Mumbai railway update

Mumbai railway update This page is for information related to Transport, Railways.

Through this, citizens will be given information about railways, roads and traffic on a daily basis.

मुंबई में यात्रा कर रहे हो तो जरूर पढियेगा वरना पछतावा होगाकर्जत स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए दिनांक 26....
30/09/2025

मुंबई में यात्रा कर रहे हो तो जरूर पढियेगा वरना पछतावा होगा

कर्जत स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए दिनांक 26.09.2025 (शुक्रवार) से दिनांक 10.10.2025 (शुक्रवार) तक विशेष यातायात और पावर डे ब्लॉक

दिनांक 01.10.2025 (बुधवार) से 02.10.2025 (गुरुवार) तक ब्लॉक और ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने वाले प्रभावों का विवरण

कर्जत यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के संबंध में, मध्य रेल, कर्जत स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए विशेष यातायात और पावर डे ब्लॉक परिचालित करेगा।
दिनांक 01.10.2025 (बुधवार) से 02.10.2025 (गुरुवार) तक ब्लॉक और ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने वाले प्रभावों का विवरण इस प्रकार है:

ब्लॉक की तिथि और अवधि:
दिनांक 01.10.2025 (बुधवार) सुबह 11:20 बजे से शाम 17:20 बजे तक
दिनांक 02.10.2025 (गुरुवार) सुबह 11:00 बजे से दोपहर 15:30 बजे तक

ट्रैफिक ब्लॉक सेक्शन:
भिवपुरी-स्टेशन-जम्ब्रुंग केबिन-ठाकुरवाड़ी-नागनाथ केबिन और कर्जत के बीच

ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का संचालन
ब्लॉक अवधि के दौरान कर्जत और खोपोली के बीच अप और डाउन उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

दिनांक 01.10.2025 (बुधवार)
ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव

डाउन उपनगरीय ट्रेनों का रद्दीकरण
* कर्जत से 12.00 बजे, 13.15 बजे और 15.39 बजे प्रस्थान करने वाली कर्जत-खोपोली लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
अप उपनगरीय ट्रेनों का रद्दीकरण
* खोपोली से 11.20 बजे, 12.40 बजे और 14.55 बजे प्रस्थान करने वाली खोपोली-कर्जत लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन
* सीएसएमटी से 9.01 बजे, 9.30 बजे, 9.57 बजे, 11.14 बजे और 13.40 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-कर्जत लोकल ट्रेनें नेरल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएंगी ।
• ठाणे से 12.05 बजे प्रस्थान करने वाली ठाणे-कर्जत लोकल ट्रेन नेरल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएंगी ।
* सीएसएमटी से 12.20 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-खोपोली लोकल ट्रेन नेरल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी ।
• सीएसएमटी से सुबह 10.36 बजे और दोपहर 14.45 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-कर्जत लोकल अंबरनाथ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी ।
* सीएसएमटी से दोपहर 13.19 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-कर्जत लोकल ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी।

उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट ओरिजनेशन
* कर्जत-सीएसएमटी लोकल, जो कर्जत से सुबह 10.43 बजे, 11.19 बजे, 12.00 बजे, 13.00 बजे, 13.55 बजे और 15.26 बजे प्रस्थान करती हैं, नेरल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी ।
* कर्जत-ठाणे लोकल, जो कर्जत से दोपहर 13.27 बजे प्रस्थान करती है, नेरल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।
• कर्जत-सीएसएमटी लोकल, जो कर्जत से 12.23 बजे और 16.00 बजे प्रस्थान करती है, अंबरनाथ स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।
* खोपोली-सीएसएमटी लोकल, जो खोपोली से 13.48 बजे प्रस्थान करती है, ठाणे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलशन
* ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस को भिवंडी स्टेशन पर 13.00 बजे से 17.00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 11019 सीएसएमटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस को भिवपुरी रोड स्टेशन पर 15.37 बजे से 17.40 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
• ट्रेन संख्या 22732 सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस को नेरल स्टेशन पर 15.48 बजे से 17.45 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 16588 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को वांगनी स्टेशन पर 15.50 बजे से 18.20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 17613 पनवेल-नांदेड़ एक्सप्रेस को चोक स्टेशन पर 16.25 बजे से 18.10 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस को मंकी हिल केबिन पर 11.43 बजे से 11.50 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का रिश्डयुलिंग
* ट्रेन संख्या 22159 सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस, जो सीएसएमटी से 12.45 बजे प्रस्थान करती है, अब 15.30 बजे रिशेड्यूल की गई है।
* ट्रेन संख्या 22101 एलटीटी-मदुरै एक्सप्रेस, जो एलटीटी से 13.15 बजे प्रस्थान करती है, अब 16.00 बजे रिशेड्यूल की गई है।

नीचे दी गई ट्रेनों के बाद आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भीड़भाड़ के कारण 15 से 20 मिनट देरी से चलेंगी
* ट्रेन संख्या 20920 एकतानगर-चेन्नई एक्सप्रेस
* ट्रेन संख्या 12125 सीएसएमटी-पुणे प्रगति एक्सप्रेस
* ट्रेन संख्या 12123 सीएसएमटी-पुणे डेक्कन क्वीन
* ट्रेन संख्या 22717 राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

दिनांक 02.10.2025 (गुरुवार)
ट्रेन संचालन पर प्रभाव

*डाउन उपनगरीय ट्रेनों का रद्दीकरण *
* दोपहर 13.15 बजे कर्जत से प्रस्थान करने वाली कर्जत-खोपोली लोकल रद्द रहेगी।
अप उपनगरीय ट्रेनों का रद्दीकरण
* खोपोली से 14.55 बजे प्रस्थान करने वाली खोपोली-कर्जत लोकल रद्द रहेगी
* उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन
* सीएसएमटी से 9.01 बजे, 9.30 बजे, 9.57 बजे और 11.14 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-कर्जत लोकल ट्रेनों को नेरल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा ।
* ठाणे से 12.05 बजे प्रस्थान करने वाली ठाणे-कर्जत लोकल को नेरल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
* सीएसएमटी से 12.20 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी-खोपोली लोकल को नेरल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा ।
• सीएसएमटी-कर्जत लोकल, जो सीएसएमटी से सुबह 10.36 बजे प्रस्थान करती है, अंबरनाथ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी ।
* सीएसएमटी-कर्जत लोकल, जो सीएसएमटी से दोपहर 13.19 बजे प्रस्थान करती है, ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी ।

उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट ओरिजनेशन
* कर्जत-सीएसएमटी लोकल, जो कर्जत से सुबह 10.43 बजे, 11.19 बजे, 12.00 बजे, 13.00 बजे और 13.55 बजे प्रस्थान करती है, नेरल स्टेशन पर शॉर्ट ओरिजनेट होगी।
* कर्जत-ठाणे लोकल, जो कर्जत से दोपहर 13.27 बजे प्रस्थान करती है, नेरल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।
* कर्जत-सीएसएमटी लोकल, जो कर्जत से दोपहर 12.23 बजे प्रस्थान करती है, अंबरनाथ स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी ।
• खोपोली-सीएसएमटी लोकल ट्रेन, जो खोपोली से दोपहर 13.48 बजे प्रस्थान करती है, ठाणे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी ।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलशन

* ट्रेन संख्या 22159 सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस को भिवपुरी रोड स्टेशन पर 14.21 बजे से 15.30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस को नेरल स्टेशन पर 14.30 बजे से 15.55 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
* ट्रेन संख्या 17222 एलटीटी-काकीनाडा एक्सप्रेस को वांगनी स्टेशन पर 14.31 बजे से 16.05 बजे तक रेगुलेट किता जाएगा।

नीचे उल्लिखित ट्रेनों के बाद आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भीड़भाड़ के कारण 15 से 20 मिनट देरी से चलेंगी
* ट्रेन संख्या 11019 सीएसएमटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
* ट्रेन संख्या 22732 सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस
* यात्री कृपया ट्रेनों के संचालन में होने वाले बदलावों पर ध्यान दें।

इसके कारण दिनांक 03.10.2025 से दिनांक 10.10.2025 तक आगे के ब्लॉक और ट्रेनों के संचालन पर पड़ने वाले प्रभावों का विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढाँचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
--- --- ---
दिनांक: 29 सितंबर, 2025
पीआर संख्या 2025/09/43
डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी

Address

Mumbai
Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mumbai railway update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share