अजय पालीवाल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर

  • Home
  • India
  • Muzaffarnagar
  • अजय पालीवाल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर
Directions

अजय पालीवाल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अजय पालीवाल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, Social Media Agency, Muzaffarnagar.
(1)

आज जिला बस्ती की रुधौली विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वा...
20/09/2026

आज जिला बस्ती की रुधौली विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।

जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बस्ती की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।

आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।

जय भीम! जय भारत! जय मंडल!



#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
ितंबर_चलो_जंतर_मंतर
BHIM ARMY Kamal Singh Walia

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को भाई रामलगन मौर्य जी पर बम और गोली से हमला कर उनकी हत्य...
20/09/2026

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को भाई रामलगन मौर्य जी पर बम और गोली से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनकी वृद्ध माताजी श्रद्धेया पार्वती देवी जी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उपचार के दौरान 15 सितंबर को उनका भी निधन हो गया। घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।

आज घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली।

यदि 10 दिन के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 1 अक्टूबर को दोबारा कन्दैला गांव पहुंचूंगा और परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा।
BHIM ARMY Kamal Singh Walia Rajan Gautam Neetu Singh

आज जिला अयोध्या की बीकापुर विधानसभा के आर. डी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।जनसभा को ...
19/09/2026

आज जिला अयोध्या की बीकापुर विधानसभा के आर. डी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।

जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली अयोध्या की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।

आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।

जय भीम! जय भारत! जय मंडल!



#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
ितंबर_चलो_जंतर_मंतर
BHIM ARMY Kamal Singh Walia

आज अयोध्या के सफर के दौरान बाराबंकी में कई जगह कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।इसके पश्चात उपस्...
19/09/2026

आज अयोध्या के सफर के दौरान बाराबंकी में कई जगह कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अयोध्या पहुंचकर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के आर. डी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करूंगा।

कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की मजबूत दस्तक है।

ितंबर_चलो_जंतर_मंतर
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन



Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY

अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था पर 16 सितंब...
19/09/2026

अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था पर 16 सितंबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद MBBS और BDS की प्रथम चरण की काउंसलिंग रद्द कर नए सिरे से शुरू की गई है। पहले सीट पा चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा विकल्प भरकर सीट लॉक करनी होगी।

1 सितंबर को इन चारों मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व की सीट व्यवस्था जारी रखने का उत्तर प्रदेश सरकार का निर्णय विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता का परिणाम था। हम पिछले वर्ष से लगातार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते रहे हैं। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में Special Component Plan के तहत प्राप्त धनराशि और SC/ST विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विशेष व्यवस्था का उल्लेख स्वयं सरकारी पक्ष ने पूर्व की न्यायिक कार्यवाही में किया था।

अब Government of UP को तत्काल अध्यादेश लाकर इन चारों मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था को स्थायी कानूनी संरक्षण देना चाहिए। केवल शासनादेश के भरोसे इस व्यवस्था को नहीं छोड़ा जा सकता।

विद्यार्थियों के भविष्य और उनके शैक्षणिक अधिकारों को अनिश्चितता में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे सभी विद्यार्थियों को मेरा पूरा समर्थन है।

जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY

आज जिला सीतापुर की मिश्रिख विधान सभा के मेला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन...
19/09/2026

आज जिला सीतापुर की मिश्रिख विधान सभा के मेला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।

जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली सीतापुर की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।

आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!



#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
ितंबर_चलो_जंतर_मंतर Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY

सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व, लखनऊ एयरपोर्ट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
18/09/2026

सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व, लखनऊ एयरपोर्ट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ितंबर_चलो_जंतर_मंतर
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन



Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY भीम आर्मी योद्धा

3 सितंबर को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकार शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान...
17/09/2026

3 सितंबर को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकार शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर साकेत थाने ले जाने, उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।

आज दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू सरकारी आवास पर दोनों बहनों के साथ प्रेस वार्ता की और पूरी घटना की जानकारी दी।

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY भीम आर्मी योद्धा Kamal Singh Walia

महान समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा थंथई पेरियार जी की जयंती के अवसर पर कल 16 सितंबर की रात जवाहरलाल नेहरू...
17/09/2026

महान समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा थंथई पेरियार जी की जयंती के अवसर पर कल 16 सितंबर की रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा बराक हॉस्टल से गंगा ढाबा तक आयोजित Self-Respect March में शामिल हुआ।

जय भीम! जय पेरियार!
Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY भीम आर्मी योद्धा Kamal Singh Walia Rajan Gautam

कल दिनांक 13 सितंबर 2026, को हुई बाराबंकी घटना के संबंध में आज दिनांक 14 सितंबर 2026, शाम 07:30 बजे लाइव रहूंगा।सभी साथी...
14/09/2026

कल दिनांक 13 सितंबर 2026, को हुई बाराबंकी घटना के संबंध में आज दिनांक 14 सितंबर 2026, शाम 07:30 बजे लाइव रहूंगा।

सभी साथी मेरे ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़ें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

👉 LIVE लिंक:
facebook.com/BhimArmyChief

जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान।



BHIM ARMY Kamal Singh Walia

Address

Muzaffarnagar

Opening Hours

Monday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अजय पालीवाल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share