16/03/2022
चुनाव चिह्न चला गया तो क्या हुआ । जनता के लिए लड़ने का हक थोड़ी न चला गया । उत्तराखंड के हित के लिए लड़ने से हमें किसी ने नही रोका है । हिमालय की हवा अब हिमालय का युवा ही बदलेगा । मजबूत भू कानून पर हिमांतर पत्रिका में छपा मेरा लेख । मैं चाहता हूं हर वो युवा जो मजबूत भू कानून की माँग करता है वो यह पत्रिका जरूर पड़े इसलिए की सड़को में संघर्ष के साथ साथ हमें वैचारिक रूप से भी मजबूत होना है क्योंकि शहीद ए आज़म भगत सिंह ने कहा था क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज़ होती है । इसलिए साथियों खूब पढ़ो और खूब लड़ो ।
जय उत्तराखंड ।
#उत्तराखंड_माँगे_भू_कानून