05/01/2026
महेशपुर में मांझी परगाना की मासिक बैठक आयोजित, PESA Act की कमियों पर चर्चा
महेशपुर में 04/01/2026, रविवार को मांझी परगाना की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जितेन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में परगना, मांझी सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक के दौरान मांझी परगाना लाहंति बैसी के अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन ने उपस्थित लोगों को PESA Act (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि PESA Act का उद्देश्य ग्राम सभा और आदिवासी समाज को सशक्त बनाना है, लेकिन इसके प्रावधानों में कुछ ऐसी कमियां हैं, जो मांझी परगाना की पारंपरिक व्यवस्था और अधिकारों को दरकिनार कर रही हैं।
सनत कुमार सोरेन ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मांझी परगाना की भूमिका को कमजोर किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक स्वशासन प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए PESA Act में आवश्यक सुधार की मांग की।
बैठक में मौजूद परगना, मांझी और गांवों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने पर सहमति जताई। अंत में बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।