19/05/2026
Bhuvneshwar Kumar के लिए IPL 2026 किसी शानदार कमबैक से कम नहीं रहा 🔥
IPL 2026 के सारे गेंदबाज एक तरफ और यह बंदा एक तरफ!
हेज़लवुड जैसे बड़े गेंदबाज के साथ खेलते हुए भी सुर्खियां बटोर लेना कोई सामान्य बात नहीं है। 🏏⚡
मुझे आज भी याद है जब दुबई में हुए T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम Pakistan national cricket team से हारी थी, तब सबसे ज्यादा आलोचना अगर किसी खिलाड़ी ने झेली तो वो थे भुवनेश्वर कुमार। उस मैच में सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बाकी गेंदबाजों ने भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन समय के साथ भुवनेश्वर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लगभग गायब हो गए।
लोग उन्हें भूलने लगे थे, सोशल मीडिया पर कभी-कभार उनकी पुरानी गेंदबाजी की रील्स दिखाई देती थीं। लेकिन IPL 2026 उनके लिए एक नया अवसर लेकर आया — और उन्होंने साबित कर दिया कि क्लास कभी खत्म नहीं होती 💪🔥
📊 IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार के आंकड़े:
• Matches – 11
• Wickets – 21
• Average – 15.47
• Economy – 7.47
• Strike Rate – 12.29
अब वो पर्पल कैप की रेस में मजबूती से बने हुए हैं 👑
हाल ही में � के एक पोस्ट में भी कहा गया कि भुवनेश्वर को 2027 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए आखिरी बार जरूर ट्राय किया जाना चाहिए। और सच कहें तो जिस तरह Mohammed Shami ने 2023 वर्ल्ड कप में मौका मिलते ही तहलका मचा दिया था, उसी तरह भुवनेश्वर भी भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। 🇮🇳🔥
sportskeeda.com
हर खिलाड़ी के करियर में फॉर्म और सही समय बहुत मायने रखता है, और फिलहाल भुवनेश्वर अपनी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
आपके अनुसार क्या Bhuvneshwar Kumar को 2027 वर्ल्ड कप की योजना में शामिल किया जाना चाहिए?
कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए