Up hedlins

Up hedlins उत्तर प्रदेश के खबरों के लिए पेज को फॉलो कर ले

30/01/2026

#कुशीनगर..गेहूं पिसवाने आए 13 वर्षीय किशोर की मशीन के पट्टे में फँसने से मौत
- चक्की में काम के दौरान अचानक हुआ दर्दनाक हादसा
- मशीन का पट्टा कपड़ों में फँसते ही किशोर की मौत
- घटना से गांव में मचा कोहराम
- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
- पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी का मामला। PMO India चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण
-

28/01/2026

#कुशीनगर.. डीएम कार्यालय पर स्वर्ण समाज का यूजीसी क़ानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

25/01/2026

#लखनऊ में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ देशभक्ति के रंग में रंग गई। शहर के सबसे वीआईपी इलाके हजरतगंज को तिरंगे की आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर हजरतगंज तक सड़कों और चौराहों पर तिरंगे की रोशनी जगमगा रही है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही लखनऊ के सभी सरकारी भवनों को भी तिरंगे की लाइटों से रोशन किया गया है, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के माहौल में नजर आ रहा है। #लखनऊ

25/01/2026

#कुशीनगर...पडरौना में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन, बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित, मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज, पडरौना में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के स्टाफ ,छात्र-छात्राये एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती की नींव मतदाता की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है। भारत का लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्ण एवं निर्भीक होकर प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य भी है।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की आत्मा है, जिसे मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को निरंतर गति देने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया से जुड़ सकें। #लखनऊ

25/01/2026

#लखनऊ गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध के सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट...!!

30/06/2025

कुशीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा चंद रुपयों के लिए गिरफ्तार महिला और आशिक ने लिखी जबलपुर तिवारी के मौत की कहानी। Kushinagar, India J H NEWS

07/05/2025

कुशीनगर में घटना से बचने के लिए पुलिस की मॉक ड्रिल।

07/05/2025

कुशीनगर एक दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री दिनेश शिंह कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने इस तरह किया स्वागत

06/05/2025

तिलक समारोह में हुआ हादसा
- हाई टेंशन विधुत तार टेंट पर टूट कर गिरा
- एक व्यक्ति तार की चपेट में आकर झुलसा
- टेंट में उतरे करंट से समारोह में मची अफरा तफरी
- घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल भेजा गया
- प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर किया गया रेफर
- इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की हुई मौत
- तुर्कपटी थाना क्षेत्र के गुरवलिया का है मामला

06/05/2025

कुशीनगर खनन विभाग ने की अवैध खनन पर कार्रवाई
- मिट्टी का किया जा रहा था अवैध खनन
- एक जेसीबी और एक डंपर वाहन किया गया सीज
- "जिला जेल फर्म" के नाम पर चल रहा अवैध मिट्टी खनन का खेल
- खनन विभाग ने 5लाख का जुर्माना भी लगाया
- कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
- पड़रौना क्षेत्र के नाहर छपरा गांव का मामला।
-

05/05/2025

एटा जिले में धर्म छुपा कर कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र का मुस्लिम युवक करने जा रहा था सगाई घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक एटा।

05/05/2025

कुशीनगर जिले के कोतवाली पड़रौना क्षेत्र की घटना की जानकारी देते co सदर।

Address

Padrauna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up hedlins posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share