NORTH BIHAR LIVE NEWS

Call Directions Contact the business
19/09/2026

नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi का इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

राहुल गांधी जी आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

📍 मध्य प्रदेश

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Indian National Congress Indian National Congress - Rajasthan

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय बॉर्डर ...
07/09/2026

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय बॉर्डर से 314 किलोमीटर दूर तक कोई भी विमान पड़ नहीं मार सकता था'. इसके साथ ही जितेंद्र मिश्रा ने ये भी कहा कि 'उरी और बालाकोट के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना तो भारत को ऑपरेशन सिंदूर करना पड़ा'.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के पुलिस प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पुलिस को 'पावर सेंटर' ब...
07/09/2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के पुलिस प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पुलिस को 'पावर सेंटर' बनने के बजाय जनता का सुरक्षा कवच बनना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून के समक्ष सभी नागरिक समान हैं और किसी भी अपराधी के खिलाफ राजनीतिक निष्ठा से ऊपर उठकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी. अपराधों को रोकने के लिए प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित 'सिंगप्पेन स्पेशल फोर्स' का गठन किया गया है, जो त्वरित न्याय सुनिश्चित करेगी.

Police Refoem, C Joseph Vijay Tamil Nadu Chief Minister, Tamil Nadu Police Reforms Statement, Singappen Special Force Women Safety

सत्य निकेतन इमारत ढहने से हुए हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है. रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक और शव बरामद किया ह...
07/09/2026

सत्य निकेतन इमारत ढहने से हुए हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है. रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक और शव बरामद किया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सहारनपुर में सदियों पुरानी मस्जिद गिराए जाने की निंदा की है. पाकिस्तान ने कहा कि यह कार्र...
07/09/2026

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सहारनपुर में सदियों पुरानी मस्जिद गिराए जाने की निंदा की है. पाकिस्तान ने कहा कि यह कार्रवाई इस्लामी विरासत को मिटाने की कोशिश का हिस्सा है. विदेश मंत्रालय ने भारतीय मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों और उनकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा करने की बात कही. पाकिस्तान ने उम्मीद जताई कि भारत सभी धार्मिक स्थलों और समुदायों के अधिकारों का सम्मान करेगा. बता दें कि प्रशासन के मुताबिक, यह ढांचा अनधिकृत कब्जे के तहत आता था.

2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह ने लगातार हो रहे तबादलों पर खुलकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जॉइन करने क...
07/09/2026

2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह ने लगातार हो रहे तबादलों पर खुलकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जॉइन करने के सिर्फ 50 दिनों के भीतर उनका फिर ट्रांसफर कर दिया गया. यह एक साल में उनका चौथा ट्रांसफर है. नेहा के मुताबिक, विभाग के कर्मचारियों के विरोध के बाद उनका ट्रांसफर हुआ. उन्होंने अधिकारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत भी की थी. उनका कहना है कि जब तक वह जिम्मेदारी और काम समझ पाती हैं, तब तक उन्हें हटा दिया जाता है.

OpenAI के चीफ साइंटिस्ट जैकब पाचोकी ने एडवांस्ड एआई सिस्टम्स और स्वायत्त AI एजेंट्स से जुड़े जोखिमों पर एक गंभीर चेतावनी...
07/09/2026

OpenAI के चीफ साइंटिस्ट जैकब पाचोकी ने एडवांस्ड एआई सिस्टम्स और स्वायत्त AI एजेंट्स से जुड़े जोखिमों पर एक गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी सक्षम AI एजेंट को गलत उद्देश्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, तो वह अपने ऑपरेटर की सोच से भी कहीं अधिक खतरनाक और अनियंत्रित व्यवहार कर सकता है. पाचोकी के मुताबिक, वर्तमान समय में जब मशीन इंटेलिजेंस तेजी से विकसित हो रही है, तब इसके संभावित दुष्परिणामों से निपटने के लिए पूरी दुनिया और एआई उद्योग अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं.

आपका इस मामले पर क्या कहना है? कमेंट करें...

AI Risks, Jakub Pachocki, OpenAI, AI Weaponization

07/09/2026

Delhi के Satya Niketan में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, हादसे का पहला CCTV VIDEO आया सामने

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के उफान ने राज्य के कई जिलों में जनजीवन को प...
07/09/2026

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के उफान ने राज्य के कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

राज्या के 11 जिलों के 50 प्रखंडों की 201 ग्राम पंचायतों में करीब 10.26 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि राजधानी पटना में गंगा और पुनपुन कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सत्य निकेतन हादसा: AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, घायलों का जाना हाल-चाल
07/09/2026

सत्य निकेतन हादसा: AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, घायलों का जाना हाल-चाल

Address

Muzaffarpur
842001

Telephone

+919608364825

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NORTH BIHAR LIVE NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NORTH BIHAR LIVE NEWS:

Shortcuts

Share