7 tv Haryana

7 tv Haryana सभी प्रकार की खबरें एवं विज्ञापनों के लिए हमें संपर्क करें 👉 9728310693 धन्यवाद //

28/08/2026

लुहिंगा गांव की दरगाह खोड़ कॉलोनी में 15 सालों से कीचड़ भरा रास्ता बना जी का जंजाल, बच्चे और बुजुर्गों की जान को खतरा

तैय्यब अली / पुन्हाना
ग्राम पंचायत लुहिंगा कला की दरगाह खोड़ कॉलोनी के ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी का मुख्य रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और बरसाती पानी में डूब चुका है, जिससे ग्रामीणों का यहाँ से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले सरपंच सलीम वोट लेने के बाद आज तक कॉलोनी के हालात देखने भी नहीं आए।
बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं
स्थानीय ग्रामीण हसन फौजी, शोएब खान, हारिस खान, मुन्ना, मोहिन, रफीक, शहबाज, वकील, मुबारिक, आमिर खान, दिलदार और हासिम खान ने रोष जताते हुए कहा कि वे इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार सरपंच सलीम से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन सरपंच की उदासीनता के कारण समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच की इस रास्ते को बनाने की नीयत ही नहीं है।
हादसों को न्योता दे रहा है रास्ता, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
इस कीचड़ और जलभराव वाले रास्ते के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चे इस गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रास्ते में पैर फिसलने के कारण कई महिलाएं चोटिल भी हो चुकी हैं। सबसे खतरनाक स्थिति रात के समय होती है, जब अंधेरे में बुजुर्गों और बच्चों के लिए यहाँ जान का खतरा बना रहता है।
प्रशासन से जल्द गुहार की मांग
सरपंच की बेरुखी और ग्राम पंचायत स्तर पर कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर अब ग्रामीणों ने प्रशासन से सीधे दखल देने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस जर्जर और कीचड़ भरे रास्ते का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें इस 15 साल पुरानी समस्या से परमानेंट निजात मिल सके।✍️

18/08/2026

पुरानी रंजिश में मर्डर: पुन्हाना के लहरवाड़ी गांव में 32 वर्षीय अजरुद्दीन की सिर में गोली मारकर हत्या, 2018 के कत्ल का बदला लिया
तैय्यब अली / पुन्हाना
पुन्हाना उपमंडल के लहरवाड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक 32 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजरुद्दीन के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों का पिता था। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल, मांडीखेड़ा भिजवा दिया है।
धोखे से बुलाकर मारी गोली, आरोपी फरार
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत अजरुद्दीन को धोखे से फोन करके बुलाया था। जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
2018 के कत्ल का बदला: पंचायत का फैसला रहा नाकाम
इस हत्याकांड के तार साल 2018 से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अजरुद्दीन पर 2018 में अपने ही गांव के वसीम नाम के एक युवक की हत्या करने का आरोप था। हालांकि, उस समय इस गंभीर मामले को लेकर गांव में एक बड़ी सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता फैसला करा दिया गया था।
लेकिन उस पुराने विवाद की रंजिश अभी भी बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या 2018 की घटना के प्रतिशोध में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी चौकसी
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पहले भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। Tayyab Ali journalist ✍️

゚

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब मीडिया के प्रवेश को लेकर नई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से रविव...
17/08/2026

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब मीडिया के प्रवेश को लेकर नई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से रविवार को जारी आदेश में मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति के स्कूल परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, स्कूल परिसर में मीडिया द्वारा फोटो खींचने, वीडियो बनाने, इंटरव्यू लेने और लाइव स्ट्रीमिंग करने की अनुमति नहीं होगी।

इस आदेश के सामने आने के बाद मीडिया की स्वतंत्रता और सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर पत्रकारिता से जुड़े लोगों और अन्य पक्षों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।✍️

लहरवाड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 32 वर्षीय अजरूद्दीन की गोली मारकर हत्या। गांव में तनाव का माहौल।✍️😭               ...
17/08/2026

लहरवाड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 32 वर्षीय अजरूद्दीन की गोली मारकर हत्या। गांव में तनाव का माहौल।✍️😭

जस्टिस फॉर ऑल कनाडा और कैनेडियन फोरम फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी इन इंडिया यानी CFHRDI ने कनाडा सरकार से उत्तर प्रद...
15/08/2026

जस्टिस फॉर ऑल कनाडा और कैनेडियन फोरम फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी इन इंडिया यानी CFHRDI ने कनाडा सरकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित आठ भारतीय अधिकारियों पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दोनों नागरिक समाज संगठनों ने सोमवार को ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के समक्ष संयुक्त प्रस्तुति दाखिल की। इसमें उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के खिलाफ कथित गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संगठनों ने उत्तर प्रदेश में कथित अत्याचारों का एक लगातार पैटर्न होने का दावा किया है। इनमें न्यायेतर हत्याएं, पुलिस हिंसा और यातना, दंडात्मक बुलडोजर कार्रवाई, सामूहिक गिरफ्तारियां और मुस्लिम समुदायों को निशाना बनाकर की गई कथित कार्रवाई शामिल बताई गई है।✍️
゚ ゚

15/08/2026

सबसे पहले खबरें देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और सब्सक्राइब करें ❤️✍️

पलवल जिले में लहराया गया 5 किलोमीटर लंबा झंडा " ❤️✍️
15/08/2026

पलवल जिले में लहराया गया 5 किलोमीटर लंबा झंडा " ❤️✍️

मेवात के सभी पुराने दौलतमंद नेताओं का घमंड टूटना चाहिए। और मेवात के पढ़े लिखे युवाओं को मौका देना चाहिए। देखते हैं इस पोस...
12/08/2026

मेवात के सभी पुराने दौलतमंद नेताओं का घमंड टूटना चाहिए। और मेवात के पढ़े लिखे युवाओं को मौका देना चाहिए। देखते हैं इस पोस्ट पर कितने लोग कमेंट करके अपनी राय देते हैं निडरता के साथ कौन-कौन चाहते हैं यह लीडरशिप बदलनी चाहिए✍️

゚ ゚

लो जी🤣🤣🤣 एथेनॉल मंत्री का एक ओर मास्टर स्ट्रोक,गाड़ियां आपस मे बात करेंगी🙏
29/07/2026

लो जी🤣🤣🤣
एथेनॉल मंत्री का एक ओर मास्टर स्ट्रोक,
गाड़ियां आपस मे बात करेंगी🙏

29/07/2026

ट्रैन में लड़ा #ई झग #ड़े बहुत होने लगे अब" कुशीनगर एक्सप्रेस "🤨



゚ ゚

Address

Mewat
Nuh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 7 tv Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share