19/05/2026
🔥 धारूहेड़ा में TOXMO कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग
राजपुरा गांव के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी वेयरहाउस में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैटरी फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बावल से अतिरिक्त फायरब्रिगेड गाड़ियां भी मौके के लिए रवाना की गईं। फिलहाल किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
🚒 आग पर काबू पाने का प्रयास जारी