ग्राम पंचायत मंदवाड़ा

ग्राम पंचायत मंदवाड़ा ग्राम पंचायत मंदवाडा, ब्लॉक बुढ़ाना,जनपद मुजफ्फरनगर, (उत्तर प्रदेश,) पिनकोड, (251309)

15/04/2026

Celebrating my 2nd year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

20/02/2026

आज रमज़ान का पहला जुमा है, बरकत वाला दिन और आज बोर्ड एग्ज़ाम मे इंग्लिश का पेपर भी है। कॉमन पेपर है यानी बड़ा पेपर है, सबका होगा। सुबह की शिफ़्ट मे हाईस्कूल का और दोपहर की शिफ़्ट मे इंटर का।

दोपहर वाली शिफ़्ट का पेपर 2:00 बजे से होगा , यानी लगभग लगभग जुमा का वक़्त, इसलिए वो तमाम बच्चे जिनका इम्तिहान है और वो टीचर्स जिनकी इस पेपर मे ड्यूटी है, कोशिश करेंगे कि 1:00 बजे या 1:15 बजे अपना जुमा अदा कर लें ताकि 2:00 बजे से पहले पहले अपने सेंटर पर पहुंच सकें।

इसलिए जिन मसाजिद मे 1:00 बजे या 1:15 बजे जुमा की नमाज़ होती है, उनके अइम्मा और मुतवल्लियान से दरख़्वास्त है कि जुमा की नमाज़ लेट न करें बिल्कुल सही वक़्त पर अदा करा दें । कहीं ऐसा न हो कि देर होता देख बच्चे या टीचर्स जुमा छोड़ कर चले जायें या जुमा अदा करने मे पेपर के लिए लेट हो जायें। बराय करम इस पोस्ट को हर इमाम तक पहुंचा दें।

17/02/2026

अल्हम्दुलिल्लाह
सऊदी अरब में कल से पहला रमज़ान शुरू है अहले इस्लाम को रमजान-उल-मुबारक की मुबारकबाद

16/02/2026

पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन जल्द, हाई कोर्ट में सरकार का जवाब, देखे पूरी रिपोर्ट

लखनऊ:प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को राज्य सरकार ने सूचित किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जस्टिस राजन राय और जस्टिस ए.के. चौधरी की पीठ के समक्ष दाखिल जवाब के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया। माना जा रहा है कि अब सरकार पर आयोग का गठन शीघ्र करने का दबाव बढ़ गया है। यदि गठन में देरी हुई तो पुनः हाई कोर्ट में नई याचिकाएं दायर की जा सकती हैं।
दरअसल, आयोग का कार्यकाल लगभग पांच महीने पहले समाप्त हो चुका था। इसी को लेकर जनहित याचिका दाखिल कर सरकार को आयोग के पुनर्गठन का निर्देश देने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से बताया गया कि गठन की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका में कुछ शेष न रहने के आधार पर उसे समाप्त कर दिया।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश का पूर्ण पालन किया जाएगा।
जून में जारी हो सकती है चुनाव अधिसूचना
जानकारों का कहना है कि यदि फरवरी में आयोग का गठन कर दिया जाता है तो जून तक चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। आयोग को रिपोर्ट देने में लगभग दो महीने, सीटों के आरक्षण निर्धारण में एक महीना और राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम 35 दिन का समय लगेगा। ऐसे में जून तक चुनाव संभव माने जा रहे हैं, हालांकि समय पर चुनाव होना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।
पूर्व में नगरीय निकाय चुनावों में देरी को लेकर सर्वोच्च अदालत का कड़ा रुख सामने आ चुका है, इसलिए सरकार इस बार लंबी देरी के जोखिम से बचना चाहेगी।
पिछली बार मार्च में जारी हुई थी अधिसूचना
वर्ष 2021 में राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 मार्च को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। अप्रैल में चार चरणों में मतदान संपन्न हुए थे, जबकि 26 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई थी। क्षेत्र एवं जिला पंचायत के चुनाव जून-जुलाई में कराए गए थे।
अब सबकी नजर आयोग के गठन और चुनाव की संभावित तारीखों पर टिकी हुई है।

IMPORTANT NOTICE2016 से पहले बने आधार कार्ड वालों के लिए ज़रूरी सूचनासभी आधार धारकों को सूचित किया जाता है कि जिनके आधार...
29/01/2026

IMPORTANT NOTICE

2016 से पहले बने आधार कार्ड वालों के लिए ज़रूरी सूचना

सभी आधार धारकों को सूचित किया जाता है कि जिनके आधार 2016 से पहले बने हुए हैं उन्हें अपने विवरणों को सत्यापित अपडेट कराना अनिवार्य है।
अन्यथा आपका आधार UIDAI द्वारा संदेह के दायरे में लिया जा सकता है।
साथ ही पुराने आधार कार्ड आगे सेवाओं में समर्थ न होने की स्थिति में निष्क्रिय भी हो सकते हैं।

इसलिए सभी ऐसे आधार धारकों से आग्रह किया जाता है कि वे जल्द से जल्द अपने ओरिजिनल दस्तावेज़ अपलोड कर दें।

✔️ फ्री: UIDAI की वेबसाइट www.uidai.gov.in से घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें।

भारत सरकार द्वारा जारी चेतावनी:
2016 से पहले बने आधार कार्ड जल्द से जल्द अपडेट करा लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

(भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी)

29/01/2026

फॉर्म 6 भरने के लिए जरूरी दस्तावेज़ 📑

अगर आप नया वोटर आईडी बनवा रहे हैं या फॉर्म 6 भर रहे हैं, तो ये दस्तावेज़ तैयार रखें 👇

✅ जन्म तिथि (Birth Proof) के लिए
– जन्म प्रमाण पत्र
– हाईस्कूल / इंटर की मार्कशीट
– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– ड्राइविंग लाइसेंस
– भारतीय पासपोर्ट

✅ पते के प्रमाण (Address Proof) के लिए
– आधार कार्ड
– बिजली / पानी / गैस बिल
– बैंक पासबुक
– भारतीय पासपोर्ट
– जमीन का कागज
– किरायानामा (अगर किराए पर रहते हैं)

📌 ध्यान रखें
– हर डॉक्यूमेंट की अलग-अलग साफ फोटो होनी चाहिए
– फोटो में पीछे का बैकग्राउंड या चेहरा नहीं होना चाहिए
– गलत या अधूरी फोटो से फॉर्म

27/01/2026

चुनाव लड़ने वाले लोग पहले इसकी तैयारी शुरू करें।
पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) में नामांकन / मतदान के लिए आमतौर पर नीचे दिए गए 10 दस्तावेज़ मांगे जाते हैं। ये नियम राज्य के अनुसार थोड़े बदल सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर जगह यही होते हैं:

1.मतदाता पहचान पत्र (Voter ID / EPIC कार्ड)

2.आधार कार्ड

3.निवास प्रमाण पत्र (Residence/Domicile Certificate)

4.आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट / जन्म प्रमाण पत्र)

5.जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हों)

6.आय प्रमाण पत्र

7.शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि राज्य में अनिवार्य हो)

8.पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)

9.चरित्र प्रमाण पत्र / शपथ पत्र (Affidavit)

10.नामांकन पत्र (Nomination Form) सही तरीके से भरा हुआ

20/10/2025

Gram Panchayat Mandwada में आप किस कैटगरी का प्रधान देखना चाहते हैं जो
1. Educated 2. Young
3. Social Worker
4. Always Stand with the Villagers in Happiness and Sorrow.

जरूरी सूचना सभी Gram Panchayat Mandwada  वासियों को सूचित किया जाता है कि मुजफ्फरनगर जिले की वृद्धावस्था पैंशन 19/10/202...
19/10/2025

जरूरी सूचना

सभी Gram Panchayat Mandwada वासियों को सूचित किया जाता है कि मुजफ्फरनगर जिले की वृद्धावस्था पैंशन 19/10/2025 को ही आपके खातों में आना शुरू हो गई है जिन्होंने ने अभी तक अपनी पेंशन चैक नहीं कराई है तो वो अपनी पेंशन को चेक करा लें और दुकान पर आकर निकलवा लें और जिन वृद्धावस्था पैंशन धारकों की पेंशन उनके खाते में किसी कारण से नहीं आई है तो अपना पोस्ट ऑफिस ( डाकखाने) वाला खाता खुलवा लें

पोस्ट ऑफिस (डाकखाने) वाला खाता खुलवाने के लिए संपर्क करें

नाम; मुहम्मद जुनैद कासमी
मोबाइल नंबर; 9084867677

Address

Muzaffarnagar

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्राम पंचायत मंदवाड़ा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share