRS (UPSC - 2015 ).

Our newspaper paper distributor boy take all equipment against for covid 19 disease. We send newspaper with follow all g...
09/05/2020

Our newspaper paper distributor boy take all equipment against for covid 19 disease. We send newspaper with follow all guidelines.
Sharma news agency(mool chand Sharma)
Modipuram meerut
9837430821

Please donate money to PM cares account for against corana virus fight .
10/04/2020

Please donate money to PM cares account for against corana virus fight .

आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बत्तियां बंद कर दरवाजे या बालकनी पर दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाकर अपनी एकजुटता का परि...
05/04/2020

आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बत्तियां बंद कर दरवाजे या बालकनी पर दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाकर अपनी एकजुटता का परिचय दें। ये ढृढ़ विश्वास सभी देशवासियों के मन में भर दें कि इस लड़ाई में हम अकेले नहीं है, कोई भी अकेला नहीं है...हम मिल कर लड़ेंगें, मिल कर कोरोना को हरायेगें।
Sharma news agency

Address

Modipuram, Meerut
Meerut City
250001

Telephone

+919837430821

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sharma News Agency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share