Patna Production Room

Patna Production Room If you want to grow your bussiness We will help you.

Social Media Adv
Social Media Post
SEO
Website Design
Advertisment Video
Band Show
Mixing & Mastering
Music Composition

A full Package under a roof.

पसंदीदा औरत का चले जाना मर्द के सारे सपने खा जाते है
16/03/2025

पसंदीदा औरत का चले जाना
मर्द के सारे सपने खा जाते है

हम आजकल सबसे ऐसे मिलते है जैसे मेरा उनसे मिलना आखिरी बार हो रहा, या फिर क्या पता वो कल हमसे न मिले वो इस दुनिया को अलविद...
14/03/2025

हम आजकल सबसे ऐसे मिलते है जैसे मेरा उनसे मिलना आखिरी बार हो रहा, या फिर क्या पता वो कल हमसे न मिले वो इस दुनिया को अलविदा कह दें या शायद हम ही अलविदा कह दे, तो मैं आजकल सबसे ऐसे मिल रहा प्रेम से बहुत प्रेम से और मुझे अच्छा लग रहा क्योंकि इस दुनिया बचेगा ही क्या जब हमलोग मर जायेंगे एक दूसरे के प्रति मन में खटास लिए अगर मर गए तो और अगर हम प्रेम से मिल के मारेगे तो शायद इस दुनिया में चार फूल बचे रहे🌻

ये भी एक जमाना है गुजर जाएगा, ये सुंदरता ये चेहरे का रंग ढल जाएगा,फिर पूछेगा कौन?हम बदल जाएंगे ये दुनिया बदल जाएगाअगर कु...
13/03/2025

ये भी एक जमाना है गुजर जाएगा,
ये सुंदरता ये चेहरे का रंग ढल जाएगा,
फिर पूछेगा कौन?
हम बदल जाएंगे ये दुनिया बदल जाएगा
अगर कुछ नहीं बदलेगा तो वो मृत्यु का समय।
©Lostwords

आज पहला दिन है जहां मैने ये डिसाइड किया है कि अपने आप को मै यहां से निकल के दम लूंगा।आप सोच रहे होंगे कि कहा से निकलने क...
05/12/2024

आज पहला दिन है जहां मैने ये डिसाइड किया है कि अपने आप को मै यहां से निकल के दम लूंगा।
आप सोच रहे होंगे कि कहा से निकलने की बात का रहा।
ये मै बताऊंगा कुछ दिनों मे फिलहाल, आज मैने 2500 स्टेप पूरा किया आज लिखते वक्त भी मैं रो रहा हूं लेकिन ये क्यों हो रहा मुझे नहीं मालूम किसी का हेल्प भी नहीं ले सकता लेकिन बस ये वक्त मै चाहता हूँ कि सही से निकल जाए ये एक दौर है हर किसी के जिंदगी में आती है कुछ लोग मर जाते है कुछ लोग जिंदा रह जाते है जो जिंदा रह जाते है वो भी मरे हुए की बराबर होते है तो शुक्रिया ऊपरवाले की आज का दिन कट गया लेकिन रात मुश्किल हो जाती है काटना लेकिन ये भी कट जाएंगे। कल के दिन का इंतजार है कुछ अच्छा हो जाए✨

04/12/2024
जब तक आप परेशान है अपनी जिंदगी से समझिए की मौत आपसे बहुत दूर जिस दिन जिंदगी आसान लगने लगी समझिए की मौत के नजदीक, जिंदगी ...
30/09/2024

जब तक आप परेशान है अपनी जिंदगी से समझिए की मौत आपसे बहुत दूर जिस दिन जिंदगी आसान लगने लगी समझिए की मौत के नजदीक, जिंदगी आसान कहा होती है किसी के लिए लोग बेवजह परेशान जिंदगी को देख कर दर जाते है डरना नहीं उसका स्वागत करना है वो आपकी जिंदगी में इसलिए दस्तक दिया है ताकि आपको महसूस हो दर्द, अलगावपन, किसी का जिंदगी में ना होना, भूखे पेट सोना, रात को पूरे बदन का कांपना, आपको अगर ऐसी जिंदगी मिल रही है तो आप किस्मत वाले है, मैं नहीं था किस्मत वाला उसके आते ही मेरी जिंदगी में मैं मर गया। ये सबको नसीब होती न मैं तो देख भी नहीं पाया खैर जाने दिए लेकिन हां आपको नहीं डरना है उसके साथ रहना है जीना है खाना है पीना है बोले तो उसके साथ चिल्ल रहना है समझे?


तुम एक बार किसी को ये बोल के देखो की तुम उसे खोना नहीं चाहते, वो इंसान अगले पल तुम्हे मिलेगा ही नही यही यही सच है। हम अक...
28/09/2024

तुम एक बार किसी को ये बोल के देखो की तुम उसे खोना नहीं चाहते, वो इंसान अगले पल तुम्हे मिलेगा ही नही यही यही सच है। हम अक्सर उस इंसान को को दिए है जो हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। जहा उसे हम सबसे ज्यादा संभाल के रखना चाहते है वही टूट जाता है। मैं तो दुनिया की सच्चाई बता रहा था। उसे फिर लगा की इस दुनिया में तो ये भी रहता है क्या पता उनलोगो में से एक ये भी हो और मैं भी यही सोच रहा क्या पता मैं भी उनलोग के जैसा ही हूं क्योंकि हम कभी कभी अपनी पूरी जिंदगी किसी और पर निर्भर कर देते है वो जो बोलेगा सच होगा वो जैसा कहेगा मैं वैसा बन जाऊंगा लेकिन ये तो कमजोर इंसान की निशानी है या फिर मोहब्बत की लेकिन उसके हिसाब से हमे उससे मोहब्बत तो फिर ये मोहब्बत कैसी दिखती है?, लैला मजनू के कहानी जैसी यहां तो सब एक दूसरे से प्यार करते थे कोई ऐसा शख्स जो एक इंसान को प्यार करते करते मर गया हो, शायद वो दुनिया का पहला मैं ही बन जाऊ अगर ये मोहब्बत रहा तो।

किसी को इस क़दर चाहा हमने की वो मेरा न हो सकाकिसी ने चाहा हमे इस क़दर की हम उसके न हो सके,हर रात हमने गुजरी इस क़दर उसके...
23/09/2024

किसी को इस क़दर चाहा हमने की वो मेरा न हो सका
किसी ने चाहा हमे इस क़दर की हम उसके न हो सके,

हर रात हमने गुजरी इस क़दर उसके बगैर
जैसे किसी ने रात गुजारी है मेरे बेगैर,

मैं रोया रातों को उठ उठ कर ऐसे
जैसे किसी ने रोया हो मेरे लिए रातों को उठ उठ कर

लगता है मेरे कर्म का फल मिला है मुझे
ना बन सका मैं उसका ना साथ मिला तेरा।


Tags: Shayari, Sad Story, Poetry, Hindi Poetry, Lost, Pain, Midnight Story, Writings, 3Am Quotes, Love,

हम क्यों कुछ बोले या हम कुछ तुमसे कहे, हम अब थक चुके है खुद से इस दुनिया इस दुनिया के लोगो से बस एक तुमसे नहीं, हर रोज़ ...
20/09/2024

हम क्यों कुछ बोले या हम कुछ तुमसे कहे, हम अब थक चुके है खुद से इस दुनिया इस दुनिया के लोगो से बस एक तुमसे नहीं, हर रोज़ ढूंढने लगते है जबकी तुम मेरे सबसे क़रीब हो फिर भी मैं कुछ बोल नहीं पाता क्योंकि तुम मेरे लिए मेरी नहीं हो तुम मेरी होना ही नहीं चाहती हो या फिर डरती हो ये कहने से की हम तुम्हारे ही है। हम कह तो देते है की हम देख लेंगे हम रह लेंगे लेकिन कैसे, कैसे रहे हम इतनी यादों के साथ बिताए हुए वक्त के साथ जो मेरा पीछा ही नहीं छोड़ती, ऐसा कुछ दावा नहीं बना जिससे सब कुछ भुला सके, खुद को छोड़ भी नही पा रहे और खुद को संभाल भी नहीं पा रहे प्यार में इतना पागलपन होता है लेकिन सिर्फ मुझे क्यों महसूस हो रहा, अच्छा किया तो मैने ही है तो हमे ही होगा। वो बोलता है न रणबीर कपूर "सबकुछ कर के देख लिया अकेले रह के दूसरे रिश्ते का सहारा लेके फिर भी तू मेरे दिल और दिमाग से नहीं निकलती है फिर तू ही बता मैं क्या करू" तो सिर्फ एक अंतिम रास्ता है मर जाना लेकिन मैं मरूंगा नहीं आसन मौत कोन चाहता है मोहब्बत में जबतक तू जिंदा है तुझे देखते हुए मरूंगा और तेरी आखरी सांस मेरी भी आखरी सांस होंगी❤️
©

मैने आखिरी बार फोन पे बात करते हुए उसे यही गाना गा के सुनाया था ये तब की बात है जब सब कुछ खो चुके थे बस उम्मीद बाकी थी औ...
27/07/2024

मैने आखिरी बार फोन पे बात करते हुए उसे यही गाना गा के सुनाया था ये तब की बात है जब सब कुछ खो चुके थे बस उम्मीद बाकी थी और उम्मीद ही इंसान को जिंदा रखती है और ये की उम्मीद की फिर वो मोहब्बत कोई मुझे दे कर जायेगा बदले में वो मुझसे जो माग ले मैं देने के लिए तैयार था लेकिन इस बार मोहब्बत खुद चल के आया मुझसे कुछ मांगा भी नहीं उसे कुछ चाहिए था तो मोहब्बत वो भी थोड़ा सा और जब मैंने दिल के जेब में हाथ डाल के देखा तो कुछ था नहीं कब तक मैं जेब को टटोलता उसने देखा कि कुछ नहीं है तो कुछ हिस्सा वो अपना छोड़ के चला गया अब उस हिस्से के कर्जदार है किसी दिन इसे चुका देंगे फिर इस दुनिया जहां से अलविदा।

हम जिंदगी से चाहते क्या है ये हमें मालूम ही नहीं है,कभी कभी खुद को इतना मारते है कुछ गलतियों के लिए की निशान तो नही दिखत...
07/07/2024

हम जिंदगी से चाहते क्या है ये हमें मालूम ही नहीं है,कभी कभी खुद को इतना मारते है कुछ गलतियों के लिए की निशान तो नही दिखता पर शरीर के हर हिस्से में एक अंदरूनी चोट रह जाती है, इतने निर्दय क्यूं होते है हम खुद के लिए हमने कभी खुद से प्यार ही नही किया "मेरी मम्मी की एक आदत है अगर घर में कुछ बना तो वो बगल वाले के और रूम मलिकिना के घर जरूर भिजवा देती है खुद के थाली थोड़ा कम भी रहेगा तो चलेगा ये उसकी आदत उफ्फ" शायद वही मेरे अंदर भी आ गया है मेरे थाली में थोड़ा कम भी रहेगा तो चलेगा, हम सब एक ऐसे इंसान बन गए है की अपनी कहानी के मुताबिक सबके किरदार को जगह देते है अपने कहानी में लेकिन मैने किरदार को उसका वही जगह दिया जो उसे देना चाहिए फिर भी वो खुश नहीं है और मैं भी नही की अब मैं उसे क्या दू उसको तो मै ने खुद कहानी ही दे दी की लो चुन लो लेकिन फिर भी वो खुश नहीं था तो हमने भी छोड़ दिया की अब कहानी भी वही लिखे और किरदार भी पर भी खुश नहीं था। जब बात यहां तक पहुंच गई है तो आगे भी जिंदगी कट ही जाएगी ✨


Sath doge na...
24/07/2022

Sath doge na...

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patna Production Room posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share