West Nagpur Assembly पश्चिम नागपुर विधानसभा

  • Home
  • India
  • Nagpur
  • West Nagpur Assembly पश्चिम नागपुर विधानसभा

West Nagpur Assembly पश्चिम नागपुर विधानसभा Nagpur

🐘 *निखिल बोम्बार्डे एवं अमित धोपटे की पश्चिम नागपुर विधानसभा युवक आघाड़ी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पे नियुक्तियां*🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪🔵...
19/08/2025

🐘 *निखिल बोम्बार्डे एवं अमित धोपटे की पश्चिम नागपुर विधानसभा युवक आघाड़ी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पे नियुक्तियां*
🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪

🔵 मंगलवार दिनांक 19 अगस्त 2025 को नागपुर के रविभवन में रात 07 से रात 10 तक आयोजित पश्चिम नागपुर विधानसभा की संघठन समीक्षा बैठक में बहुजन समाज पार्टी के सम्मानीय महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव मा.पृथ्वीराज शेंडे सर ने अपने अध्यक्षीय मार्गदर्शन में बताया की हम पूरी विधानसभा में सेक्टर और बूथ स्तरीय संघठन बांधकर इस विधानसभा क्षेत्र में तीन नगरसेवकों से दस बिस नगरसेवकों तक पहुंच सकते है। हमे सेक्टर और बूथ स्तरीय संघठन बाँधने के लिए रोज घर घर चलो अभियान चलाकर सबको फुले शाहू बाबासाहेब की विचारधारा समझाकर बतानी होगी। मा.पृथ्वीराज शेंडे ने सुचना दी आप बूथ स्तर पे घर घर जाकर पूछो की उन्हें गांधी की विषमतावादी विचारधारा पे चलनेवाली कांग्रेस का साथ देना हैं की गोलवलकर की मनुवादी विचारधारा पे चलनेवाली भाजपा का साथ या फिर परमपूज्य डॉ बाबासाहेब की समतावादी मानवतावादी विचारधारा का साथ देना हैं। बहुजन समाज पार्टी ही ओबीसी एससी एसटी मुस्लिम आदि बहुजन समाज के साथ साथ सर्वसमाज की हितेषी है और बहुजन समाज पार्टी का घोषणापत्र ही परमपूज्य बाबासाहेब रचित भारत के मूल संविधान को सही मायने में लागु करना हैं। हम लोग छत्रपती शिवाजी महाराज हो या परमपूज्य बाबासाहेब इनकी जयंतीया तो बढे धूम धाम से मनाते है लेकिन इन महापुरुषों के हुक्मरान बनने के सपनो को पूरा करने के लिए संघठित नहीं होते। अब राजनीतिक रूप से संगठित होकर ही हम इन भाजपा कांग्रेस रूपी मनुवादी ताकतों को हराकर अपना का और सर्वसमाज का भला कर सकते है।

🔵 इस समय मा.पृथ्वीराज शेंडे जी के हस्ते नागपुर जिल्हा सचिव व पश्चिम नागपुर विधानसभा इंचार्ज मा.अभिलेश वाहाने इन्होने युवा कार्यकर्ता मा.निखिल बोम्बर्डे इनकी पश्चिम नागपुर विधानसभा युवक आघाड़ी के अध्यक्ष पद पे वही मिशनरी कार्यकर्ता मा.अमित धोपटे इनकी पश्चिम नागपुर विधानसभा युवक आघाड़ी के उपाध्यक्ष पद में नियुक्ति करी। तब सभी उपस्थितियों ने तालिया बजाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

🔵 मीटिंग की प्रस्तावना रखते हुवे नागपुर जिल्हा महासचिव मा.चंद्रशेखर कांबले ने परम आदरणीय बहन कुमारी मायावतीजी को प्रधानमंत्री बनाना क्यों जरुरी है और इसके लिए आने वाले महानगरपालिका में बसपा का नीला झंडा कैसे नागपुर मनपा से होते हुवे विधानसभा और फिर लोकसभा में फहराना है और इसके लिए अभी से किस प्रकार सर्वसमाज से भाईचारा बनाकर रणनिति तैयार करनी है आदि समझाकर बताया।

🔵 बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा सचिव व पश्चिम नागपुर विधानसभा इंचार्ज मा.अभिलेश वाहाने ने मीटिंग का संचालन करते हुवे माजी प्रदेश महासचिव दिवंगत प्राध्यापक भाऊसाहेब गोंडाने की सिखाई बात को याद करते हुवे समझाया की हमे पद की जिम्मेदारी क्यों लेनी है और जिम्मेदारी का वहन भी क्यों और कैसे करना है। उन्होंने सभी पश्चिम नागपुर विधानसभा के पदाधिकारियों को आदेश दिया की वो प्रोटोकॉल का पालन करते हुवे बसपा मूवमेंट को बढ़ाने के लिए रोज किये गए जानेवाले कार्यो की रोज ही उन्हें रिपोर्टिंग करे।

🔵 इस समय पश्चिम नागपुर विधानसभा अध्यक्ष मा.अंकित थुल ने बताया की वो किस प्रकार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नए पुराने लोगो से मिलकर उन्हें मिशन मूवमेंट में जोड़ने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने आगे बताया की जल्द ही घर घर चलो अभियान, कैडर, नुक्कड़ मीटिंगे आदि कार्यक्रमों के द्वारा विधानसभा के सेक्टर बूथ कम्प्लीट किये जायेगे।

🐘 मीटिंग का आभार प्रदर्शन नवयुक्त पश्चिम नागपुर विधानसभा युवक आघाड़ी के उपाध्यक्ष मा.अमित धोपटे जी ने किया।

🔵 बैठक में पश्चिम नागपुर विधानसभा महासचिव मा.कुणाल गजभिये, विधानसभा सचिव मा.गौतम लोखंडे, कोषाध्यक्ष मा.आशीष आंवले, माजी विधानसभा अध्यक्ष मा.मनोज गजभिये, माजी विधानसभा महासचिव मा.अतुल मेश्राम, महिला नेता मा.बबिताताई डोंगरवार, मा.जनार्दन मेंढे, मा.राकेश जांभुलकर, मा.राजन साखरे, अंबाझरी सेक्टर अध्यक्ष मा.विकास डोंगरे, मा.सुमित करवाड़े, मा.नरेंद्र रंगारी व मिशनरी कार्यकर्ता मा.प्रतिक हजारे आदि पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे। आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया।
🙏🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪

✍️
–मा.अभिलेश वाहाने
सचिव, बसपा नागपुर जिल्हा व
इंचार्ज पश्चिम नागपुर विधानसभा
8806088007

02/08/2025
🐘 Zingabai Takli में गद्दे दुरुस्त कर अनहोनी टालने बाबत मनपा सहा. उपायुक्त को बसपा का डेपुटेशन ✍️🐘🐘🐘💪💪💪🔵 नागपुर शहर के अ...
21/07/2025

🐘 Zingabai Takli में गद्दे दुरुस्त कर अनहोनी टालने बाबत मनपा सहा. उपायुक्त को बसपा का डेपुटेशन
✍️🐘🐘🐘💪💪💪

🔵 नागपुर शहर के अन्ना बाबा नगर, NIT गार्डन, झिंगाबाई टाकली, गोधनी रोड, मानकापुर नियर श्रीकृष्ण सभागृह के पास हुवे गद्दे तुरंत दुरुस्त करने बाबत आज दिनांक 21/07/2025 को मंगलवारी झोन जाकर श्री.अशोक गराटे, सहा.आयुक्त, मनपा को बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा महासचिव मा.चंद्रशेखर कांबले, बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा सचिव व पश्चिम नागपुर विधानसभा इंचार्ज मा.अभिलेश वाहाने, पश्चिम नागपुर विधानसभा अध्यक्ष मा.अंकित थुल व युवा कार्यकर्ता मा.निखिल बांबोर्डे के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बसपा का डेपुटेशन सौंपा गया। साथ ही मा.सुनील उईके एक्सक्यूटिव इंजिनियर मंगलवारी झोन न.10 को भी शिकायत कर गद्दे दुरुस्त ना करने पर बसपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किये जाने की भी चेतावनी दी गई।

🔵 पूरा मामला ये हैं की झिंगाबाई टाकली स्थित अन्ना बाबा नगर, NIT गार्डन, के पास तीन चार महीने पूर्व ही मा.निखिल बांबोर्डे इनके घर के सामने रोड पर अपने आप ही सड़क पे बहोत बड़ा गद्दा हो गया है। साथ ही दुसरा बड़ा गद्दा सड़क की ही गटर लाइन पे हो गया है व इस सड़क की पूरी गटर लाइन पे ही ये गद्दे बढ़ते जा रहे हैं। बरसात का समय होने से इन गड्डो में पानी भरने व कीचड़ की समस्या हो गई है। फलस्वरूप आये दिन गाडी सवारों व पैदल चलने वाले नागरिको के साथ दुर्घटनाये हो रही है। साथ ही गंदे पानी के कारण डेंगू मलेरिया टायफाइड कालरा जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियों का भी खतरा मंडरा रहा है। मा.निखिल बोम्बर्डे तीन महीने से शिकायत कर रहे है। लेकिन मनपा अधिकारी इसे NIT का मामला बता ताल रहे है तो NIT के अधिकारी भी इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मनपा का आरोग्य विभाग आम जनता के स्वाथ्य के प्रति गंभीर हो व कुंभकर्ण की नींद से जागे इसलिए सर्वसमाज की समस्या समझ कर सर्व समाज की हितेषी बहुजन समाज पार्टी की ओर से आज डेपुटेशन देकर शिघ्र कारवाही ना होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
🐘🐘🐘💪💪💪

✍️ मा.अभिलेश वाहाने
सचिव, बसपा नागपुर जिल्हा
8806088007

🐘 मा.पृथ्वीराज शेंडे सर की अध्यक्षता में बसपा पश्चिम नागपुर विधानसभा संघठन समीक्षा बैठक पार🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪🐘 कल गुरुवार दिनांक ...
09/05/2025

🐘 मा.पृथ्वीराज शेंडे सर की अध्यक्षता में बसपा पश्चिम नागपुर विधानसभा संघठन समीक्षा बैठक पार
🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪

🐘 कल गुरुवार दिनांक 08 मई 2025 को रवि भवन नागपुर में बहुजन समाज पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के सम्मानीय प्रदेश महासचिव मा.पृथ्वीराज शेंडे सर के प्रमुख अध्यक्षीय मार्गदर्शन में व माजी सांस्कृतिक मंत्री उत्तरप्रदेश व नागपुर जिल्हा प्रभारी मा.यशवंत निकोसे और नागपुर जिल्हा सचिव मा.अभिलेश वाहाने की प्रमुख उपस्थिति में बहुजन समाज पार्टी पश्चिम नागपुर विधानसभा अंतर्गत महत्वपूर्ण संघठन समीक्षा बैठक पार हुई।

🐘 बैठक के अध्यक्ष मा.पृथ्वीराज शेंडे सर बसपा के पहले इलेक्शन का उदाहरण देते हुवे जानकारी दी की उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने साल 1984 के अपने पहले ही पहली बार में ही 2% वोट लिए थे जिससे कांग्रेस वहाँ लगभग 166 सीट्स हार गई थी। उसके बाद मान्यवर साहब कांशीरामजी और परमादरणीय बहन कुमारी मायावतीजी के महान नेतृत्व में बसपा ने फुले-शाहू-बाबासाहेब एवं अन्य सभी बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को सम्पूर्ण भारत के जन-जन तक फैलाया और उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, उत्तरांचल, तामिलनाडु, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर जैसे राज्यों में बसपा के खासदार आमदार चुनकर आये। उन्होंने आगे कहा की लेकिन ये कितनी बड़ी विडंबना हैं ऐसे फुले शाहू बाबासाहेब जैसे महान संतो की असली कर्मभूमि महाराष्ट्र में हम अभी तक बसपा का खासदार आमदार जिताने में असफल रहे। इसका सबसे बड़ा कारण हम सेक्टर और बूथ कार्यकारणी बनाने तक नहीं पहुंच पाते हैं। हम बहुजनों को घर घर जाकर उनकी असली दुश्मन पार्टियों कांग्रेस बीजेपी से सचेत करने में अभी तक असफल रहे है। लेकिन अभी नागपुर के मनपा इलेक्शन 4 महीने में होनेवाले हैं हम जल्द से जल्द सम्पूर्ण विधानसभा में सभी महत्वपूर्ण सेक्टर और फिर बूथ स्तरीय संघठन बांधनी करकर पश्चिम नागपुर से भी कई नगरसेवक चुनकर ला सकते हैं और फिर निरन्तर जनकार्य करते रहने से हम फिर पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट पर भी बसपा का परचम लहरा सकते हैं।

🐘 पूर्व सांस्कृतिक मंत्री यशवंत निकोसे जी ने बताया की बड़ी बड़ी मुश्किलों का सामना कर ओबीसी एससी एसटी को हक अधिकार दिए ओबीसी आदिवासी इससे भले ही अनजान है लेकिन एससी और खासतौर पे नवबुद्धिस्ट समाज तो बाबासाहेब के संघर्ष उनके कारण मिले हक अधिकारों को जानता है फिर भी ये बाबासाहेब की घोर विरोधी कांग्रेस का क्यों वोटर बन बैठा हैं। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही ओबीसी एससी एसटी मुस्लिम विरोधी है। इसलिए दोनों ही हमे अशिक्षित बेरोजगार और नशेबाज बना गुलाम ही रखना चाहते हैं। लेकिन अब हमे कांग्रेस बीजेपी के नशे से बाहर निकलकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया हैं।

🐘 जिल्हा सचिव मा.अभिलेश वाहाने ने अपील की अब हमें जनसम्पर्क अभियान अंतर्गत रोजाना सर्वसमाज के घर घर जाकर उनकी समस्याएं सुनकर जानकर उसपे कामकर उन्हें बसपा रूपी फुले शाहू बाबासाहेब के इस महान आंदोलन से जोड़ना होगा। हमे रोजाना छोटी बड़ी कन्विंसिंग मीटिंगे लगाकर ओबीसी एससी एसटी को शैक्षणिक आर्थिक उद्योगिक सामाजिक सांस्कृतिक रूप से जागरूक करना होगा।

🐘 बैठक में माजी नागपुर जिल्हाध्यक्ष मा.रोहित वालदे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

🐘 इस बैठक का कुशलता से संचालन पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष मा.अंकित थुल ने तो युवा कार्यकर्ता पीएचडी स्कॉलर मा.आकाश खोब्रागडे ने अपने उत्कृष्ट संबोधन से समारोपीय आभार प्रदर्शन किया।

🐘 बैठक में पश्चिम नागपुर विधानसभा कोषाध्यक्ष मा.आशीष आंवले, विधानसभा सचिवगण मा.गौतम लोखंडे व मा.राममूरत प्रसाद,वरिष्ठ कार्यकर्ता मा.जनार्दन मेंढे, अंबाझरी सेक्टर अध्यक्ष मा.विकास डोंगरे, सेक्टर सचिव मा.दीपक झोड़ापे, मा.प्रतीक हजारे, मा.अमित धोपटे, मा.बागड़े सर, मा.तालेवार सर आदि पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

✍️
–मा. अभिलेश वाहाने
सचिव, बसपा नागपुर जिल्हा
8806088007

🐘 बसपा अंबाझरी सेक्टर बांधनी बैठक संपन्न 🌹🌹🌹💪💪💪🐘🐘🐘🐘 बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा सचिव मा. अभिलेश वाहाने इनके प्रमुख म...
07/05/2025

🐘 बसपा अंबाझरी सेक्टर बांधनी बैठक संपन्न
🌹🌹🌹💪💪💪🐘🐘🐘

🐘 बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा सचिव मा. अभिलेश वाहाने इनके प्रमुख मार्गदर्शन में व पश्चिम नागपुर विधानसभा अध्यक्ष मा.अंकित थुल, विधानसभा कोषाध्यक्ष मा.आशीष आंवले इनकी प्रमुख उपस्थिति में मंगलवार दिनांक 06 मई 2025 को रात करीब 07:00 बजे से रात करीब 11:00 बजे तक पश्चिम नागपुर विधानसभा अंतर्गत अंबाझरी सेक्टर बांधनी बैठक संपन्न हुई।
🐘 सर्वप्रथम विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता व विधानसभा सदस्य मा.गौतम लोखंडे इनकी जिल्हा सचिव अभिलेश वाहाने इन्होंने पश्चिम नागपुर विधानसभा सचिव पद पे नियुक्ति की। उनका पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से मा.विकास डोंगरे इनकी अंबाझरी सेक्टर अध्यक्ष पद पे तो मा.विनोद डुले मामा इनकी सेक्टर महासचिव उसी प्रकार सेक्टर बीव्हीएफ संयोजक पद पे मा.अमित थुल भाई की नियुक्ति की है।
🐘 बैठक में सामूहिक चर्चा कर सर्वसम्मति से मा.सुमित करवाडे, मा.स्वप्निल आटे, मा.विशाल डोंगरे, मा.अमित करवाडे, मा.दीपक झोड़ापे, मा.दुर्गेश चन्ने, मा.चंदू माटे, मा.आदेश शाहू, मा.विकास शेंडे व मा.दिनेश डोंगरे इनकी अंबाझरी सेक्टर सचिव पद पे नियुक्तियां की गई।
🐘 सभी का बसपा के गमछे के साथ स्वागत किया गया। बैठक को मा. अभिलेश वाहाने, मा.अंकित थुल व मा.आशीष आंवले भाई ने संबोधित किया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंबाझरी सेक्टर अंतर्गत आनेवाले सभी बूथ बांधनिया जल्द से जल्द निपटाने, हर रविवार को सेक्टर में बाईक या पैदल रैली निकालने, अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान कर जनसमस्याओं पे काम करने व कन्विंसिंग मीटिंग लगाने आदि जरूरी सूचनाएं दी गई।

✍️
–मा. अभिलेश वाहाने
सचिव, बसपा नागपुर जिल्हा
8806088007

🐘 गिट्टीखदान चौक में बसपा पश्चिम नागपुर विधानसभा स्तरीय सभा संपन्न🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪🍁 राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की 198 वीं जयं...
25/04/2025

🐘 गिट्टीखदान चौक में बसपा पश्चिम नागपुर विधानसभा स्तरीय सभा संपन्न
🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪

🍁 राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की 198 वीं जयंती भारत भाग्य विधाता परमपूज्य बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी की 134 वीं जयंती और बहुजनों की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी की 41 वे स्थापना दिन के उपलक्ष में बहुजन समाज पार्टी पश्चिम नागपुर की ओर से बुधवार दिनांक 23 अप्रैल 2025 को गिट्टीखदान चौक में शाम 06:00 से रात 10:00 बजे तक विधानसभा स्तरीय जनसभा कार्यक्रम संपन्न हुवा.
🍁 कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध प्रबोधनकार सुभाष कोठारे एवं मंच की ओर से जागृति जत्था कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमुदाय में समां बाँधा. बहुजन समाज पार्टी नागपुर के जिहाध्यक्ष मा.योगेश लांजेवार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया की हमें महापुरुषों की जयंती सिर्फ भोजनदान औऱ नाच गाने के साथ ही नहीं मनाना चाहिए बल्कि प्रबोधन कार्यक्रम रखकर महापुरुषों के विचार आम जनता तक पहुँचाना चाहिए. बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा सचिव व् पश्चिम विधानसभा इंचार्ज मा.अभिलेश वाहाने ने बहुजनो के महानतम प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डाल बहुजन राजनीति सफल करने के लिए गैर राजनितिक जड़ो को मजबूत करने की विनंती करी. कार्यक्रम में माजी सावनेर विधानसभा प्रत्याशी व विधानसभा इंचार्ज मा.ताराबाई गौरखेड़े ने भी अपने विचार रखे.
🍁 कार्यक्रम में नवनियुक्त नागपुर जिल्हा प्रभारी व् पश्चिम नागपुर विधानसभा इंचार्ज माजी सांस्कृतिक मंत्री उत्तर प्रदेश मा.यशवंत निकोसे सर व नवनियुक्त नागपुर जिल्हा प्रभारी व् उत्तर नागपुर विधानसभा इंचार्ज मा.तपेश पाटिल तथा नवनियियुक्त उत्तर नागपुर अध्यक्ष मा.राजेश नंदेश्वर जी का हार्दिक स्वागत किया गया.
कार्यक्रम की प्रस्तावना गिट्टीखदान क्षेत्र के प्रसिद्द कार्यकर्ता मा.आशीष उरकुड़े ने रखी तो विधानसभा महासचिव मा.अतुल मेश्राम भाई ने अपने संचालन से औऱ विधानसभा अध्यक्ष मा.अंकित थुल ने अपने आभार प्रदर्शन संबोधन में समा बाँधा.
🍁 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पश्चिम नागपुर विधानसभा कोषाध्यक्ष मा.आशीष आंवले, मा.बबिताताई डोंगरवार, मा.गौतम लोखंडे, मा.कुणाल गजभिए, मा.जनार्दन मेंढे, मा.आकाश खोब्रागडे, मा.प्रतिक हजारे, मा.अमित धोपटे औऱ खासतौर पे विधानसभा अध्यक्ष मा.अंकित थुल ने कलेक्शन निकालने से लेकर,पॉम्पलेट-पोस्टर बनाने, जगह की परमिशन लेने से लेकर, जागृति जत्था, डेकोरेशन आदि के लिए अकेले ही रातदिन परिश्रम किया. उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनका कोटि कोटि आभार.
🍁 कार्यक्रम में नागपुर जिल्हा कोषाध्यक्ष मा.उमेश मेश्राम, बीव्हीएफ के नागपुर जिल्हा संयोजक मा.रामकुमार गोनेकर, मा.वीरेंद्र कापसे, मा.सनी मुन, पूर्व के मा.सचिन मानवटकर, दक्षिण पश्चिम के मा.सदानंद जामगड़े, मा.मनोज गजभिये, मा.अविनाश गेडाम, मा.राजेंद्र सुखदेवे, मा.अजय उके, वाड़ी के सुखदेवे साहब, मा.मानकर जी, मा.प्रवीण निकालजे भाई, मध्य के मा.प्रवीण पाटिल, मा.कुंदाताई सोमकुंवर, मा.संध्याताई सोमकुंवर, मा.अल्काताई पाटिल, मा.नीताताई पाटिल, मा.पुष्पाताई भोवते, मा.प्रियंका अलोने, मा.आदेश मेंढे , मा.दिलीपजी घोडेस्वार, मा.अनीताताई घोडेस्वार, मा.प्रमिलाताई गजभिये, मा.शोभाताई रामटेके, मा.जयाताई सोलुंके, मा.प्रतिमाताई साखरे, मा.रौशनी गूदे, मा.सरिताताई वासेकर, मा.करुणाताई मुन, मा.सुशीलाताई लांजेवार, मा.कांताताई मुंघाते ताई, मा.विठाबाई वाघमारे, मा.राहुल शंकरपाले, मा.सुनीताताई मुंघाते, मा.नेहाताई, मा.नीलेश डोंगरे, मा.योगिनी पाटिल, मा.रमेश मेंढे आदि पदाधिकारी कार्यकर्तागण औऱ क्षेत्र के नागरिक उत्सुकता से उपस्थित थे. आप सभी सम्मानितजनों का तहे दिल से कोटि कोटि आभार

🙏🙏🙏🌹🌹🌹🐘🐘🐘💪💪💪
✍️
–मा.अभिलेश वाहाने
सचिव बसपा नागपुर जिल्हा
8806088007

Address

Nagpur
440030

Telephone

+918806088007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when West Nagpur Assembly पश्चिम नागपुर विधानसभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to West Nagpur Assembly पश्चिम नागपुर विधानसभा:

Share