UPAJ

UPAJ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)

मेरठ के होटल ब्रावुरा में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत परतापुर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार साथी शैलेंद्र राणा जी, हिंदुस्तान...
14/09/2026

मेरठ के होटल ब्रावुरा में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत परतापुर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार साथी शैलेंद्र राणा जी, हिंदुस्तान समाचार पत्र के जिला संवाददाता संजय तिवारी जी, दैनिक जागरण के कपिल शर्मा जी, अमर उजाला के संदीप प्रीत जी एवं दैनिक लोकसत्य के अनुज जी के साथ आत्मीय मुलाकात हुई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज), मेरठ के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी के साथ पत्रकार साथियों ने सामूहिक छायाचित्र के माध्यम से इस खुशनुमा पल को यादगार बनाया।

पत्रकारिता जगत के साथियों के बीच संवाद, सौहार्द और आपसी सहयोग की यह भावना हमेशा बनी रहे। 🤝📸

#उपज #पत्रकार #मेरठ #पत्रकारिता

🔴 SSP मेरठ से मिले उपज पत्रकार संगठन के पदाधिकारी, पत्रकार एकता और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चामेरठ। उपज पत्रकार संगठन म...
01/09/2026

🔴 SSP मेरठ से मिले उपज पत्रकार संगठन के पदाधिकारी, पत्रकार एकता और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

मेरठ। उपज पत्रकार संगठन मेरठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी Ajay Chaudhary के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की एकता, आपसी समन्वय, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उपज पत्रकार संगठन पत्रकारों के हितों और उनकी एकजुटता के लिए लगातार सक्रिय है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला सचिव रवि गौतम, मोहम्मद आरिफ, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कर्दम, रवीश अहमद, कुलदीप भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

📌 पत्रकार एकता • संगठन की मजबूती • पत्रकार हित

29/08/2026
पत्रकार को धमकी के मामले में उपज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग UP Police Meerut Police समाचार प्रकाशित करने के ...
22/08/2026

पत्रकार को धमकी के मामले में उपज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग UP Police Meerut Police

समाचार प्रकाशित करने के बाद पत्रकार को कथित रूप से धमकी दिए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज), संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ किठौर सौम्य अस्थाना से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच, पत्रकार की सुरक्षा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

उपज जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार अब्दुल कादिर के प्रकरण से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। संगठन ने मांग की कि प्रकाशित खबर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच के साथ-साथ पत्रकार के खिलाफ दिए गए प्रार्थना-पत्र की भी निष्पक्ष जांच हो तथा जांच के नाम पर पत्रकार पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।

उपज ने स्पष्ट कहा कि जनहित में समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को धमकी, दबाव या उत्पीड़न से मुक्त वातावरण मिलना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति अथवा पुलिसकर्मी द्वारा पद का दुरुपयोग कर पत्रकार पर अनुचित दबाव बनाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, मंत्री रवि गौतम, मंत्री गौरव सैनी, शाहरुख चौधरी, रिजवान अहमद सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता के अधिकार के लिए उपज सदैव मजबूती से खड़ी है।

साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात 🤝📰उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UPAJ), संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (...
21/08/2026

साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात 🤝📰

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UPAJ), संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJ-I) एवं ट्रेड यूनियन से पंजीकृत संगठन के अंतर्गत आज किठौर क्षेत्र की टीम के साथ उपज पत्रकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ के अध्यक्ष श्री अजय चौधरी द्वारा कैजुअल एवं इनफॉर्मल मीटिंग हुई। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों के साथ जलपान करते हुए संगठनात्मक विषयों एवं पत्रकार हितों पर आत्मीय चर्चा हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, सचिव रवि गौतम, गौरव सैनी, रिजवान अहमद, शाहरुख चौधरी सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

एकता, संगठन और पत्रकार हित—हमारी प्राथमिकता। ✊🖊️

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के  #उपज पत्रकार संगठन  #मेरठ के  #जिला_अ...
17/08/2026

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के #उपज पत्रकार संगठन #मेरठ के #जिला_अध्यक्ष और #उत्तर_प्रदेश_उपाध्यक्ष श्री ौधरी जी ने प्रेस क्लब मेरठ में #80वें_स्वतंत्रता_दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पत्रकार साथियों के साथ #राष्ट्रीय #ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

#स्वतंत्रतादिवस #प्रेसक्लबमेरठ

15/08/2026

Press Club Meerut: Independence day Celebration 2026

Ajay Chaudhary

🇮🇳 कलम की ताकत, तिरंगे के रंगों के साथ! 🇮🇳उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UPAJ) अब नए देशभक्ति और पत्रकारिता के जो...
15/08/2026

🇮🇳 कलम की ताकत, तिरंगे के रंगों के साथ! 🇮🇳

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UPAJ) अब नए देशभक्ति और पत्रकारिता के जोश के साथ! 🖊️

तिरंगा केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि एकता, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
UPAJ का यह नया तिरंगा स्वरूप सच्ची पत्रकारिता, निर्भीक कलम और राष्ट्रहित की आवाज़ को समर्पित है।

🧡 साहस | 🤍 सत्य | 💚 समर्पण
🖊️ कलम चलेगी, सच बोलेगी!

आइए, पत्रकारिता की गरिमा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें। 🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳
जय पत्रकारिता! 🖊️
UPAJ ज़िंदाबाद! ✊

#कलमकीताकत #सच्चीपत्रकारिता #जयहिंद

Address

Meerut City
250001

Telephone

+917351665522

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UPAJ:

Shortcuts

Share

Category