RSR Live

RSR Live जिला प्रतिनिधि यादव शक्ति पत्रिका बिहार

बिहार में महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करना एवं महिला सुरक्षा (Women Safety) एक महत्वपूर्ण समस्या और चिंताजनक विषय है। महि...
22/05/2026

बिहार में महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करना एवं महिला सुरक्षा (Women Safety) एक महत्वपूर्ण समस्या और चिंताजनक विषय है। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की संख्या के कारण NDA सरकार बिहार में महिला सुरक्षा एक गंभीर समस्या बन गई है।

बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब किसी महिला के खिलाफ अपराध के बारे में समाचार सुनने को नहीं मिलता हो। आप प्रतिदिन का समाचार उठाकर देखिए, आपकी रूह काँप जाएगी। चंद दिनों में से अधिक महिलाओं के साथ गैंगरेप और हत्या की घटनाएं हुई है।

हमारा बिहार प्रदेश में खासकर जहां महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। छठी मैया, सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन उसी बिहार में सम्राट चौधरी जी के संरक्षण में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं और अपराध बढ़ना आम बिहारी को परेशान करने वाला है।

𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ (इसमें छेड़खानी के मामले नहीं है)।

𝟏. दरभंगा में नाबालिग लडकी से गैंगरेप
𝟐. खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप- सहरसा
𝟑. साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम- मुजफ्फरपुर
𝟒. नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या- लखीसराय
𝟓. दुष्कर्म बाद महिला की हत्या - किशनगंज
𝟔. आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया
𝟕. मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा
𝟖. आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म- जमुई
𝟗. किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर
𝟏𝟎. जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी
𝟏𝟏. दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- जमुई
𝟏𝟐. ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज
𝟏𝟑. नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर
𝟏𝟒. चार साल की बच्ची से रेप - पटना
𝟏𝟓. आम चुनने गई 𝟕 साल की बच्ची से दुष्कर्म- सहरसा
𝟏𝟔. महिला से सामूहिक बलात्कार- जमुई
𝟏𝟕. बेहोशी की हालत में मक्के की खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला- भागलपुर
𝟏𝟖. रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या- पटना
𝟏𝟗. खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड- बांका
𝟐𝟎. पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म
𝟐𝟏. स्कूल से लौट रही 𝟓 साल की मासूम के साथ बलात्कार- पटना
𝟐𝟐. नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना
𝟐𝟑. महिला से दुष्कर्म - सुपौल
𝟐𝟒. मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण!
𝟐𝟓. घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म - पटना
𝟐𝟔. दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी- मधेपुरा
𝟐𝟕. पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बेगूसराय
𝟐𝟖. नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद - बक्सर
𝟐𝟗. टाफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म- बेतिया
𝟑𝟎. बेलागंज में ट्रेन से उतरीं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म- गया
𝟑𝟏. छात्रा से दुष्कर्म - पटना
𝟑𝟐. महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा
𝟑𝟑. दुष्कर्म बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका- पटना
𝟑𝟒. किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना
𝟑𝟓. नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा
𝟑𝟔. घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म- गया
𝟑𝟕. नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा
𝟑𝟖. ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर
𝟑𝟗. पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना
𝟒𝟎. घर में सोयी नाबालिग से दुष्कर्म - सारण
𝟒𝟏. दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज
𝟒𝟐. मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया
𝟒𝟑. 𝟏𝟔 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या - बख्तियारपुर, पटना
𝟒𝟒. चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप- छपरा
𝟒𝟓. सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी
𝟒𝟔. महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म- पूर्णिया
𝟒𝟕. महिला के साथ गैंगरेप- कटिहार
𝟒𝟖. दो बच्चियों के दुष्कर्म बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका- मुजफ्फरपुर
𝟒𝟗. दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार
𝟓𝟎. युवती के साथ बलात्कार- पटना

चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है, आपमें इंसानियत ज़िंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतज़ार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है। बिहार में मातृ शक्ति असुरक्षित है और ये महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं?

क्या मुख्यमंत्री जी जानते हैं कि बिहार की 65% महिलाओं में खून की कमी है?

मैंने दो दिन पहले भी मीडिया में प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि चुनावों में जीविका दीदियों को ठगने वालों ने अब जीविका दीदी रसोइयों में गैस सिलेंडर बंद कर दिया है। प्रसूता को पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा। जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। महिलाओं को समय पर उपचार और पोषण नहीं मिल रहा और ये बात करते हैं महिला उत्थानकी?
वोट लेने के लिए चुनावों के बीच 2 करोड़ महिलाओं को ₹10,000 बाँटने वाले अब मौनी बाबा बन गए है। उन महिलाओं को ₹2 लाख रुपए की दूसरी किस्त कब दी जाएगी ये बताओं? 10 हज़ार में वोट खरीद कर 2025 से 2030, फिर से नीतीश का नारा देने वाले नीतीश तो फिनिश हो गए, अब 2 लाख नहीं दिए तो वही महिलायें अब BJP का The End करेंगी।

प्रधानमंत्री ने हाथ खड़ा कर दिए है। मोदी जी कह रहे है कि ये मत खाओ, ये मत पहनो, यहाँ मत घूमने जाओ, गाड़ी में मत चलो, ये मत ख़रीदों- लेकिन ख़ुद चुनाव आयोग की मदद से 10 हज़ार में वोट ख़रीदते है।

ये सरकार बिहारवासियों को बेवक़ूफ़ बना रही है। जाति विशेष के ख़िलाफ़ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और ख़ुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती। वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे? बलात्कार एवं हत्या की जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है ये बिहार की कानून व्यवस्था की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

भाजपा बार-बार OBC हितैषी बनने का ढोंग करती रही है, लेकिन भाजपा कभी भी OBC हित नहीं चाहती।मंडल आयोग ने साफ कहा था कि देश ...
22/05/2026

भाजपा बार-बार OBC हितैषी बनने का ढोंग करती रही है, लेकिन भाजपा कभी भी OBC हित नहीं चाहती।

मंडल आयोग ने साफ कहा था कि देश में OBC आबादी लगभग 52% है, तो उसे उसी अनुपात में हिस्सेदारी और आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन 52% तो छोड़िए, आज तक 27% आरक्षण भी पूरी ईमानदारी से लागू नहीं किया गया। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश है। और बंगाल में तो OBC समाज को 27% के बजाय सिर्फ 17% आरक्षण ही मिल रहा था, लेकिन OBC विरोधी भाजपा ने उसे 17% से घटाकर सिर्फ 7% कर दिया।

भाजपा अच्छी तरह जानती है कि जिस दिन जाति जनगणना का पूरा सच सामने आएगा, उस दिन OBC समाज अपने अधिकारों की लड़ाई और तेज करेगा। तब सवाल उठेगा कि आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी क्यों नहीं? इसलिए असली मुद्दों - शिक्षा, नौकरी, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय - से ध्यान हटाकर OBC बनाम OBC की लड़ाई खड़ी की जा रही है।

मंडल आयोग ने जिन जातियों को सामाजिक न्याय की साझा लड़ाई में जोड़ा था, आज उन्हें आपस में लड़ाने की कोशिश हो रही है। क्योंकि जब पिछड़े एकजुट होते हैं, तब सत्ता को जवाब देना पड़ता है। और जब पिछड़े आपस में लड़ते हैं, तब सबसे ज़्यादा फायदा उन्हीं ताकतों को होता है जो आरक्षण और सामाजिक न्याय दोनों को कमजोर करना चाहती हैं।

िरोधी_bjp
✍🏻 रमा शंकर राय प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवंशी कल्याण महासभा बिहार

20/05/2026

ऐसा नहीं है माननीय विधायक 90 मीनापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री अजय कुमार जी बिहार राज्य के 50% अपराधी सिर्फ यादव/अहीर समाज से है, यह कहना आपका ठीक नहीं है। आप गलत बोल रहे हैं। 90 मीनापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 21.6% अहीर/यादव वोटर पर क्या गुजरेगा ? आपके बोलने से यह आप जरा भी सोचे हैं। आप यह भी ठीक से विचार कर लेते। पुर्व विधायक श्री मुन्ना यादव जी के खिलाफ 10 वर्षों का एंटी इनकांबेंसी, कार्यकर्त्ता की उपेक्षा और वोटिंग के समय महिलाओं को खाता में दस दस हजार रुपए नकद मिलना, लेबर कार्ड पर श्रम विभाग से पांच पांच हजार खाता में हस्तांतरित रुपए के कारण एवं आप अपने व्यवहार से सभी जाति पार्टी से मेल जोल के कारण 10% अहीर वोटर आपको वोटिंग कर दिया है। आप बूथ का मिलान कर लीजिए, थोड़ा भी इसमें संदेह है तो...... हां आप यह कहते की अपराधियों का कोई जात नहीं होता है, जो अपराधी किसी भी जाति का होगा, वह मारा जाएगा ? तो हम भी समर्थन करते, क्योंकि अपराधी अपने मतलब, फायदा के लिए सहंसा होता है..... माननीय विधायक जी आप शायद नहीं समझ रहे हैं कि कितना अधिक गलती बोल गए हैं....✍🏻 रमा शंकर राय प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवंशी कल्याण महासभा बिहार।

#अहीर #यादव #मौर्या

14/05/2026

*अवध राय मुखिया की पुत्री नेहा कुमारी बनीं मनीष यादव की दुल्हन, पूर्व प्रमुख सुरेश राय अपने पुत्रवधू को लेकर पहुंचे छितरपट्टी*

13 मई 2026 का दिन क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक रिश्तों के लिए विशेष बन गया, जब रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राजद नेता श्री नवल किशोर राय एवं मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रमुख सह राजद नेता श्री सुरेश राय आपसी रिश्तेदारी के पवित्र बंधन में जुड़ गए। श्री सुरेश राय के सुपुत्र मनीष कुमार यादव एवं अवधेश कुमार यादव की सुपुत्री कुमारी नेहा यादव का विवाहोत्सव अत्यंत भव्य एवं आकर्षक वातावरण में संपन्न हुआ।

दूल्हा मनीष कुमार यादव शाही रथ पर सवार होकर घोड़े, बाजे, आतिशबाजी एवं पारंपरिक उत्साह के साथ विवाह स्थल पर बारातियों को लेकर पहुंचे। बारात में श्री सुरेश राय समधी के साथ राम कुमार राय डीलर, सच्चिदानंद कुशवाहा, धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू यादव VIP नेता, संजय ठाकुर, रमा शंकर राय प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवंशी कल्याण महासभा बिहार, छात्र नेता अमरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग नृत्य एवं संगीत के साथ झूमते हुए शामिल हुए।

विवाह स्थल पर राजद नेता रुन्नीसैदपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी चंदन कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, कुन्दन कुमार, शशिकांत राय उर्फ पप्पू यादव, मुखिया अनिल कुमार राय, राम सूरत राय, राजा राय, रत्नेश्वर राय सहित परिवारजनों ने पुष्पमाला पहनाकर बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी साझा की।

लगभग दो बीघा में फैले भव्य विवाह समारोह स्थल को आकर्षक लाइटिंग, फूलों की सजावट एवं आधुनिक मंच व्यवस्था से सुसज्जित किया गया था। बारातियों एवं शरातियों के लिए भोजन एवं पेय पदार्थों का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया था, जहां कई दर्जन महिला एवं पुरुष कर्मी अतिथियों की सेवा में लगे हुए थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमांडो ड्रेस में बाउंसर भी तैनात किए गए थे।

कुछ समय बाद कुमारी नेहा यादव अपने भाई कुन्दन कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष मदारीपुर कर्ण, सहेलियों एवं परिवार की महिलाओं के साथ स्वयंवर मंच की ओर बढ़ीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत स्वर्गिक झांकी एवं संगीत के बीच दूल्हा मनीष कुमार यादव लाल कार्पेट पर बिछी गुलाब की पंखुड़ियों से सजे मार्ग से मंच के सीढ़ी तक पहुंचे। वहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर हजारों लोगों की उपस्थिति में जयमाला एक दूजे को पहनाई और दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

🎤 रमा शंकर राय
प्रदेश उपाध्यक्ष, यदुवंशी कल्याण महासभा बिहार
सह जिला प्रतिनिधि, यादव शक्ति पत्रिका बिहार
निर्देशक, RSR Live सोशल मीडिया चैनल

#अहीर #यादव

सत्ता का संपूर्ण बदलाब किसे कहते हैं, देश की जनता में राज्य तमिलनाडु ने फिर से एक बार साबित किया है 👉🏻:तमिलनाडु की राजनी...
09/05/2026

सत्ता का संपूर्ण बदलाब किसे कहते हैं, देश की जनता में राज्य तमिलनाडु ने फिर से एक बार साबित किया है 👉🏻:
तमिलनाडु की राजनीति में आज 9 मई 2026 में एक नया राजनीतिक सूरज सूरज उगने जा रहा है। TVK प्रमुख थलपति विजय अब आधिकारिक तौर पर प्रदेश की कमान संभालेंगे। कांग्रेस, लेफ्ट और किंगमेकर की भूमिका निभा रही VCK के समर्थन से विजय ने 118 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया है, जो शोषित समाज और युवाओं के संघर्ष संपूर्ण व्यवस्था बदलाव की उम्मीद लिए की सबसे बड़ी जीत 35% वोटर ने वोट देकर किया है।

अंबेडकरवादी विज़न की शुरुआत:
यह सिर्फ एक शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि बाबासाहेब अंबेडकर और पेरियार के 'समानता' के विज़न की जीत है। वीसीके जैसी कट्टर अंबेडकरवादी पार्टी का इस सरकार का हिस्सा होना यह सुनिश्चित करता है कि अब राज्य की नीतियां शोषितों और वंचितों के हक में बनेंगी। महज 2 साल में एक नई पार्टी का सत्ता तक पहुंचना साबित करता है कि जनता अब व्यवस्था में बदलाव कर नया नया राजनीतिक प्रयोग कर पुरानी और घिसी-पिटी राजनीति से ऊब चुकी है और असली बदलाव चाहती है।

युवाओं के लिए प्रेरणा:
थलपति विजय का सीएम की कुर्सी तक पहुंचना देश के हर उस युवा के लिए मिसाल है जो समाज में बदलाव लाना चाहता है। यह जीत बताती है कि अगर नीयत साफ हो और समाज एकजुट हो, तो बड़े से बड़े राजनीतिक किलों को फतह किया जा सकता है।

09/05/2026

वर्ष 2026 याद रहेगा जो जेठ महीना तपती गर्मी के लिए कुख्यात है, उस मौसम में वर्षा, पानी, आंधी के साथ मीठी मीठी ठंड की एहसास करा रहे हैं 🎤 रमा शंकर राय, निर्देशक RSR Live सोशल मीडिया चैनल लिंक......

01/05/2026

नमो बुद्धाय 🪔 रमा शंकर राय प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवंशी कल्याण महासभा बिहार

01/05/2026

ग्राम मानिकपुर में नेउरा सेक्शन, मझौलिया फीडर, शंकरपट्टी ग्रिड से सप्लाई बिजली को आंधी तूफान, वर्षा पानी में ध्वस्त बिजली पोल तार को मरमत करते बिजली विभाग के कर्मी और टूटकर गिरे जिलेबी के पेड़ से अवरुद्ध सड़क को खाली कराते हुए; 1 मई 2026 को अपने गांव में 🎤 रमा शंकर राय

*मुख्यमंत्री से मिला न्यायमित्र प्रदेश अध्यक्ष, मानदेय वृद्धि की मांग रखी*पटना, दिनांक :            23 अप्रैल 2026: ग्रा...
23/04/2026

*मुख्यमंत्री से मिला न्यायमित्र प्रदेश अध्यक्ष, मानदेय वृद्धि की मांग रखी*

पटना, दिनांक :
23 अप्रैल 2026: ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमा शंकर राय ने दर्जनों न्यायमित्रों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से जनता दरबार में मुलाकात की। इस अवसर पर न्यायमित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मानदेय वृद्धि से संबंधित दस पृष्ठों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने मुख्यमंत्री से कहा कि 17 वीं विधानसभा के कार्यकाल में कई संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने स्मरण दिलाया कि पूर्व में वित्त मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री रहते हुए ही माननीय मुख्यमंत्री जी आपके ही द्वारा *न्यायमित्रों के सम्मान जनक मानदेय वृद्धि का आश्वासन दिया गया था।* यह बात प्रदेश अध्यक्ष रमा शंकर राय जी के सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विश्वास व्यक्त कराते हुए, भरोसा दिए कि होगा होगा आपलोगों का भी मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य के (8053) आठ हजार तिरपन ग्राम पंचायतों में वर्ष 2007 से ही विधि स्नातक को कानूनी सलाहकार न्यायमित्र के पद पर नियुक्ति की गई है जो ग्राम कचहरी के सरपंच, उपसरपंच, पंच, न्यायपीठ के सदस्य सहित ग्राम कचहरी सचिव को BNS की 40 धारा, दीवानी वाद दस हजार रुपए तक, पशु अतिचार अधिनियम, बंगाल जुआ अधिनियम आदि का लीगल विधि से आपसी समझौता, सुलहनामा कराने के लिए ग्राम कचहरी का स्थापना किया गया है। हाल फिलहाल ग्राम कचहरी के सशक्त बनाने के लिए पुलिस निर्देशक से लेकर थाना इंस्पेक्टर को गाइडलाइन किए गए हैं।
इधर न्यायमित का लगातार विभिन्न जिला, प्रखण्ड,PRD विभाग से लेकर मुख्यमंत्री तक अल्प मानदेय मात्र ₹7000/– रुपए प्रतिमाह को लेकर नाराजगी, निराशा न्यायमित्र में देखा जा रहा है, क्योंकि एक जुलाई पच्चीस से ही वृद्धि मानदेय में होने वाले थे जो अब तक नहीं हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता एवं सुलभ न्याय आम जनता को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले न्यायमित्र के साथ राज्य सरकार अन्याय कर रहे हैं। ऐसा कहना प्रदेश अध्यक्ष श्री रमा शंकर राय का है।

मुख्यमंत्री से मिलकर न्यायमित्र की मांग को रखने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रमा शंकर राय के अलावा प्रदेश संयुक्त सचिव बरखा कुमार, स्वाति कुमारी सकरा, सपना सिंह सकरा मुजफ्फरपुर, सुनील कुमार ओझा मुजफ्फरपुर, राजीव कुमार मुजफ्फरपुर, बाल मुकुंद कुमार सीतामढ़ी, गीता कुमारी पटना, राजीव कुमार दरभंगा,विशाल कुमार सिंह कैमूर सहित कई न्यायमित्र उपस्थित थे।

✍🏻
रमा शंकर राय
प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ, बिहार।
मोबाइल: 9334908116

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर सम्मानित करने के लिए पुष्प 🌺 गुच्छ बुके लेकर दर्जनों न्यायमित्र के साथ ...
23/04/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर सम्मानित करने के लिए पुष्प 🌺 गुच्छ बुके लेकर दर्जनों न्यायमित्र के साथ जनता के दरबार में रमा शंकर राय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ बिहार, श्रीमती बरखा कुमार संयुक्त सचिव, स्वाति कुमारी, राजीव कुमार, सुनील कुमार ओझा मुजफ्फरपुर, श्रीमती गीता कुमारी पटना, राजीव कुमार दरभंगा, बाल मुकुंद कुमार सीतामढ़ी, विशाल कुमार सिंह कैमूर आदि......

23/04/2026

23 अप्रैल 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के जनता के दरबार में ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ बिहार के दर्जनों न्यायमित्र के साथ पुष्प 🌺 गुच्छ और आवेदन पत्र के साथ सभागार में सुबह 10 बजे से ही प्रदेश कर चुके हैं.......🎤 रमा शंकर राय प्रदेश अध्यक्ष

Address

Minapur
843117

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSR Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share