05/04/2026
मनाली में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. अभ्युदय कुमार एवं डॉ. पूजा मौर्य को “होम्योपैथी एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित
मनाली (हिमाचल प्रदेश)। जिश्नु फार्मास्यूटिकल्स द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मौर्य होम्योपैथिक क्लिनिक, पडरौना (कुशीनगर) के चिकित्सक डॉ. अभ्युदय कुमार एवं डॉ. पूजा मौर्य को “होम्योपैथी एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिश्नु फार्मास्यूटिकल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. हरीश कुमार सुचदेवा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं मेडिकल प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सेमिनार के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की वर्तमान प्रासंगिकता, रोगों के उपचार में इसकी प्रभावशीलता तथा जनसामान्य तक सुरक्षित चिकित्सा पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
डॉ. अभ्युदय कुमार एवं डॉ. पूजा मौर्य को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, रोगियों के प्रति समर्पित सेवा तथा समाज में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी दोनों चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अभ्युदय कुमार एवं डॉ. पूजा मौर्य ने सभी वरिष्ठ चिकित्सकों, आयोजकों तथा शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी होम्योपैथी के माध्यम से जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
बहुत बहुत बधाई 💐