आईना बिहार

आईना बिहार तूफ़ानों से आँख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो
मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो।

29/10/2025

“टाइगर टैक्स क्रांति लिमिटेड”

मैं हूँ डॉ. संदीप सौरभ,
पीएचडी — क्रांति विज्ञान में, जेएनयू से।
वहाँ हमने नारे सीखे थे —
“इंकलाब ज़िंदाबाद!”
“जनता माँगे हिसाब!”
और “सत्ता जनता की होगी!”

फिर जनता ने मुझे सत्ता दे दी।
अब हिसाब मेरा है, जनता बाहर!

जेएनयू में मैंने सीखा था —
“जनता की लड़ाई, जनता के साथ।”
पालीगंज पहुँचा तो समझ आया —
“जनता की लड़ाई, जनता के पैसे के साथ।”

अब मैं रोज़ सुबह उठता हूँ,
क्रांति की जगह कमीशन कैलकुलेटर खोलता हूँ।
जहाँ पहले “मजदूर एकता” का झंडा लहराता था,
अब वहाँ टेंडर का फॉर्म झूलता है।

वो कहते हैं न —
“क्रांति भूख मिटाती है।”
सही कहा उन्होंने,
मेरी भूख मिटा दी उसने — स्थायी तौर पर।

जनता आज भी मेरे पास आती है,
कहती है — “साहब, सड़क टूटी है।”
मैं कहता हूँ — “भाई, ये विकास का ट्रायल वर्ज़न है।”
वो कहती है — “पानी नहीं आता।”
मैं कहता हूँ — “वो चुनावी मौसम में बरसेगा।”

और जब कभी अंतरात्मा हिलती है,
तो मैं उसे कुर्सी के गद्दे से दबा देता हूँ।
क्योंकि सत्ता में बैठते ही
‘जनता’ एक शब्द नहीं,
एक मेमो बन जाती है —
जिसे सचिव फाइल के नीचे रख देता है।

क्रांति अब ठेके पर चलती है,
और जनता?
वो अब सिर्फ पोस्टर में मुस्कुराती है।

29/10/2025

"पीएचडी की डिग्री और विकास का 'ओवरडोज'":

अरे, समूचा पालीगंज जानता है कि... ✋ 2020 में तो हमलोगों ने ही उन्हें 'ज्ञान का सागर' और 'विकास का इंजन' बताकर वोट डलवा दिया था। लेकिन लगता है, विधायक जी ने 'विकास' इतना ज़्यादा कर दिया है कि पालीगंज की जनता कह रही है, "हाथ जोड़ते हैं! 🙏 अब हमें इतना ज्यादा विकास नहीं चाहिए... हम इससे ज्यादा 'विकास' सह नहीं पाएँगे!" लगता है, विकास की जगह 'विकास के नाम पर लूट' का पीएचडी कर रहे थे! 🤣🤣🤣

Address

Boaring Road
Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आईना बिहार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share