Bajaj Cosmetics

Bajaj Cosmetics Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bajaj Cosmetics, Advertising/Marketing, sodhi street, Moga.

27/09/2019
https://youtu.be/-rQG0qP_-F4
12/11/2018

https://youtu.be/-rQG0qP_-F4

In this video i had shared how punjab is getting polluted day by day and it is had to breath actually.This is because farmer burn the waste product which is ...

शादी का दिन वो दिन होता है जब हर लड़की सबसे सुंदर लगना चाहती है। और क्यों ना लगे? आखिर ये ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन ज...
18/01/2018

शादी का दिन वो दिन होता है जब हर लड़की सबसे सुंदर लगना चाहती है। और क्यों ना लगे? आखिर ये ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन जो होता है! लेकिन जैसे-जैसे वो दिन करीब आता है दुल्हन का excitement और anxiousness दोनों बढ़ जाते हैं। इस खुशी और स्ट्रेस भरे माहौल में सुंदर दिखने के लिए अगर थोड़ी सी प्लानिंग कर ली जाए तो काफी तनाव कम हो जाता है। इसमें सबसे ज़रूरी है बेसिक must have मेकअप प्रोडक्टस की लिस्ट जो आपको ना सिर्फ D-डे के दिन बल्कि उसके बाद भी पर्फेक्ट ब्राइडल लुक पाने में मदद करेंगे। चाहे आपको को मेकअप का शौक हो या ना हो, कुछ बेसिक मेकअप प्रोडक्टस तो आपके पास होने ही चाहिए...आखिर आप दुल्हन हैं। तो चलिये शुरू करते है हर दुल्हन के लिए ज़रूरी बेसिक मेकअप प्रोडक्टस की लिस्ट!! ब्राइड्स तैयार हैं आप?!



1. किट- सबसे पहले एक सुंदर और spacious vanity या मेकअप किट खरीदें, जिसमें आप अपना सारा खज़ाना स्टोर कर सकें।

2. Moisturizer- Moisturized त्वचा स्वस्थ त्वचा होती है इसलिए रोज़ के इस्तेमाल के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से “मॉइस्चराइज़र” चुनें। अगर आप आम दिनों में हैवि मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो आप “tinted मॉइस्चराइज़र” आज़मा सकती हैं – ये फ़ाउंडेशन और मॉइस्चराइज़र का मिक्स होता है। अगर आप BB या CC क्रीम पसंद करती हैं तो उन्हें भी इस किट में शामिल कर सकती हैं।

3. सनस्क्रीन- धूप से त्वचा को बचाने के लिए “सनस्क्रीन” रखना ना भूलें। इसे लगा कर बेफिक्र होकर दिन में बाहर जाएँ या हनीमून पर sunny डे enjoy करें।

4. चेहरे को साफ रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फ़ेस वॉश या फ़ेस cleanser भी शामिल करें। जैसे अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो ऑइल-फ्री cleanser और अगर आपकी त्वचा रूखी है तो क्रीम cleanser इस्तेमाल करें।

5. होठों को नर्म व मुलायम रखने के लिए लिप बाम भी बेहद ज़रूरी है। अगर आपको लिपस्टिक नहीं लगानी है लेकिन फिर भी प्लेन लुक नहीं चाहिए तो आप colored लिप बाम आज़मा सकती हैं।

6. फ़ेस प्राइमर – एक बढ़िया क्वालिटी का प्राइमर त्वचा की खामियाँ (डार्क सर्कल, स्कार, visible pores etc) छुपाता है और मेकअप को घंटो टस से मस नहीं होने देता है यानि आपको बार-बार टच-अप नहीं करना पड़ेगा। और अगर आपकी त्वचा तैलीय है तब तो आपको इसका इस्तेमाल करना ही चाहिए। ऐसा प्राइमर खरीदें जिसमें विटामिन जैसे तत्व हों ताकि आपकी त्वचा सांस ले सके।

7. फ़ाउंडेशन – ये इस किट की सबसे ज़रूरी चीज़ है! शादी के दिन और उसके बाद के दिनों में भी - जब आपको कई functions में जाना होगा और कई फोटोग्राफ्स खिंचवाने होंगे – ये आपको पर्फेक्ट flawless चेहरा देने में मदद करेगी। हमेशा अपने स्किन टोन से exact मैच होती हुई फ़ाउंडेशन ही खरीदें, कभी भी अपने स्किन टोन से लाइट शेड की फ़ाउंडेशन ना खरीदें। Illuminating particles वाली फ़ाउंडेशन से भी बचें क्योंकि ये लाइट को रिफ्लैक्ट करती है जिससे चेहरा greasy और तैलीय लगता है। ऐसी चीजों का इस्तेमाल तभी करें जब आप मेकअप एक्सपर्ट हों और आपको पता हो आप क्या कर रही हैं।

8. कंसीलर – ये ऑप्शनल है। वैसे तो फ़ाउंडेशन अच्छी कवरेज दे देता है लेकिन अगर आपको गहरे डार्क सर्कल या दाग छुपाने के लिए एक्सट्रा कवरेज चाहिए तो आपको कंसीलर रखना ही चाहिए।

9. कॉम्पैक्ट या फ़ेस पाउडर – सारा मेकअप करने की मेहनत बेकार जाएगी अगर उसे एक बढ़िया फ़ेस पाउडर या translucent पाउडर से सेट नहीं किया जाए। ये घंटो तक आपको पर्फेक्ट लुक देने में मदद करता है क्योंकि ये स्किन टोन को एक समान करता है व oily एरिया को mattify भी करता है। इसलिए टच-अप के लिए ये बेहद ज़रूरी है। ये कई shades व formulas में आता है। ब्राइडल मेकअप को सही करने व फिनिश करने के लिए मिनरल पाउडर अच्छा विकल्प है।

10. ब्लश – Cheekbones को define करने के लिए इससे बढ़िया और कुछ नहीं है। ब्राइडल लुक में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, लेकिन आम दिनों में भी गुलाबी रंगत पाने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। Peachy या rosy टोन में से ऐसा शेड चुनें जो आपकी स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करे। कम से कम एक matt और एक shimmery ब्लश खरीदें क्योंकि ये आपके complexion को नैचुरल ग्लो देगा।

11. Eyeliner – हिंदुस्तानी दुल्हन eye मेकअप के बिना अधूरी है! और सुंदर आँखों को define करने के लिए eyeliner तो ज़रूरी है ही। बेसिक ब्लैक व ब्राउन रंग के लाइनर तो आपको रखने ही चाहिए। इसके अलावा अगर आप ड्रमैटिक लुक चाहती हैं तो ग्रीन, ब्लू etc रंग भी आज़मा सकती हैं। अगर आपको liquid लाइनर इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है तो एक gel लाइनर भी ज़रूर रखें। और हाँ, लाइनर वॉटर प्रूफ होना चाहिए।

Address

Sodhi Street
Moga

Opening Hours

Monday 10am - 9pm
Tuesday 10am - 9pm
Wednesday 10am - 9pm
Thursday 10am - 9pm
Friday 10am - 9pm
Saturday 10am - 9pm
Sunday 10am - 2pm

Telephone

919872731006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bajaj Cosmetics posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share