26/10/2025
भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से टॉस हार गए और ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन बाद में वे निरंतर विकेट गंवाते गए जिसके चलते भारतीय टीम ने 46.4 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों पर ऑलआउट कर दिया।इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने गिल और रोहित की बदौलत तेज शुरुआत की। वहीं गिल के विकेट के बाद कोहली ने रोहित के साथ जिम्मेदारी संभाली और भारत को जीत दिला दी।