Phulwari MLA

Phulwari MLA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Phulwari MLA, Social Media Agency, .

प्रकाशनार्थ:- 13.09.202494 लाख महागरीब परिवारों को 59 हजार का आय प्रमाण निर्गत करे सरकार :- - विधायकआज फुलवारीशरीफ प्रखं...
13/09/2024

प्रकाशनार्थ:- 13.09.2024
94 लाख महागरीब परिवारों को 59 हजार का आय प्रमाण निर्गत करे सरकार :- - विधायक
आज फुलवारीशरीफ प्रखंड कार्यालय में BDC की बैठक आहूत की गई जिसमे स्थानीय विधायक गोपाल रविदास के साथ प्रखंड प्रमुख,उपप्रखंड प्रमुख,अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए | उन्होंने बैठक मे अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार द्वारा जाति आधारित सर्वें में आर्थिक सर्वे भी किया l जिसमे आर्थिक सर्वे रिपोर्ट निकल कर सामने आया कि बिहार में 94 लाख से अधिक ऐसे परिवार जिनकी मासिक आय 6 हजार से कम हैं | सरकार ने इन्हें चिन्हित करते हुए कहा की ये महागरीब हैं l बिहार सरकार ने 94 लाख महागरिब परिवारों क़ो चिन्हित कर उन्हें 2 लाख रूपये प्रतिपरिवार देने कि घोषणा कि है, परन्तु उन गरीब परिवार को इसका लाभ लेने के लिए उनसे 59 हजार का आय प्रमाण पत्र का सर्टिफिकेट माँगा जा रहा है लेकिन सरकार के पदाधिकारी (अंचलाधिकारी ) 90 हजार से निचे का आय प्रमाण पत्र दे ही नहीं रहा है l इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के मनसूबे इन 94 लाख गरीबों क़ो लाभ से वंचित करना है l सरकार गरीबों क़ो इसका लाभ देना ही नहीं चाहती है l उनकी कथनी और करनी मे काफी अंतर है l बिहार कि सरकार भी केंद्र कि मोदी सरकार की तरह जुमलेबाज है l विधायक रविदास ने सरकार से मांग किया है कि 94 लाख गरीब परिवारों क़ो 59 हजार का आय प्रमाण पत्र जारी करे l ताकि उन महागरीब परिवारों क़ो इसका लाभ मील सके l इसके साथ ही सभी भूमिहिनो क़ो 5 डिसीमिल जमीन और पक्का मकान कि गरांटी करे l विधायक रविदास ने BDC कि बैठक मे पदाधिकारियों के नहीं पहुँचने पर फटकार लगाया और उनसे पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण माँगा है l विधायक ने अगले बैठक मे सभी पदाधिकारियों के उपस्थित रहने का निर्देश दिया है l जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आस्वाशन दिया है कि अगले बैठक मे सभी पदाधिकारी की उपस्थित अनिवार्य होंगी l
भवदीय :- संजय रविदास निजी सहायक फुलवारी शरीफ़ l

Address


801505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Phulwari MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share