Pawan Business Ideas

Directions Website Contact the business
अगर आप 2026 में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और कम निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस ढूंढ रहे हैं, तो यह आइ...
26/09/2026

अगर आप 2026 में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और कम निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस ढूंढ रहे हैं, तो यह आइडिया आपके लिए काफी काम का हो सकता है। यह है Metal Scrap Baling Press Business, यानी कबाड़ को मशीन की मदद से दबाकर कॉम्पैक्ट बंडल तैयार करने का बिजनेस।
रांचीं में स्क्रैप फैक्ट्री चलाने वाले सुनील राज की 4 अलग -अलग जगहों पर स्क्रैप बेलिंग प्रेस फैक्ट्री है जहां हज़ारों टन कचरा को कम्प्रेस करते है | सिंह ट्रेडर्स एंड सन्स (Singh Trading And Sons) दवारा निर्मित Metal Baling press Machine इस काम को बखूबी कर देती है |
सुनील जी का यूनिट काटी सिलवे (उषा मार्टिन के बगल में), रांची, झारखंड में स्थित है पूरी जानकरी के लिए वीडियो देखे | https://tinyurl.com/449jc63h

#कचरा_रीसाइक्लिंग #कचरा_बिजनेस #रांची #कचरे_से_कमाई #बिजनेसआइडिया #कबाड़_का_बिजनेस #रीसाइक्लिंग

दानापुर  के एक सफल उद्यमी, अजय गुप्ता ने बड़े संघर्ष से अपना काम शुरू किया था | लगभग ढाई  साल पहले, अजय ने अपने घर की एक ...
24/09/2026

दानापुर के एक सफल उद्यमी, अजय गुप्ता ने बड़े संघर्ष से अपना काम शुरू किया था | लगभग ढाई साल पहले, अजय ने अपने घर की एक छोटी सी जगह में पेपर कप बनाने की मशीन के साथ अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। मेहनत और लगन के साथ, उन्होंने अपने काम को काफी बढ़ाया। अब उन्होंने टिशू पेपर और पत्तल बनाने का व्यवसाय भी शुरू कर लिया है।
अजय जी बताते हैं कि वे प्रतिदिन करीब 4 घंटे मशीन चलाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और अपने उत्पाद स्थानीय मार्केट में होलसेलर्स को सप्लाई कर रहे हैं।
टिश्यू पेपर मेकिंग बिजनेस की पूरी जानकारी आप वीडियो में देख सकते है | https://tinyurl.com/bdenv4cu

#रोजगार #लघुउद्योग #नैपकिनबिजनेस #बिजनेसआइडिया

सीतामढ़ी, बिहार के एक छोटे से गाँव में एक महिला उद्यमी द्वारा चलाए जा रहे सफल जूस पाउच और पेप्सी (सॉफ्ट ड्रिंक) मैन्युफै...
23/09/2026

सीतामढ़ी, बिहार के एक छोटे से गाँव में एक महिला उद्यमी द्वारा चलाए जा रहे सफल जूस पाउच और पेप्सी (सॉफ्ट ड्रिंक) मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस ने अचंभित कर दिया | लगभग 4 साल पहले इस बिजनेस की शुरुआत सिर्फ 1 मशीन किया था उनके पास 5 मशीनें हैं। इस बिजनेस को सफलतापूर्वक चला रही हैं।

प्रति दिन 5,000 जूस पाउच और 20,000 पेप्सी स्टिक अपनी फैक्ट्री में तैयार करती हैं।
उनके पास मार्केटिंग टीम सहित लगभग 12 महिलाओं की टीम है, जो उन्हें इस काम में मदद करती है, जिससे गाँव में कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। इनकी पूरी स्टोरी यहां देखे https://tinyurl.com/mr364as6

#महिलाउद्यमी #महिलासशक्तिकरण #गांवकीमहिला #महिलाबिजनेस #गांवकाबिजनेस #पेप्सीपाउच #पाउचफैक्टरी #छोटीफैक्टरी #लघुउद्योग #गांवमेंबिजनेस #बिजनेसआइडिया #सफलताकीकहानी #प्रेरणादायककहानी #रोजगार #स्वरोजगार

इनकी पूरी स्टोरी यहां देखे

कोलकत्ता में ठंडे Mustard Oil की डिमांड इतनी कि एक 15HP Cold Press Oil Mill Machine कम पड़ गयी इस युवा के लिए | रोज ड़ेढ़ ट...
21/09/2026

कोलकत्ता में ठंडे Mustard Oil की डिमांड इतनी कि एक 15HP Cold Press Oil Mill Machine कम पड़ गयी इस युवा के लिए | रोज ड़ेढ़ टन कोल्ड प्रेस सरसों तेल की है जरूरत









बिहार के एक युवा इंजीनियर, मुजम्मिल हुसैन ने अपनी दिल्ली की नौकरी छोड़कर अपने पैतृक गाँव ( गया जिला ) में घर की छत पर हक...
21/09/2026

बिहार के एक युवा इंजीनियर, मुजम्मिल हुसैन ने अपनी दिल्ली की नौकरी छोड़कर अपने पैतृक गाँव ( गया जिला ) में घर की छत पर हक्का नूडल्स फैक्ट्री शुरू की और देखते देखते इलाके में मशहूर हो गए |
जनवरी 2025 में शुरू हुई यह फैक्ट्री अब प्रतिदिन 2 से 3 क्विंटल नूडल्स का उत्पादन कर रही है । मुजम्मिल ने अपने घर के लगभग 300 वर्ग फुट के खाली स्थान का उपयोग किया है, जिससे किराया बचता है |
मशीनों (मिक्सर और नूडल मेकर) पर कुल निवेश लगभग ₹95,000 था, जबकि उन्होंने खुद का स्टीमर मात्र ₹10,000 में तैयार किया | मुजम्मिल का मानना है कि नौकरी करने के बजाय अपना कुछ शुरू करना बेहतर है। इंजीनियरिंग की डिग्री होने के बावजूद, उन्होंने समाज और लोगों की बातों की परवाह न करते हुए खुद का स्टार्टअप चुना और आज दो लोगों को रोजगार दे रहे हैं | इनके पूरी वीडियो के लिए सर्च करे " घर के छत पर HAKKA NOODLES FACTORY खोलने वाले इंजिनियर साहब से मिलिए "

#मुजम्मिलहुसैन #नूडल्सफैक्ट्री #बिजनेसआइडिया #छोटाबिजनेस #रोजगार #कमाई

आदित्य एग्रो फार्म एंड हैचरी के मालिक धीरज कुमार की प्रेरणादायक कहानी है, जो एक आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कोरोना काल क...
19/09/2026

आदित्य एग्रो फार्म एंड हैचरी के मालिक धीरज कुमार की प्रेरणादायक कहानी है, जो एक आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कोरोना काल के दौरान जॉब में आई दिक्कतों के बाद, धीरज ने अपने गांव बरुतर (नालंदा , बिहार) लौटकर स्वरोजगार अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने 2020 में महज 600 सोनाली मुर्गियों के साथ अपना पोल्ट्री फार्मिंग का सफर शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने ब्रीडिंग की शुरुआत की और अंडों के उत्पादन को बढ़ाया । अच्छी कमाई होने लगी तो उन्होंने 50,000 अंडों की क्षमता वाली हैचरी भी खोल ली । वे छोटे किसानों को बहुत ही कम और वाजिब दाम पर चूजे उपलब्ध कराते हैं।
किसानों के लिए मदद वे केवल चूजे ही नहीं बेचते, बल्कि उन किसानों से अंडे भी खरीदते हैं जो अपने उत्पादन को बेचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे छोटे किसानों को भी बिचौलियों से बचाकर सीधा मार्केट से जोड़ने में मदद करते हैं।

#मुर्गीपालन #सोनालीमुर्गी #पोल्ट्रीफार्म #हैचरी #बिजनेसआइडिया

मोतिहारी , बिहार के विक्की कुमार केसरी नूडल्स फैक्ट्री शुरू करने से पहले किराना दुकान का होलसेल व्यवसाय (Wholesale groce...
19/09/2026

मोतिहारी , बिहार के विक्की कुमार केसरी नूडल्स फैक्ट्री शुरू करने से पहले किराना दुकान का होलसेल व्यवसाय (Wholesale grocery business) करते थे |
इसी व्यवसाय के अनुभव के कारण फैक्ट्री लगाने के लिए प्रेरित हुए, क्योंकि वे अपनी दुकान में बिकने वाले नूडल्स का उत्पादन खुद ही करना चाहते थे | इसलिए मोतिहारी के चोरमा में उन्होंने इसकी फैक्ट्री लगाई |

फैक्ट्री में प्रतिदिन लगभग 6 से 7 क्विंटल (यानी 600 से 700 किलोग्राम) नूडल्स का उत्पादन किया जाता है | प्रतिदिन लगभग 70 से 75 पेटियां तैयार करते हैं, जिसका अर्थ है कि उनकी प्रतिदिन की कुल कमाई लगभग 2,2 00 रुपये से 2,500 रुपये के बीच होती है। विक्की बताते हैं कि उनका कुल खर्च (मैदा, बिजली, लेबर, रैपर और कार्टून सहित) लगभग 410 रुपये प्रति पेटी आता है और वे इसे 440 रुपये में होलसेल बाजार में बेचते हैं जिससे विक्की कुमार केसरी को नूडल्स उत्पादन व्यवसाय में प्रति पेटी 30-33 रुपये का लाभ होता हैं | पूरी वीडियो : https://tinyurl.com/yxw4a3ts

संजीव कुमार का गाँव विष्णुपुर है, जो बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाने के अंतर्गत आता है | खेती के साथ इन्होने अपने...
18/09/2026

संजीव कुमार का गाँव विष्णुपुर है, जो बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाने के अंतर्गत आता है | खेती के साथ इन्होने अपने छोटे से उद्योग के साथ इन्होने नई शुरुवात (की है जिसमें में तीन तरह की मशीनें लगाई हैं |
कोल्ड प्रेस ऑयल मिल: सरसों का तेल निकालने के लिए, जो कि इस पूरे प्रखंड में पहली बार लगाई गई है
डायमंड स्टोन आटा चक्की : जिसमें कुटाई की जरूरत नहीं पड़ती
धान मिल (राइस मिल): चावल की कुटाई के लिए

संजीव कुमार को मशीन बाजार के मालिक राहुल गुप्ता ने उनके उद्योग को बढ़ाने में काफी मदद की है और आज संजीव जी के इस फैक्टरी को देखने लोग दूर दूर गाँव से भी आ रहे है और इनकी दैनिक आय देखकर कुछ लोग हैरान भी है | इनकी पूरी स्टोरी आप यहाँ देख सकते है --> https://tinyurl.com/5n6envjm

पटना के रहने वाले अभिनंदन जी की एक प्रेरणादायक कहानी है, जो पहले एक जनरेटर मिस्त्री के रूप में काम करते थे और आज एक सफल ...
14/09/2026

पटना के रहने वाले अभिनंदन जी की एक प्रेरणादायक कहानी है, जो पहले एक जनरेटर मिस्त्री के रूप में काम करते थे और आज एक सफल लघु उद्यमी बन चुके हैं।अभिनंदन जी ने करीब 10 साल तक क्रिकेटर ईशान किशन के घर पर जनरेटर मिस्त्री का काम किया। बाद में, उन्होंने अपनी मेहनत और बचत के साथ एक छोटा सा आटा चक्की का काम शुरू किया।धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम को बढ़ाया और अब वे आटा चक्की, तेल मिल (मस्टर्ड ऑयल), मसाला चक्की और पैकेजिंग का बड़ा सेटअप चला रहे हैं | आज जनेरेटर मिस्त्री के बिजनेस ने सपनों को पंख लगाया और आटा चक्की प्लस तेल मिल बिजनेस से पटना में
तीन तल्ला घर भी बनाया | पूरी स्टोरी लिंक कमेंट में

#

गया, बिहार के रहने वाले मनोज यादव की प्रेरणादायक कहानी है, जिन्होंने 8 साल पहले सिर्फ 10 सुअर से पिगरी बिजनेस (सूअर पालन...
14/09/2026

गया, बिहार के रहने वाले मनोज यादव की प्रेरणादायक कहानी है, जिन्होंने 8 साल पहले सिर्फ 10 सुअर से पिगरी बिजनेस (सूअर पालन) शुरू किया था और आज वे बिहार के सबसे बड़े सूअर फार्मों में से एक के मालिक हैं।
मनोज जी ने जब यह काम शुरू किया था, तब बिहार में इसके प्रति काफी हिचकिचाहट थी। उन्होंने पंजाब से नस्लें लाकर इस व्यवसाय को एक आधुनिक स्वरूप दिया। वर्तमान में उनके फार्म में 900 से अधिक सूअर हैं, जिनमें अलग-अलग नस्लें जैसे लार्ज व्हाइट (Large White), ड्यूरोक (Duroc), और लैंड्रेस (Landrace) शामिल हैं। वे नए उद्यमियों को सलाह देते हैं कि शुरुआत छोटे शेड से करें, अनावश्यक खर्च न करें और पूरी तरह से मेहनत के लिए तैयार रहें। यह बिजनेस रातों-रात अमीर नहीं बनाता, इसके लिए निरंतर संघर्ष की आवश्यकता है।
पूरी स्टोरी :https://tinyurl.com/284nf223

Address

Patna New City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pawan Business Ideas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pawan Business Ideas:

Shortcuts

Share