12/05/2026
संघकाया फाउंडेशन, इंडो एशियन मेत्ता फाउंडेशन, दीक्षाभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्लोबल यूनाइटेड एजुकेशनल एंड सोशल सोसायटी तथा शताब्दी बहुउद्देशीय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 15, 16 और 17 मई 2026 को #नागपुर में विश्व शांति परिषद का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस परिषद का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में शांति, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना है।
इस अंतरराष्ट्रीय परिषद में श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, साउथ कोरिया, नेपाल, भूटान, जापान, वियतनाम, बांग्लादेश और लाओस जैसे देशों के प्रमुख धार्मिक नेता, बौद्ध भिक्षु एवं सामाजिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। परिषद के दौरान विश्व शांति, सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भंते प्रशिलरत्न गौत्तम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नागपुर की ऐतिहासिक एवं बौद्ध धरोहर से जुड़ी इस भूमि पर आयोजित होने वाली यह परिषद देश-विदेश के लोगों के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक साबित होगी।