03/09/2026
उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर है. पताही एयरपोर्ट का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है. एयरपोर्ट के नए सिरे से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. 7 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पताही एयरपोर्ट के का शिलान्यास करेंगे. इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं.