Maithili News / मैथिली न्यूज़

Maithili News / मैथिली न्यूज़ मैथिली न्यूज़ उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से देश व मिथिलांचल में बेहतर शासन पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने की पहल है

01/10/2026
दरभंगा स्नातक MLC चुनाव में बहुत बड़ी फेरबदल की संभावना!दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने...
01/10/2026

दरभंगा स्नातक MLC चुनाव में बहुत बड़ी फेरबदल की संभावना!
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। भाजपा ने 2020 में निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले सर्वेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।
लेकिन पर्दे के पीछे का राजनीतिक समीकरण इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाई दे रहा है।
मेरी जानकारी के अनुसार, संघ के एक प्रभावशाली वर्ग में भी भाजपा के वर्तमान उम्मीदवार को लेकर नाराजगी है। जिस संभावित उम्मीदवार के बारे में मुझे जानकारी मिली है, उनका राजनीतिक सफर विद्यार्थी परिषद से शुरू होकर संघ के रास्ते भाजपा तक पहुंचा है और वे बिहार भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
अगर वे मैदान में उतरते हैं तो मुकाबला पूरी तरह बदल सकता है।
MLC चुनाव में 2–2.5 हजार वोटों का इधर-उधर होना भी निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसे में अगर संगठन के भीतर असंतोष, व्यक्तिगत संपर्क और सामाजिक समीकरण एक साथ प्रभावित हुए, तो भाजपा के सामने चुनौती काफी बढ़ सकती है।
दूसरी तरफ, सवर्ण मतदाताओं में नाराजगी की चर्चा पहले से है। और अगर इसी बीच किसी मजबूत सवर्ण चेहरे ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया, तो यह भाजपा के लिए एक और महत्वपूर्ण चुनौती बन सकती है।
यानी दरभंगा स्नातक सीट पर लड़ाई सिर्फ उम्मीदवार बनाम उम्मीदवार की नहीं रह सकती।
संगठन + सामाजिक समीकरण + व्यक्तिगत प्रभाव + बागी उम्मीदवार — इन चारों का गणित इस चुनाव की दिशा बदल सकता है।
हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन और नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी।
दरभंगा स्नातक MLC चुनाव में इस बार सचमुच कुछ बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit

27/09/2026

समस्तीपुर में दिखा बादल फटने ही कैसे बारिस और तेज तूफान

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर ब्लॉक में वाटरस्पाउट (जल बवंडर) का दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। आसमान और जमीन के बीच बने इस घूमते हुए बवंडर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


इंद्र पूजा महोत्सव 2026 आज से शुरू हुआ पावन इंद्र पूजा महोत्सव! श्रद्धा, भक्ति, उमंग और मनोरंजन से सजे इस भव्य आयोजन में...
23/09/2026

इंद्र पूजा महोत्सव 2026

आज से शुरू हुआ पावन इंद्र पूजा महोत्सव!
श्रद्धा, भक्ति, उमंग और मनोरंजन से सजे इस भव्य आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। ❤️

📍 स्थान: ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर
📅 शुभारंभ: 23 सितंबर 2026
📅 समापन: 03 अक्टूबर 2026

🎡 आयोजन: पूजा • मेला • झूले • मीना बाजार • सांस्कृतिक कार्यक्रम

दरभंगा की मिट्टी से निकलकर भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित मंच तक! ❤️🎬मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर गांव से अपनी जड़ें रखने...
23/09/2026

दरभंगा की मिट्टी से निकलकर भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित मंच तक! ❤️🎬
मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर गांव से अपनी जड़ें रखने वाले संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। बचपन में प्यार से ‘घूटन’ कहे जाने वाले संजय मिश्रा ने अपनी अदाकारी से पूरे मिथिलांचल और बिहार का मान बढ़ाया है। ❤️
छोटे से गांव से राष्ट्रीय मंच तक का उनका सफर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
Bihar BiharNews MaithilSansaar

बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से सुपौल आ रही कंटेनर ट्रक से लगभग 80 लाख की 5310 लीटर अवैध शराब जब्त, ...
21/09/2026

बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से सुपौल आ रही कंटेनर ट्रक से लगभग 80 लाख की 5310 लीटर अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार...

बिहार में युवक की हत्या, सीने के बीचों-बीच मारी गोली #भोजपुर : बिहार के भोजपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है....
21/09/2026

बिहार में युवक की हत्या, सीने के बीचों-बीच मारी गोली

#भोजपुर : बिहार के भोजपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक को बेहद करीब से सीने के बीचों-बीच गोली मारी गई है. गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

क्या बिहार बन रहा 'उड़ता पंजाब'? NCB की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
21/09/2026

क्या बिहार बन रहा 'उड़ता पंजाब'? NCB की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

Address

Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maithili News / मैथिली न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Maithili News / मैथिली न्यूज़:

Shortcuts

Share