National Sansani News Network

National Sansani News Network Welcome to the Official Page of National Sansani. A social reforming digital platform to fight against corruption.

पलवल शहर व आसपास के क्षेत्र की खबरों के लिए जुड़े 8570860102
National Sansani News Network (Registration -Govt Of India 20E3545)
DM for Paid Promotion & Collaboration & Digital Ads 8570860102(Journalist -Mahesh Baddgujjar)

Subscribe on YouTube/instagram

23/05/2026

आखिरकार गैंगस्टरों के संबंध किसके साथ?

सिकन्दर डागर अलावलपुर

23/05/2026
23/05/2026

मकान मालिक को रात के टाइम झगड़ा करने से रोका तो किराएदार के साथ ही की मारपीट पलवल के इस्लामाबाद की घटना

23/05/2026

84 कोस की ब्रज परिक्रमा देने आई महिला की यात्रा में ब्रेकर पर गिरने से मौत

22/05/2026

पलवल के नर्सिंग छात्रों की बड़ी जीत : अगस्त में क्लास शुरू करने को लेकर डा हरित बैसला जाएँगे चंडीगढ़ । स्थानीय मंत्री व नेताओं से की सहयोग की अपील

खेल मंत्री गौरव गौतम के भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत...हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का छात्र था निशांत हरियाणा ...
22/05/2026

खेल मंत्री गौरव गौतम के भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत...
हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का छात्र था निशांत

हरियाणा के सोनीपत की राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निशांत गौतम निवासी पलवल के रूप में हुई है। निशांत यूनिवर्सिटी में क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का छात्र था ।

निशांत गौतम, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई था। खेल मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा के अनुसार, निशांत दिल्ली में रहता था, जबकि उसके मामा पलवल के गांव चिरावटा के निवासी हैं। गौरव गौतम भी इसी गांव से संबंध रखते हैं।

हालांकि परिवार की ओर से इसे सीधा पारिवारिक रिश्ता नहीं बताया गया है। घटना के बाद गांव और यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल है।

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे निशांत स्विमिंग पूल में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक देर से पहुंची, जिसके चलते समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका। बाद में यूनिवर्सिटी स्टाफ और छात्रों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी का स्विमिंग पूल मंगलवार से ही दोबारा शुरू किया गया था। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच का विषय यह भी है कि हादसे के समय पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, पूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी (सचिन पुत्र लाला निवासी मोहबलीपुर)किया गिरफ्तार।*  एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल प्रभारी निर...
22/05/2026

अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी (सचिन पुत्र लाला निवासी मोहबलीपुर)किया गिरफ्तार।*

एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के अनुसार दिनांक 21.05.2026 को सहायक उप निरीक्षक सिराजूदीन टीम साथ बराये गस्त पडताल क्राईम थाना चान्दहट अंतर्गत गांव बडौली के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि सचिन पुत्र लाला निवासी मोहबलीपुर जिला पलवल काफी समय से अवैध हथियार पिस्तल रखता है जो आज भी खटका मोड पर किसी के इन्तजार में खड़ा हुआ है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबीश देकर उसे काबू कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी:*
*सचिन पुत्र लाला निवासी मोहबलीपुर जिला पलवल।*

*बरामदगी:*
तलाशी लेने पर आरोपी से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी अवैध देशी पिस्टल का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका।

*कानूनी कार्रवाई:*
बरामदा अवैध देशी कट्टे को कब्जा पुलिस में लेकर थाना चान्दहट में धारा 25(1B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। अवैध हथियार तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

22/05/2026

सिकन्दर डागर अलावलपुर के पिताजी खेमराज डागर ने मीडिया के सामने रखी अपनी सभी बातें

पुलिस की कार्रवाई से अब तक नहीं है संतुष्ट

22/05/2026

#खेल #मंत्री Gaurav Gautam ने अस्पताल पहुंचकर सिकन्दर डागर अलावलपुर व उसके परिवार से की मुलाकात बोले हर तरीके से आपके साथ दोषियों को बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे

22/05/2026

यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20 फरीदाबाद की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएं अब पलवल में उपलब्ध

22/05/2026

अमित डागर निवासी रामनगर दुकड़िया पर 15- 16 लड़कों ने किया हथौड़ों से हमला

Address

Near DAYA MODERN LIBRARY Opp. Bus Stand
Palwal
121102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Sansani News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Sansani News Network:

Share