27/03/2020
राज्य सरकार/ जिला प्रशासन से जो भी सहायता #कोरोना प्रभावित लोगों तक पहुँचाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों - मुखिया/वार्ड पार्षद इत्यादि तक आयी है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि जल्द से जल्द इस मदद को जरूरतमंद प्रभावित लोगों तक पहुँचायें!! मानवता को सर्वोपरि रखते हुए इसमें कोई कोताही न बरतें!!
किसी भी व्यक्ति की अगर ऐसी परिस्थितियों में कोरोना के अलावा भूख या अभाव से मौत होती है तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाना चाहिए!! आखिर हमने किन दिनों के लिए इन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है!!
सामान्य लोगों से भी निवेदन है कि कम से कम अपने पड़ोसी की यथासंभव इन परिस्थितियों में करें!! मानवता सबसे बड़ा धर्म है 🙏
याद रखिये कई लोग हैं जो भूखे पेट आपकी मदद का इंतजार कर रहे हैं!!